राशिफल

Rashifal 5 February: आज ये सात राशियां करियर, संपत्ति और व्यापार के मामले में रहेंगी भाग्यशाली

हम आपको रविवार 5 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 February 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपका दिन मौज मस्ती से भरपूर रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे आप पर गर्व करेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। सही योजना बनाएंगे और सही दिशा में आगे भी बढ़ेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जायदाद और संपत्ति से सम्बंधित विवाद हल होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने और लोगों से संपर्क बनाने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। समय आपको प्रतिकूल नजर आएगा। आर्थिक हानि होने की आशंका है। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्ति में समय व्यतीत होगा। साथ ही विपरीत लिंग के व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात का आनंद भी आपको मिलेगा। जीवन सुखमय रहेगा। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें। जो बीत गया उसे आप बदल नहीं सकते। परिवार या मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। किसी दूसरे पर अपने काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति से चिन्तित रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। बेझिझक आगे बढ सकते हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। मित्रों और सगे- सम्बंधियों से मुलाकात हो सकती है। शारीरिक और मानसिक आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको जीवन में कुछ नया करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा। सुनिश्चित करें कि कोई आपके विरोध न कर पाए अन्यथा कठिन निर्णय आपकी प्रगति को अवरुद्ध कर सकते हैं। विचारों में उग्रता और अधिकार की भावना बढे़गी। किसी विवाद में आज ना पड़ें। कोई अनावश्यक खर्च आपको परेशान कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप किसी पर भी विश्वास करने के मूड में नहीं हैं। सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आपको परिवार में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नवविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक विषयों को लेकर किसी से बहसबाजी हो सकती है। मन और मस्तिष्क तरोताजा रहेगा। समय आपके लिए मानसिक और शारीरिक दोनों ढंग से बहुत अच्छा रहेगा। विरोधियों के समक्ष आपकी जीत होगी। नए काम करने के लिए दिन अच्छा है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपकी महत्वाकांक्षा और सपने भविष्य में पूर्ण होंगे लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। परिवार का सुख आशा के अनुसार मिलने वाला है। आज आप अपने मित्रों के साथ समय बिताने के लिए बेचैन रहेंगे। अपने गुस्से को शांत रखना होगा। प्रॉपर्टी की बात करते हुए देखा जाएगा। जरूरी दस्तावेज पूरे रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप एक साथ बहुत सारी चीजों से प्रेरित होंगे। आज आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। प्रवास होने की संभावना है। आज घर से निकलते समय कोई जरूर काम चीज भूल सकते हैं। आपको धैर्य रखना चाहिए। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आपको वाहन और मशीनरी के कामों मे सावधान रहने की सलाह दी जाती है। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। बदलाव जीवन का एक अहम हिस्सा है और यह हितकारी भी है। संगीत से जुड़े इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पैसों से जुड़ी चिंता आपको सदा सकती है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। उदासीन प्रेम संबंध को दिलचस्प बनाने की दिशा में प्रयास करने होंगे। अपने काम और पारिवारिक संबंधों के बीच किसी भी तरह के मतभेद से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत हो सकती है। आज मन को अनियंत्रित न होने दें। आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। आपको अपनी गलतियों से सबक लेना चाहिए। सकारात्मक रहें और दोबारा शुरुआत करने की कोशिश करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस समय किसी नई परियोजना में धन निवेश करना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है। आपका बचकाना स्वभाव फिर सामने आएगा और आप शरारती मूड में रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। आप अपनी सूझबूझ और मेहनत के बल पर सभी काम तय समय पर पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। आपको गुस्सा करने से बचना होगा और खासकर किसी ऐसी बात से बचना होगा जो किसी का दिल दुखाएं। अपनी वाणी को कठोर न करें।

आपने Rashifal 5 February 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 February 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 February 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button