राशिफल

Rashifal 6 March: महादेव की अपार कृपा से इन 6 राशि वालों को मिलेंगे ढेरों लाभ, पढ़ें राशिफल

हम आपको सोमवार 6 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 6 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके कार्य पुर्णता की और बढ़ेंगे। फैमिली में किसी की हेल्थ में काफी दिनों के बाद सुधार आएगा। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। सरकारी कामों को आगे बढ़ाने के लिए दिन लाभदायक हो सकता है। दस्तावेज से संबंधित काम आसानी से होंगे। कई दिनों से अटका हुआ धन आज मिलने की पूरी उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

शैक्षणिक स्तर पर राहत वाला समय रहेगा। अपने साथी के दृष्टिकोण से परेशान होंगे, और उनसे समर्थन की उम्मीद करेंगे। घर के कामों की समस्या भी धीरे-धीरे सुलझती नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में आज थोड़ा सा सचेत रहें। विपरीत परिस्थिति आने पर क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बात बढ़ जाएगी। मौका मिले, तो थोड़ा समय अकेले रहने की कोशिश करें। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। कुछ विचार आपको मुनाफा दिलाने में मदद करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आय में वृद्धि होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ा पाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे। घरेलू मोर्चे पर सामंजस्य रहेगा। सही डाइट और नियमित दिनचर्या की वजह से आप फिट और तंदरुस्त बने रहेंगे। लोग आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। लोगों के प्रति दयालु रहें, खासकर उनके लिए जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। आप कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं पर ध्यान देंगे, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा, जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उन्हें आज अपने अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियों को बेहतर और अपने अनुकूल बनाने के लिए आपके पास काफी अच्छा समय है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आपको भाई-बहनों का साथ मिलेगा। वो आपके काम में पूरा साथ देंगे। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज भाइयों से लाभ होगा। निवेश करने के लिए यह दिन अच्छा नहीं है इसलिए निवेश करने से बचना चाहिए। अगर बात कामकाज की करें तो दफ्तर में आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए आज लंबी यात्रा का योग बन रहा है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी निकट के व्यक्ति से तनाव मिलेगा। किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धिमानी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ जरूरी कटौती भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ अपने मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। महत्वाकांक्षाएं आप पर हावी हो सकती हैं। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आपकी उम्र से बड़े व्यक्ति के साथ बढ़ रही मित्रता के कारण मार्गदर्शन प्राप्त होने लगेगा। अभी का समय आपके लिए लाभदायक है। आज आपके आसपास का माहौल बेहतर रहेगा। आज आपके ज्यादातर काम समय पर पूरे होने के योग बन रहे हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके काम करने के तरीके में कुछ नयापन लाना होगा। समय के साथ अपग्रेट होते चलें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप जल्द कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनी योग्यता पर शंका न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। खान-पान पर संयम रखें। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना बन रही है। समाज में आपको आदर-सम्मान मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। एकांत में समय बिताने से शांति मिलेगी। लोगों के साथ कम बातचीत होने से विवाद होने की संभावनाएं नहीं हैं। जब तक मानसिक रूप से ठीक नहीं लगता, तब तक लोगों से थोड़ी दूरियां ही बनाए रखें। आज आप अपनी ओर से बहुत तैश में न आएं, और न ही किसी काम में बहुत जल्दबाजी करें। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। व्यापार या नौकरी के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की आवश्यकता है। परिवारजनों के साथ हास परिहास तथा मनोरंजन में खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने का विचार कर रहे हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए दिन उचित है। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश खबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। आपके आसपास का वातावरण अच्छा रहे, ये कोशिश करें। मेहमानों का अचानक से घर पर आना-जाना हो सकता है। आपके जीवन में ऐसी कोई कमी नहीं है, जिससे आपको चिंतित होने की आवश्यकता हो। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। संतान की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। इस समय उन्हें उचित मार्गदर्शन की भी जरूरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। मगर दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। कला एवं साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है। नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें।

आपने Rashifal 6 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>