राशिफल

Rashifal 24 February: आज मां दुर्गा की कृपा से लहराएगा इन 6 राशियों का परचम, पढ़ें राशिफल

हम आपको शुक्रवार 24 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 February 2023

maa durga

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको आर्थिक जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। दिन को रोमांचकारी बनाने को क़रीबी मित्रों और घर के साथ वक्त बिताएँ। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके एवं आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। यह समय आपके लिए ऊर्जादायक रहेगा। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरूरत होगी। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। व्यापार में नए-नए आइडिया आएंगे जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा। खर्चा कम होगा। आज कोई बडा़ अवसर हाथ से निकल सकता है। ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी से आज आपको ढेर सारा प्यार मिलने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई दोस्त अपनी समस्या के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है आप भी दोस्ती का फर्ज निभाते हुए उसकी मदद करेंगे। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकतें है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं। वरिष्ठ अधिकारियों या फिर परिवार में बड़े बुजुर्गों के साथ आपके वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। आप अपना पुराना कर्ज भी चुका सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए काफी रोमांचक साबित होगा, हालांकि यह जरूरी नहीं है कि सारी चीजें आपके लिए सकारात्मक ही रहें। आज नए कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। अगर आज आप अनावश्यक खर्चों को कम करने की कोशिश करेंगे तो आपके भविष्य के लिए धन इकट्ठा करना आसान हो जाएगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अनावश्यक खर्चों से आर्थिक रूप से परेशानी हो सकती है। हाथ खींच कर चलें। आप घर में परिवार वालों के साथ खुशी-खुशी समय बिताएंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें आज शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी निवेश योजना में हाथ डालने से पहले उसे भली प्रकार से समझ लेना उचित रहेगा। अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करें। इससे आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आस्था और विश्वास से काम पूरे होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। आज आपको यह जानकर बहुत दुख होगा कि जिस पर आप हमेशा से विश्वास करते आए हैं, वह वास्तव में उतना भरोसेमंद नहीं है। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। यह सोचिए कि आप ऐसा क्या कर सकते हैं, जिससे किसी के जीवन में खुशियां आए। शाम के समय स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

durga maa

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आयें और कोई कदम उठायें। शुरुआत में इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन यह आपके भविष्य में लाभकारी रहेगा। पिता तथा बुजुर्गों से लाभ होगा। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि और गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। अपने प्रियजनों से दूरी आपको बेचैन करेगी। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा। सरकार से लाभ हो सकता है। आजीविका में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज छोटे व्यापारी अधिक मुनाफा ले सकेंगे तथा अपनी आय में वृद्धि भी कर पाएंगे। युवाओं को करियर में अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से एसिड संबंधित रोगों के प्रति सजग रहें। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। अपने सभी सामान्य कार्यों में आप पूरी तरह सफल रहेंगे। मेडिकल से जुड़े विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। घर परिवार में अनुकूल माहौल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको बहुत फ़ायदा देंगे। आपको अचानक से धन लाभ मिलने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिसके कारण आप अपने खर्चों में भी बढ़ोतरी कर लेंगे। सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च होगा। आप में कुछ भ्रम और निर्णय लेने में देरी से परेशान हो सकते हैं। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। किसी की देखा देखी न करें अन्यथा मुसीबत में आ जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। अपने व्यवसाय के कुछ डीलों को फाइनल करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अपने आत्मविश्वास को बनाएं रखें इससे आप मजबूत रहेंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। कर्ज लेना पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है और कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी ऊर्जा से लोग प्रभावित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, इसलिए आपको तोलमोल कर बोलना ही बेहतर रहेगा। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का मन बना रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। आज कुछ नए लोगों से शुभ काम में मदद मिल सकती है। पेट का ध्यान रखें, तली-चिकनाई युक्त चीजों से परहेज करें। परिवार को वक़्त दें, उनकी भावनाओं को समझें। बड़े भाइयों व बड़े भाई तुल्य व्यक्तियों से मार्गदर्शन मिलेगा। बढ़ती आर्थिक स्थिति आत्मविश्वास में अभिवृद्धि करवाएगी। जीवनसाथी की सेहत का ख़्याल रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा।

आपने Rashifal 24 February 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 February 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 February 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button