राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इन 8 राशियों के लिए ये सप्ताह होने जा रहा है महत्वपूर्ण, होगी खूब कमाई

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 6 फरवरी से 12 फरवरी 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यह सप्ताह आत्ममंथन का है। इस समय अपनी कोई नई तकनीक या हुनर को निखार सकते हैं। समाजसेवी कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। समान विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप ऊर्जा प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में रहेगी साथ ही करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आने लगेगें। जिससे जातक राहत महसूस करेंगे।

प्यार के विषय में : आप सुस्त रहेंगे, तो इसका असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है।

करियर के विषय में : आपके कारोबार और व्यवसाय में उन्नति होगी और आपको चारों तरफ से खुशियों की खबरें मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शरीर दर्द, हल्का बुखार या कोई मौसमी परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे और जूनियर पूरा सहयोग देंगे। सप्ताह के दूसरे पक्ष में कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं ऐसा महसूस होगा जैसे कि समय हाथ से निकल रहा है। परंतु आलस और मौज मस्ती में ज्यादा समय व्यर्थ ना करें। व्यापारियों को भी अपेक्षित लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आयात-निर्यात जैसे कार्यों से जुड़ना चाहे तो यह समय अनुकूल है।

प्यार के विषय में : प्यार-मोहब्बत के मामले में अपनी जुबान पर काबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं।

करियर के विषय में : सरकारी नौकरी में प्रमोशन के योग हैं इसके साथ ही वेतन में वृद्धि हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह थकान, आलस्य एवं मौसमी बीमारियों से बचने की जरूरत रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से आपके मनोबल और आत्मबल में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। कारोबार में लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आपको इस मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद, प्रशंसा एवं सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। घूमने-फिरने का भी अवसर मिलेगा। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है।

प्यार के विषय में : विवाहितों को रोमांस के लिए समय निकालना होगा अन्यथा आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकता है।

करियर के विषय में : सहयोगियों के बीच मतभेद न होने दें। कार्य के मोर्चे पर अपनी अतंरात्मा की आवाज सुनें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर वायु, पित्त और जोड़ों से सम्बंधित रोगों से सतर्क रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सप्ताह की शुरुआत में आपके भीतर अपने कार्य और व्यापार आदि को लेकर जोश एवं उत्साह बना रहेगा। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। राजनैतिक लोगों तथा गतिविधियों से दूर रहें। अभी आपको इनसे संबंधित और अधिक जानकारी लेने की जरूरत है। अपने विरोधियों से सावधानी भी बनायें रखनी होगी। थोड़ी-सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी से चली आ रही अनबन खत्म होगी।

करियर के विषय में : अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव से संकोच न करें। जॉब का ऑफर मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : दौड़-भाग के चलते थकान रहेगी। आलस्य से भी परेशान हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सप्ताह के अंत तक कोई खुशखबरी मिल सकती है। विदेश यात्रा का योग बन सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपने ऑफिस में अपनी योग्यता का अच्छा लाभ उठा सकते हैं। जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय बदलाव करने का है। जीवनसाथी संग रिश्ते मजबूत होंगे।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके साथ आपका रिश्ता जुड़ सकता है।

करियर के विषय में : आपको उम्मीद के मुताबिक धन लाभ होगा। आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : त्वचा और पेट संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। साथ ही साथ अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि वे आपकी योजनाओं में व्यवधान डालने की कोशिश कर सकते हैं। योग्यता और आत्मविश्वास के बूते आप मुश्किल से मुश्किल काम भी पूरा कर लेंगे। लक्ष्यों व प्राथमिकताओं को नवीन परिप्रेक्ष्य में देखने की आवश्यकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।

करियर के विषय में : अगर बिजनेस के लिए आपको धन चाहिए, तो नया ऋण मंजूर हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा और धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक मामलों में आपका अति आत्मविश्वास आपको नुकसान पहुंचा सकता है। विद्यार्थियों को पुराने सब्जेक्ट के साथ ही नए सब्जेक्ट पर भी फोकस करना चाहिए। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ व्यावसायिक जीवन में स्थिरता लाएंगे।

प्यार के विषय में : आपके रिश्ते के बीच अपराध बोध की भावना आ रही है। इसे बातों से सुलझा लें।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में मेहनत करनी पड़ेगी, तभी फल मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से त्वचा से संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सप्ताह की शुरुआत में किसी भी कार्य को सूझबूझ के साथ कार्य करने पर सफलता का प्रतिशत बढ़ा हुआ मिलेगा। ये सप्ताह अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलने से आप राहत की सांस लेंगे। अपने परिजनों के यहां शुभ और मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे। सप्ताह के अंत में ऑफिस में अधिकारी वर्ग से तनाव हो सकता है।

प्यार के विषय में : आपके संबंध थोड़े भावनापूर्ण रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

करियर के विषय में : करियर में आप अपनी अतंरात्मा की आवाज के अनुसार ही काम करें। आपको सही दिशा मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। योगा और मेडिटेशन करना बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

ये सप्ताह नई जानकारियां हासिल करने में बीतेगा। हर बात को गहराई से समझने का भी प्रयास रहेगा। नए व्यापार की रूपरेखा भी बन सकती है। अभिभावक इस दौरान छोटी क्लास में पढ़ने वाले अपने बच्चों पर विशेष तौर पर ध्यान दें। आपने अपनी दिनचर्या में जो परिवर्तन किया है, वह फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर अनावश्यक कार्यों में लिप्त रहते हुए अहम मामलों की अनदेखी कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : आपको अपने प्रेमी या जीवनसाथी से बहुत मदद मिलेगी।

करियर के विषय में : व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी वालों के लिए परेशानी का समय है।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह घर की साफ-सफाई तथा सुधार संबंधी कार्यों में रुचि लेंगे। तथा परिजनों के साथ मिल बैठकर अनुभव सांझा करना सबको खुशी देगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी मामले में राहत मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा। आप धर्म-कर्म के कामों में काफी आनंद लेंगे और उन पर खुलकर खर्च भी करेंगे। वह खर्चे आपकी आय को देखते हुए ज्यादा नहीं होंगे, इसलिए कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह अपने साथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे।

करियर के विषय में : इस सप्ताह बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य के बारे में आपकी चिंता जारी रहेगी। जरूरत से ज्यादा भागदौड़ से सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बिजनेस में कुछ ठोस और गंभीरता लाने के लिए, लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। ऑफिस में अपने कार्यभार को बेहतरीन तरीके से संभाल पाएंगे। आपकी सामाजिक उन्नति होगी और समाज में आप को प्रोत्साहन मिलेगा। आपके परिवार वाले भी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी व व्यावसायिक जीवन में प्रतिष्ठा मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी में किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी की उपेक्षा न करें।

करियर के विषय में : सप्ताह के अंत तक करियर कारोबार से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : तनाव आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी व्यवसायिक स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं आएगा। कलात्मक व अभिरुचि की गतिविधियों में भाग लेंगे। व्यावहारिक मामले व पारिवारिक विवाद थोड़े से प्रयास से हल होंगे। यात्रा का योग बनेगा। भावनात्मक बंधनों से मुक्ति की राह पर बढ़ेंगे। पुराने विवाद का अंत करेंगे। आत्मसम्मान मजबूत होगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी पर किया गया संदेह आने आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

करियर के विषय में : बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन कुछ नया करने से बचें।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सावधान रहना चाहिए। पित्त रोग हो सकते हैं।

आपने साप्ताहिक राशिफल 6 फरवरी से 12 फरवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 6 फरवरी से 12 फरवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 6 फरवरी से 12 फरवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>