राशिफल

Rashifal 23 February: आज इन 6 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत, पुरानी अड़चनें होंगी समाप्त

हम आपको गुरुवार 23 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 23 February 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन उन्नतिकारक और आय-संपत्ति के लिए शुभ हो सकता है। निराशा से बचें। पत्नी की तरफ से भी अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह का योग निर्मित होगा। आपके परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अपने जीवन में अपार सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से अनुकूलता प्राप्त होगी। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से जो निर्णय लेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी किसी से कोई कोई महत्वपूर्ण बातचीत होगी। यह बातचीत आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है। घरेलू वातावरण सुख-शांति वाला रहेगा। अनजान व्यक्तियों के साथ धन संबंधी लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत हैऋ धोखाधड़ी होने से अपना बचाव रखें। आप आदर, प्रतिष्ठा तथा नौकरी में ऊंचे पद प्राप्त कर सकेंगे। पार्टनर आपका कुछ खर्चा करवा सकते हैं। आप बच्चों को उचित समय दे पायेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका आत्मविश्वास बढेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यवसाय में कुछ नया करने की सोचेंगे और उसका लाभ भी अवश्य होगा। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमियों को प्रेम संबंधों में आई ग़लतफ़हमी का सामना साहस और कुशलता के साथ करना होगा। संतान की प्रगति होगा‌। परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में विजय मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। पुरानी बातों को अलग रखकर अपने विचारों में संतुलन बनाने की कोशिश करें। पुरानी बातों से पूरी तरह से निकलने की कोशिश करें। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई छोटा चांस भी आपको मालामाल कर सकता है। आपकी शारीरिक भागदौड़ थोड़ी कम हो जाएगी। अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें सफलता की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी पुरानी अड़चनें समाप्त होंगी। परिवार के सदस्य कुछ गलत व्यवहार कर सकते हैं। कार्यप्रणाली की प्रशंसा मिलेगी। आप अपने व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाने में सफल होंगे। आपके कारण परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग के अवसर सहज ही प्राप्त होंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। यदि बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बच्चों का स्वास्थ्य आपके चिंता का कारण बन सकता है। आपको पैसों का लाभ हो सकता है। अन्य लोगों के विचारों का दबाव अपने ऊपर बिल्कुल न बनने दें, न ही इस दबाव की वजह से खुद के द्वारा लिए गए निर्णय में बदलाव करें। आप कोई ऐसी वस्तु भी प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए आप काफी समय से बहुत इच्छुक थे। समय का दुरूपयोग न करें। फिटनेस और मन की शांति पाने के लिए वर्कआउट पर ध्यान दें। अपने लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास और तेजी से आगे बढ़ेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने परिवार में सुख शांति बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होगी। घुटनों या जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में संभलकर रहें। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। यदि आपने किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लिया, तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। छोटे व्यापारियों को अपने धन का निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर हो सकता है। विवाहित जीवन सुखमय होगा तथा पुराने मतभेद दूर होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज व्यापार के क्षेत्र में आपको अपार लाभ होगा। वित्तीय मोर्चे पर दिन वांछित परिणाम देगा। यदि आपका किसी संपत्ति का वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने भाइयों से परस्पर प्रेम मिलेगा, जिसके कारण आपका प्रेम और गहरा होगा। किसी की बातों पर अधिक भरोसा न करें। आय में निश्चितता रहेगी। आलस्य हावी रहेगा। काम और आराम के बीच में संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आय का एक अतिरिक्त स्रोत विकसित हो सकता है। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे। आज वाद-विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की चाल निष्फल जाएगी। छोटी छोटी परेशानियों को नजरंदाज कर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें। पारिवारिक जीवन में तनाव का अनुभव कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव आपके मन में रहेंगे। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज प्राप्त होगा। गलतफहमी और लगातार असहमति परिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती है। किसी नजदीकी संबंधित द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज पति-पत्नी के संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी। जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे है। लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा।

आपने Rashifal 23 February 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 February 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 February 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button