राशिफल

Rashifal 2 March: आज 8 राशियों को मिलेगी धन के मामले में सफलता, मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

हम आपको गुरुवार 2 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपके रिश्तों को बर्बाद कर सकता है। आपके द्वारा नजरअंदाज की गई कोई भी बात आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकती है। सरकारी कामों से जुड़े हुए लोगों को अपने काम को वक्त पर पूरा करना होगा। अपने मन मे नकारात्मक विचार भी न आने दे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। ख़रीददारी करते समय विज्ञापनों से भ्रमित न होते हुए बड़ी ख़रीददारी से बचें। युवा वर्ग अपने मन पसंद काम को वरीयता दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप हाल ही में सामने आई परेशानियों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। पिता के लिए आप महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। मन मस्तिष्क को संतुलित और शांत रखने का प्रयास रखें। रिलेशनशिप में भले ही उतार-चढ़ाव महसूस हो रहे है, फिर भी पार्टनर के ऊपर विश्वास कम न होने दें। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। इस राशि के बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। भाग्य पक्ष कमजोर लग रहा है। जीवन में बदलाव आपकी अपेक्षा के अनुसार जल्द ही नजर आएंगे। काम और मेहनत के साथ अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे, इस बात का ध्यान रखें। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा। किसी को दिल दुखाने वाली बात न कहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप जो पाना चाहते हैं उसकी ओर तेजी से बढ़ेंगे। आज आप अपने निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे। योजनाओं में गति आएगी और पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। परिवार में संपत्ति का विवाद हो सकता है। धैर्य और संतोष भाव से निर्णय लेने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी से आप अब भी नाराज हैं तो उस व्यक्ति को क्षमा करने का प्रयास करें। जल्दी धन कमाने के चक्कर में किसी गलत योजना में निवेश न करें। कहीं पर भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

यदि आप किसी कम्पनी या फैक्ट्री के मालिक हैं तो आपकी आय घट सकती है। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। किसी प्रियजन या पुराने रिश्तेदार से मुलाकात होगी। कार्य में नई योजनाएं बनेगी। पिछली परेशानियां स्वत: ही समाप्त हो जाएगी। आज स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। लोगों के साथ बेकार के विवाद हो सकते हैं। बातचीत करते समय अपने शब्दों का उचित इस्तेमाल करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं, लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपने प्रिय के साथ किसी खूबसूरत स्थान पर घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नए लोगों के साथ काम करना थोड़ा कठिन साबित हो सकता है, लेकिन आप इसका सामना करने में सफल रहेंगे। दूसरों के उकसावे में न आएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी सूझबूझ और कार्यों के प्रति आपकी ईमानदारी-निष्ठा आपको प्रगति और सफलता के रास्ते पर ले जाएगी। यदि आप बेरोजगार है तो आपको रोजगार का अच्छा अवसर मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको बड़ा फायदा हो सकता है। किसी बड़े कार्य के होने से प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। काम में मन लगेगा। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको पारिवारिक मसलों पर ध्यान देना होगा। घर-परिवार के कार्यों पर धन भी खर्च होगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। घर- परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। समय आनंददायक एवं शांति से निकलने वाला है। कोई नया अनुबंध हो सकता है। राजनैतिक, सामाजिक व संबंधित व्यवसाय में आपके हौसले बुलंद है। संतानो के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। लंबे समय से कोई कर्ज सिर पर है तो इसे चुकाने की योजना बनानी होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आय के स्रोत में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। आज आपके प्रिय के साथ आप अतिरिक्त समय भी बिता पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। शाम को अपने बच्चों के साथ बेहतर टाईम स्पेंड करेंगे। पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बितेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। तंगी रहने के बावजूद आपका कोई कामकाज नहीं रुकेगा। चिंता के साथ सफलता की खुशी मिलेगी। तनाव खत्म होगा। कुशल प्रबंधन की तारीफ होगी। मुमकिन है कि आपके माँ-बाप आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके कारण आपके दांपत्य जीवन में एवं निखार आएगा। घर हो या बाहर सभी के साथ विनम्रता के साथ पेश आने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें सफलता आपके कदम चूमेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि कागजी कार्रवाई करते समय आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी।

आपने Rashifal 2 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button