राशिफल

Rashifal 5 March: आज सिंह-धनु समेत 7 राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा, नई ऊंचाइयों को‌ छुएंगे

हम आपको रविवार 5 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। धन खर्च भी हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं की ओर सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी छवि को खराब करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। वरिष्ठों या सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के तर्क या संघर्ष से खुद को दूर रखें। आर्थिक रूप से आप ठीक रहेंगे। शत्रु नतमस्तक होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको मदद मिल सकती है वह आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी।

surya dev

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप के दुश्मन आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे। सोशल मीडिया में किसी भी अफवाह या भ्रामक बात को फॉरवर्ड न करने से आप परेशानी में आ सकते हैं। जो आपके जीवन के लिए सहायक नहीं है, वह आपसे दूर हो जाएगा। आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं। योजना फलीभूत होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तब वह मन मुताबिक लाभ कमा पाएंगे। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कई अच्छे अवसर आपके सामने आ सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। गुरु के मार्गदर्शन पर चलना सफलता दिलाने वाला होगा। विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। अपने काम की चीजों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपना खोया हुआ सच्चा प्यार मिल सकता है। आपको अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सामाजिक स्तर पर आपका सम्मान बढ़ेगा। प्यार और रिश्तो के लिए आने वाला समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। टैक्स से संबंधित चीजों पर सावधानी रखें, अन्यथा अर्थदण्ड मिल सकता है। अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए। शत्रु लाख कोशिश करने के बाद भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान दें। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। धार्मिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। अगर आप जीवन में आपको निर्णय लेना चाहते हैं तो निर्णय वह लें जो आपके दिल से हो, न कि दिमाग से। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। आपको अपने आस पड़ोस में किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले आज अनैतिक कार्यों से दूर रहें। युवा वर्ग मित्रों के साथ सामंजस्य बना कर चलें। हेल्थ में पैरों का दर्द परेशान कर सकता है। परिवार में सभी के सहायता से लाभ होगा। मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी करनी होगी। अगर कोई व्यक्ति अतीत में आपको धोखा दे चुका है, तो आज वह कितना भी विश्वसनीय क्यों न लगे, उस पर विश्वास न करें। जल्दबाजी व लापरवाही से बड़ी हानि हो सकती है। स्वजनों एवं परिजनों के साथ विवाद हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। आज का दिन सिर्फ पारिवारिक दृष्टि से बल्कि वित्तीय मामलों में भी उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ आज आप पर्याप्त समय बिताएंगे और भविष्य की योजनाओं पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। यदि आपको कोई अपनी व्यक्तिगत बातें बताता है तो उसकी बातों को सार्वजनिक कतई न करें। कोई बड़ा काम करने से पहले सोच लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने कार्य को हर कीमत पर पूरा करेंगे। काम का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में मददगार होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहना होगा। सेहत की बात करें तो आपको सिर दर्द या आंखों में जलन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। आज आपको ईर्ष्या करने वालों की सक्रियता से सावधान रहना होगा। कार्य में उपलब्धियां बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय गुजरेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए सफलता और प्रसन्नता देने वाला रहेगा। भावनात्मक तौर पर एक नई ऊर्जा महसूस होगी। घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। गुस्से और अहंकार से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने मित्रों और छोटे भाई-बहनों की मदद से आज आप अपना कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर सकेंगे। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कुछ नया करने का विचार रखेंगे। मित्रों की सलाह से बिगड़ता काम बन जाएगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपने करियर के विकास के बारे में चिंता हो सकती है। आपके निवेश अच्छा रिटर्न नही देंगे। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। समाज में आपकी सराहना होगी। समय उन्नति की ओर इशारा कर रहा है। पैसों की अड़चन दूर होगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको गलत खानपान की आदतों से छुटकारा पाना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जरूरतमंद को खाना दान करें, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी रचनात्मक काम को पूरा करने में आप पूरा दिन बिता सकते हैं। जीवनसाथी की बिगड़ती हुई सेहत आपकी परेशानी का मुख्य कारण बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में गतिशीलता बनी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर सफलता हासिल कर लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विश्वास पात्र लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। क‍िसी व‍िशेष आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको दोस्तों और भाइयों की मदद से धन लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। कामकाज निपटने से निश्चिंतता का अनुभव करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों पर कार्य की अधिकता रहने वाली है, जिसको लेकर तैयार रहना चाहिए। किसी की बात को दिल पर न लगाएं, अपने आप पर भरोसा रखें। अपने आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धार्मिक कार्यों की तरफ मन लगेगा। दिन सामान्य होने वाला हैं। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

आपने Rashifal 5 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button