राशिफल

Rashifal 7 February: आज इन 4 राशियों के आत्मविश्वास एवं पराक्रम में होगी वृद्धि, पढ़ें राशिफल

हम आपको मंगलवार 7 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 February 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

लंबी अवधि में भारी लाभ अर्जित करने के लिए में आप नए उद्यम में निवेश कर सकते हैं। काम की तारीफ होगी। घर परिवार के साथ खटपट होगी, जिससे परेशान रहेंगे। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कोई पुराना कागज या फाइल आपको फायदा दे सकती है। पॉलिटिक्स में रुका कार्य पूर्ण होगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नौकरी में किए प्रयासों का सकारात्मक असर होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके लिए समय अच्छा है। लवमेट से खुलकर अपनी सारी परेशानियां शेयर करें, समाधान जरूर निकलेगा। ऑफिस में किसी से पीठ पीछे बात न करें। आपको आज नई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है हर चुनौती से कुछ नया सीख कर आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। आप कठिनाइयों को दूर करने और प्रगति की ओर बढ़ने में सक्षम होंगे। आपकी कड़ी मेहनत का अप्रत्याशित रूप से अच्छा प्रतिफल मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज ऊर्जा की कमी हो सकती है। यात्रा कम करने का प्रयास करें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयमित रहें। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। अत्यधिक फिजूलखर्ची से आर्थिक परेशानी हो सकती है। अपनी कार्य क्षमता का उपयोग करने से आप हर पल सफल होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी अप्रत्याशित स्त्रोत से आमदनी होने के संकेत हैं। यदि किसी जातक को पुरानी बीमारी है तो उस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश हो सकते हैं। आपको व्यवसाय के मामले में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति से अनबन हो सकती है, जितना हो सके उससे बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो आज घर में सुख शांति और खुशहाली का माहौल बना रहेगा। विदेश में नौकरी करने वालों को बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं। जो लोग व्यापार में हैं उनको प्रसार-प्रचार का सहारा लेना लाभकारी रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आप वाणी पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ यात्रा का आयोजन कर पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

खुशी पाने के लिए अपने जज्बातों का खुलकर इजहार करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। युवाओं को कला के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इस ओर थोड़ा सचेत रहें। आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। समय अनुकूल है। युवा वर्ग साहस एवं पराक्रम से सफल हो सकेंगे। विद्यार्थियों के लिये आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। वित्तीय रूप से यह एक अच्छा दिन है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। कर्ज खत्म करने के लिए किए गए प्रयास सफलता देंगे। पैसों से संबंधित जो नुकसान हुआ था, उसे दूर कर पाना संभव हो सकता है। जो लोग नई नौकरी के लिए प्रयासरत है, उनको अपना नेटवर्क अपडेट रखना होगा। व्यापारी वर्ग उधार में किसी को सामान न दें। आज आप में से कुछ लोग अपने स्वभाव और व्यवहार के कारण अपने निजी संबंधों में कुछ असुविधा पैदा कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन किसी खास काम को लेकर बुलावा आ सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी दुविधा से आपको जल्दी ही छुटकारा मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधित निर्णय लेते समय दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन ये निर्णय भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। थोड़े प्रयास से ही कार्य बनेंगे। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भी आप रूचि ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए प्रातःकाल उठते ही सूर्य के दर्शन करते हुए गायत्री मंत्र पढ़ें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके सामने अप्रत्याशित खर्च आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पैसों से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। आर्थिक आवक अगले कुछ दिनों में बढ़ने लगेगी। पैसों से संबंधित निर्णय सही साबित होंगे। आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। दान अवश्य करें, लेकिन ऐसे व्यक्ति को जिसे जरूरत हो। जीवन में थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता होगी। कार्य आपके अपेक्षा के अनुसार होते रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होगा। राजनीति से संबंधित जातकों को जनसमर्थन की प्राप्ति होगी। लव रिलेशन को स्थाई रिश्तों में बदलने के प्रयास सफल होंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने मन की शांति भंग न होने दें। अहंकार की वजह से किसी व्यक्ति की भावनाओं को चोट न पहुंचें, इस बात का खास ध्यान रखें। खानपान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है।

ganesh ji

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। भाई की सलाह व्यापार में उन्नति का कारण बनेगी। लव लाइफ में कुछ तनाव आ सकता है, वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। रचनात्मक काम में लगे लोगों को फायदा हो सकता है। किसी बात को लेकर आप स्वयं को जिम्मेदार मान सकते हैं। पारिवारिक तनावों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने पैसों को बचा कर रखने पर ध्यान दें। परिवार में सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाइयों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। परिवार में कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी पूरे करने होंगे। कार्यक्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा वाद-विवाद की आशंका बन रही है। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कुछ अनिष्ट घट सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आपको अपार धन लाभ होगा।

आपने Rashifal 7 February 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 February 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 February 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button