राशिफल

Rashifal 3 March: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास, बनते जाएंगे हर बिगड़े काम

हम आपको शुक्रवार 3 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा। धार्मिक कामों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, कमाई घट सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहितों के लिए दिन शुभ है, विवाह के लिए उपयुक्त रिश्ता आ सकता है। आपके नए विचारों और कार्य शैली की सराहना की जाएगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कार्यक्षेत्र में अनुकूलता से प्रसन्नता का अनुभव होगा। कार्यस्थल पर सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं, इससे लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज मन लगा कर कार्य को करना होगा। शुभ प्रसंगो का आयोजन होगा। अचानक विचारों में आए बदलाव के कारण कठिन बातों को सरल तरीके से सुलझा पाएंगे। अपने व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक जीवन को अलग-अलग रखने की कोशिश करें। किसी से बेवजह बहसबाजी न करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। भूमि भवन खरीदने के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का आप के लिए सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। रियल एस्टेट से संबंधित व्यापार करने वालों को बड़ी डील हासिल होने में वक्त लग सकता है। क्लाइंट के साथ बातचीत जारी रखें। घर परिवार के साथ बैठकर सकारात्मक बातों पर चर्चा करें साथ ही किसी की सीक्रेट बातों को किसी अन्य से साझा न करें अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। यदि अपने काम से ऊब गए हैं तो जिस काम में रूचि हो, उसके लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मन में थोड़ी अशांति रह सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे। वरना बीमार हो सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित किसी भी बात को आगे बढ़ाने के लिए अधिक जोर न दें। वक्त के अनुसार बातें आगे बढ़ने लगेंगी। फिलहाल संयम बनाए रखें। अज्ञात भय सताएगा। लंबे समय से किसी काम को लेकर परेशान है तो आज वह काम पूरा हो सकता है। दोपहर के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार में अच्छे संबंध बने रहेंगे। सजग रहते हुए अपने कार्य पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। कलाक्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को टेक्नोलॉजी का सहारा लेना चाहिए, इसके लिए समय उपयुक्त है। आप में से कुछ लोग खुद को साबित करने की कोशिश में थकावट महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए समय निकालें। प्रेम जीवन में पुराने तनाव को खत्म करने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल पर माहौल में सुधार होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज संसाधनों की पर्याप्तता बनी रहेगी। आपको कुछ आर्थिक तौर पर मुनाफा मिलने की संभावना है। किसी को दिया गया उधार भी वापस मिल सकता है। काम में शॉर्ट कट से बचें। अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। नींद की कमी से थकान बढ़ सकती है। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। ऑफिस में आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, आपकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका कौशल, कामकाजी सरलता और आपकी मेहनत करने की क्षमता चरम पर रहेगी, लेकिन आप इसका प्रयोग अपनी उन्नति के लिए करें। रुके कार्य पूरे होंगे। उन लोगों से बातचीत करें जिन लोगों से काफी दिनों से बात नहीं हो पाई है। वॉइस कॉल या वीडियो कॉल के द्वारा करीबियों और मित्रों से बात कर सकते है। जीवन में अचानक से सकारात्मक महसूस होने लगेगा। आपकी इच्छा शक्ति भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आसपास और साथ वाले लोगों से सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप बचत पर ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको अपनी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। गुस्से में आप गलत बर्ताव करने से बचें। आज आपको ऐसे लोगो का स्नेह मिलेगा जिन्हे आप जानते भी नहीं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आज आपका व्यवहार सहयोगी रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको किसी बड़े काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की कोशिश करें। अनेक प्रश्न उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन इनकी वजह से आपकी उत्सुकता भी बनी रहेगी। किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें कि वह सलाह आपके लिए कितनी कारगर है। लोगों की गलतियों को शीघ्र क्षमा कर आगे बढ़ेंगे। प्रियजन से संबंध में मजबूती आएगी। बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी न करें। अगर आप नई नौकरी की तलाश शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय उचित है। आप प्रयास करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। कार्यक्षेत्र में बड़ों का मार्गदर्शन उपयोगी साबित हो सकता है। गौ माता का आशीर्वाद लें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेमी के साथ रिश्ता शादी में बदल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

नए लोगों से मिलने या मित्रता करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। एक साथ आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती है। ऐसे में आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें। अगर आप किसी शारीरिक परेशानी या मानसिक अवरोध से परेशान हैं तो उसे टालने की बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

आपने Rashifal 3 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button