राशिफल

Rashifal 11 February: आज इन आठ राशियों के जातक छुएंगे नई ऊंचाइयां, बन रहा है शुभ योग

हम आपको शनिवार 11 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 February 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा, समय चल रहा है। बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप जीवन साथी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। जोखिम भरे मामलों में निर्णय सोच विचार कर लें। किसी अनजाने डर के कारण कोई खास फैसला करने में परेशानी भी हो सकती है। परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाकर रखेंगे। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। परिवार का कोई सदस्य आपकी बुराई आपके जीवन साथी से कर सकता है, जिसके कारण आप दोनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। किसी भी राजनैतिक गतिविधि का खुलेआम विरोध ना करें, मानहानि हो सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका पारिवारिक-जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। मित्रों के साथ घूमने फिरने की किसी योजना को बना सकते हैं, जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपके प्रेम-संबंधों में मधुरता आयेगी। कोई धार्मिक गतिविधि भी संभव है। जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में। आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। मित्रों और परिवार के साथ मनमुटाव होने की संभावना है और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें। आप अपनी बात रखने के लिए बहुत तैश में आ सकते हैं। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे और आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, जीवन में आप सफल होंगे। बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। शत्रुता में कमी होगी। उत्तेजना व क्रोध पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए इस ओर सचेत रहें। व्यापार में लाभ होगा और आप अच्छे विचारों के साथ एक आशा जनक भविष्य की नींव रखेंगे आज बहुत से अच्छे समाचार आपका इंतज़ार कर रहें हैं। वाणी पर संयम रखें। संवेदनशीलता और भावुकता रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अचल संपत्ति के मामले में निर्णय लेने के लिए उचित समय नहीं है। नौकरी पेशे से जुड़े लोग अपनी योग्यता एवं परिश्रम के बल पर ऑफिशियल कार्य को पूरा कर पाने में सक्षम होंगे। छोटे व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी अत्यधिक प्रशंसा होगी। पैतृक संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो विलंब हो रहा था वह समाप्त होगा। आप किसी ऐसे सोर्स से पैसा कमा सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा भी नहीं होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पढ़ाई लिखाई में तरक्की होगी। काम में मन नहीं लगेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों में तनाव रिश्तों को कमजोर कर सकता है। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल रहेगा। माता-पिता को खुश करना आपके लिए मुश्किल होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपका ताल-मेल बेहतरीन होगा। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, लेकिन आपको पेट से संबंधित बीमारियों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

विवाहित जोड़े पितृत्व मार्ग की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। कर्मक्षेत्र में किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा बना कर ही कार्य करें, इससे आपकी मेहनत और समय दोनों ही बचेंगे। लगातार प्रयास करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। पिता से मेल-जोल बढ़ा कर रखना होगा उनकी जरूरतों का विशेष ध्यान रखें। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं तो उनके लिए दिन लाभ लेकर आने वाला है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे आपको जीवनभर इनकम प्राप्त हो। आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी। आप वार्तालाप की निपुणता और अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। किसी बात को ले पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। धन से अधिक स्वास्थ्य की हानि परेशान कर सकती है। कई स्रोतों से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। घर के माहौल के कारण आप उदास हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा। नवीन कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। आपसे जलने वाले लोग आपके पद व प्रतिष्ठा को ठेस पंहुचाने के प्रयास भी कर सकते हैं। यात्रा के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। अपना रुख नरम रखें और अनावश्यक बहस से बचें। मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी। आज के दिन आप में कार्य को करने के लिए नवीन ऊर्जा का संचार होगा। आज आप कुछ ऐसा कार्य करेंगे जिससे समाज में आपको सफलता मिलेगी और आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।

आपने Rashifal 11 February 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 February 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 February 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>