राशिफल

Rashifal 4 March: शनिवार का दिन इन 6 राशियों के लिए होगा भाग्यशाली, निवेश से मिलेगा लाभ

हम आपको शनिवार 4 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कोई निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। बिजनेस व्यापार करने वाले लोगों को धन लाभ प्राप्त होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बढ़ाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोग यदि ऑनलाइन कोर्स आदि करना चाहते हैं तो उत्तम चल रहा है। ऑफिशियल स्वभाव पर ध्यान दें, नहीं तो दूसरों के सामने मान-सम्मान खो सकते हैं। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास की कमी न होने दें। शिक्षा से जुड़े कार्य आपकी जागरूकता में वृद्धि करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापारिक निर्णय लेने में आसानी रहेगी। अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर काम करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे व अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धी होगी। बच्चों को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। कई स्रोतों से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। बेरोजगारों को बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले आज चोट व रोग से बचें। आपके मन में नकारात्मक विचार आने के कारण आपका गलत कार्यों की तरफ मन भटकेगा। किसी के भी प्रति मन में ईर्ष्या का भावना न रखें। इससे आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स से कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आज अतिरिक्त जिम्मेदारियों के मिलने का दिन है। आप थोड़ा तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप मेडिटेशन या पूजा-पाठ के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। खुदरा व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, बड़े मुनाफे हाथ लगेंगे। युवा वर्ग सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। हेल्थ में सीढ़ियों से उतरते व चढ़ते समय सचेत रहें, चोट लग सकती है। परिवार से दरकिनार कर दिए गए किसी सदस्य को दुबारा परिवार में शामिल करने का प्रयास कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाएं। आप क्रोध और अपनी वाणी पर संयम बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज सीखने-सिखाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आमदनी के किसी नए स्रोत की खोज में आपको सफलता मिलेगी। सेहत में अचानक बदलाव नजर आएगा। सेहत से संबंधित किसी भी बात को नजरअंदाज न करें।

shani dev pravesh in swarashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। आपमें सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। अगर कुछ लोग आपके लाख समझाने पर भी आपको समझ नहीं पा रहे तो आप उन्हें समझाने की कोशिश ना करें। कभी-कभी खुद को शांत रखना ही जरूरी होता है। निजी और व्यावसायिक जीवन में ताल मेल बिठाने में सफलता मिलेगी। बाधाएं स्वतः दूर होती नजर आएंगी। अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाने की कोशिश करें। बड़ी खरीदारी के बारे में सोच-विचार किया जाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको खाने-पीने का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। गलत आहार आपको परेशान कर सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। कोई खास अनुभव शायद आज आपको बदल दे जिसके परिणाम स्वरूप आपको लाभ होगा। लोग भी आपके इस बदलाव को सराहेंगे। आज आपको चाहिए कि प्रेम प्रसंग या निजी जीवन में उपजे छोटे विवाद को बड़ा न बनाएं। भविष्य से संबंधित चिंता न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ बहस या विवाद हो सकता है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। अपनों का साथ पाकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। सेहत में सुधार आ सकता है। किसी नई परियोजना में धन निवेश करने से बचें। हानि हो सकती है। प्रतिद्वदी भी इस समय आप पर हावि हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। पेशेवर स्तर पर आपकी क्षमता को उचित महत्व मिलना शुरु हो सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य कागजी अड़चन आ सकती है। माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए। विचारों के दायरे से बाहर निकलकर काम पर ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

ग्रामीण क्षेत्र मे काम करने वालों के लिये दिन अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार की डील बहुत सोच समझ कर सावधानी से करें, धोखा हो सकता है। अपने जज़्बात पर काबू रखें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आप अपनों के लिए समय न निकाल पाएं। इस समय काम से होने वाले मानसिक तनाव के कारण थका हुआ और परेशान महसूस करेगें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आज खर्चों की लिस्ट कम हो सकती है। इसके अलावा आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मशीनरी के प्रयोग में विशेष तौर पर सावधानी बरतनी पड़ेगी। चोट लग सकती है। किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

आपने Rashifal 4 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>