राशिफल

साप्ताहिक राशिफल (6 मार्च से 12 मार्च) : 3 राशि का राजयोग का योग, बहुत बड़ी ख़ुशी मिलेगी

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 6 मार्च से 12 मार्च 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप कुछ अनावश्यक खर्चों और परेशानियों से घिरे रहेंगे। जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। व्यापारियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय ठीक है। अपने क्रोध और वाणी को संतुलित रखें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों को बढ़ावा न दें अन्यथा पार्टनर से विवाद हो सकता है।

करियर के विषय में : बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर आप सचेत रहें। यह सप्ताह कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। विपरीत लिंग के लोगों की तरफ आप आकर्षित होंगे। आपके भाई-बहनों का समर्थन विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा। फायदेमंद निवेश के मौके मिल सकते हैं। कामकाज का पुरस्कार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आसपास के लोग मदद करेंगे। व्यापार में नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। कोई बड़ी उपलब्धि, सम्मान मिल सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह कोई ऐसी स्थिति बन सकती है, जिसमें आपको अपने साथी की धोखेबाजी का अहसास हो।

करियर के विषय में : करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें। कोई भी निर्णय अपने आप न लें।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। हल्का बुखार, थकान और बेचैनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों को कार्यस्थल पर आपको कुछ लाभकारी जानकारी मिलने की संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सुस्त हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थित के लिए सप्ताह उत्तम है। पुराने निवेश से लाभ होगा। संपत्ति की खरीदी-बिक्री से लाभ कमाएंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ अहम या टकराव से बचें नहीं तो आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है।

करियर के विषय में : व्यापार से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा। आप काफी फ्रेश महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने बच्चों को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें, साथ ही आपको उनका मार्गदर्शन करने की जरूरत है। अतिरिक्त प्रयासों में लगाने के बाद ही आपको अपनी दिनचर्या की गतिविधियों में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। घर के बुजुर्गों व अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग अवश्य लें। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। घर-परिवार में मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति आपका आकर्षण चरम पर रहेगा।

करियर के विषय में : काम में मन नहीं लगेगा। यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह काम करिए जिसमे आपको खुशी मिलती हो।

हेल्थ के विषय में : रक्तचाप के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप भौतिक सुख-सुविधाओं की सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। गृहणियां अपने घर में परिवर्तन लाने पर विचार कर सकती हैं। किसी सरकारी परियोजना अर्थात ठेकेदारी आदि से आपको लाभ मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने किसी महत्वपूर्ण काम को सुचारू रूप से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक संकटों का समाधान होगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे।

करियर के विषय में : परेशानियों से आपको मुक्ति मिल सकती है। कार्य-व्यापार पटरी पर आयेगें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की बात करें तो आपको दांतों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो बिना सोचे समझे खर्च करने की अपनी आदत को बदलें। साझेदारी के बिजनेस के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। कानूनी विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोग पुरानी गलतियां न दोहराएं। भूमि-भवन के अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपके धैर्य और संयम का सुखद परिणाम मिलने वाला है।

प्यार के विषय में : प्रेमी अपने विवाह का फैसला कर सकते हैं। आपको अपने परिवार का समर्थन मिलेगा।

करियर के विषय में : कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत अच्छी सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

वेतन पर काम करने वाले लोगों के सैलरी में इस सप्ताह वृद्धि के संकेत हैं। इस समय आपकी आमदनी काफी अच्छी रहेगी। व्यावसायिक प्रगति के लिए समय अनुकूल है। यदि आप घरेलू स्तर पर शांति चाहते हैं तो आपको जीवनसाथी के मूड को अच्छा रखना होगा। किसी नए बिजनेस को लेकर भी विचार बन सकता है। मकान खरीदने या बेचने का मन बनेगा। आपको छोटा-मोटा कर्जा लेना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के संबंधों में मीठी नोकझोंक हो सकती है।

करियर के विषय में : करियर के बारे में कोई बड़ा फैसला अभी टाल दें। यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो थोड़ा रुकें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

समाजिक स्तर पर आप पहले से अधिक सक्रिय हो सकते हैं। किसी के प्रति बढ़ रहे आकर्षण को रोक पाना मुश्किल होगा। आप अन्य दिनों के मुकाबले इस सप्ताह ज्यादा उर्जावान महसूस करेंगे। शेयर-सट्टे से दूर रहें। परन्तु सामान्य कामधंधे में विवेकपूर्ण जोखिम उठा सकते हैं। पुरानी समस्याएं निपटा लेंगे। बिजनेस में नए लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। उनसे फायदा भी होगा, लेकिन किसी पर आंख बंदकर के भरोसा न करें।

प्यार के विषय में : जीवन के अन्य तनावों के कारण अपने प्रेमी के प्रति ज्यादा सहज नहीं रहेंगे।

करियर के विषय में : छात्र करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह लेंगे। सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, क्योंकि पेट संबंधी रोग उत्पन्न हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यस्थल पर शालीनता बरतने से आपको लाभ होगा। कोई लंबित सरकारी काम हो सकता है। इससे आपका असमंजस समाप्त होगा। कोई जोखिम भरा कार्य ना करें और अजनबियों से अधिक घनिष्ठता न दिखाएं। ज्यादातर समय आप वाणिज्य-व्यापार मोर्चे पर व्यस्त रहने वाले हैं। साझेदारी में व्यापार करने वालों को कुशलता से काम लेना होगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में बड़ा सम्मान मिल सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में इस सप्ताह मिलाजुला असर आने वाला है।

करियर के विषय में : व्यवसाय में परिस्थितियां अनिश्चित रहेंगी। पैसों की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। शरीर में दर्द हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नौकरी में उन्नति, व्यवसाय में विस्तार होगा। यदि आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच समझ कर अपना फैसला लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। सामाजिक कार्यों में अपना भरपूर सहयोग देने के कारण आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा आपकी पहचान भी बढ़ेगी। अविवाहितों के विवाह की समस्या दूर होगी।

प्यार के विषय में : प्यार की नजर से आपके लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा।

करियर के विषय में : अधिकारियों से मदद मिल सकती है। नए व्यापारिक संबंध भी बनेंगे।

हेल्थ के विषय में : मानसिक तनाव रहेगा लेकिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरीपेशा जातकों को यदि सैलरी से संबंधित कोई दिक्कत हो रही है तो इस सप्ताह आपकी समस्या का समाधान होगा और आपकी रुकी हुई सैलरी आपको मिल सकती है। वाणी की मधुरता से आप किसी भी तरह के विवाद से अपने आपको दूर रख सकते हैं। अपनी रचनात्मकता से व्यापार और नौकरी दोनों में कुछ नया कर पाएंगे। आर्थिक परेशानियां कुछ हद तक कम होंगी। संपत्ति खरीदी-बिक्री के कार्यों में लाभ होगा।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम संबंधों के बीच दरार पड़ सकती है, इसलिए गलतफहमी से बचें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान देना होगा। काम के बोझ के कारण थकान रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इस हफ्ते काम का बोझ कुछ हल्का रहने के आसार हैं। कठिन परिस्थितियों में भी आपका व्यवहार बहुत सकारात्मक रहेगा, जिस पर सारे लोगों की निगाह भी रहेगी और जिसे सराहा भी जाएगा। अपने घर का वातावरण शांत रखने के लिए आप बेवजह की बातों पर चर्चा करने से बचें अन्यथा घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है।

प्यार के विषय में : अगर आप सिंगल हैं तो आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी संबंधित समस्या हल होगी। कॉम्पिटिशन में जीत के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 6 मार्च से 12 मार्च का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 6 मार्च से 12 मार्च का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 6 मार्च से 12 मार्च’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button