राशिफल

Rashifal 3 February: आज इन 5 राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

हम आपको शुक्रवार 3 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 February 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज काम में किसी तरह की जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी से न उलझें। व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति का भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। लंबे समय से देखने वाले सपने अब पूरे हो सकते हैं। आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे। थोड़ा संयम से काम लेने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको करियर में तरक्की मिलेगी और परिवार में खुशियां आएंगी। आपके नए मित्र बन सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायी रहेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। इस समय आपको अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सभी काम सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपनी आँखों का विशेष ध्यान रखें। अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिये तत्पर रहेंगे। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। सभी कार्यों को सुनियोजित तरीके से करने से सफलता मिलेगी। जॉब में ट्रांसफर हो सकता है। आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। स्थाई इनकम के स्रोत उत्पन्न होंगे। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आपके अनुसार होते जाएंगे। आपकी जीवनशैली बहुत अच्छी रहेगी। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आपको कुछ सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलता दिख रहा है। व्यापार में अपनी उन्नति से संतुष्ट रहेंगे। मनोरंजन के साधनों में आप धन खर्च करेंगे। धन की कमी दूर होगी। ध्यान रखें कि ऐसा न हो कि कोई ऐसा नुकसान हो जाए, जिसके लिए आपको पछताना पड़े।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करें क्योंकि शिथिलता आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। नौकरी में तरक्की नई जिम्मेदारी प्रतिष्ठा यदि आप व्यापारी है तो व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। मन में आध्यात्मिक विचार जन्म लेंगे। व्यवसाय में किसी बड़े बदलाव की कामना रखते हैं तो फिलहाल उसके लिए इंतजार करना बेहतर है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज हाथों में चोट लग सकती है। अलर्ट रहें और काम करते वक्त कोई लापरवाही न बरतें। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा। लेकिन आज पैसों के संबंध में आपका किसी से विवाद या कम से कम तीखी बातें हो सकती हैं। रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार को एक बड़ी खुशी मिलने की संभावना है। आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी फिर भी धैर्य रखें। कार्यस्थल पर किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं तो अधीनस्थों से तालमेल बनाकर चलें। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं। कारोबार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। पार्टनर की कड़वी बातें आपके लिए तकलीफ बढ़ा सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज घर का माहौल ठीक रहेगा। कामकाज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की जरूरत है। कारोबारियों को बेवजह के विवादों से बच कर रहना है अन्यथा आपकी साख खराब हो सकती है। अभिभावकों को बच्चों की संगत और उनके पढ़ाई के तरीके पर ध्यान देना होगा। आपको नई ऊर्जा के साथ काम करना होगा। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें। आप अपने जीवन में कुछ बड़े परिवर्तनों लाने के लिए उत्सुक रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपको परिवार और व्यापार में संतुलन बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। अपने उत्साह को बनाए रखने के लिए लोगों के साथ जुड़े रहना जरूरी है। नए काम धंधे पर विचार कर कर सकते है। आज आपकी कार्य क्षमता भविष्य में फायदा दिला सकती है। आपको सेहत के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों के अनुसार आपको फल प्राप्त हो रहे हैं, इस कारण खुद के ऊपर विश्वास बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। साथी की अगर कोई बात अच्छी न लग रही हो तो उसे प्यार से समझाएं। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। हालांकि आय की स्थिति बढ़ेगी। नौकरी में आपका कोई टारगेट आसानी से हल होने की संभावना है। अपनी अध्यात्मिक प्रगति के लिए गीता पाठ आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी पर्यटन स्थल पर घूमने निकल सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज भूमि अथवा वाहन की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेंगी। किसी अजनबी के बजाय अपनों के प्रति विश्वास रखें। नौकरी में परिस्थितियां आपके अनुकूल है। मनचाहा ट्रांसफर या प्रमोशन की संभावना प्रबल है। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं। कोई पुरानी समस्या सुलझने की भी संभावना है। व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित किसी काम में अधिकारी से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान रहेगी। साथ ही आपके प्रमोशन के चांसेस भी बढ़ेंगे। युवाओं को वरिष्ठजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। ध्यान रखें, किसी भी व्यक्ति की अनदेखी करना आपके लिए लाभदायक नहीं है। घर परिवार में प्रेम पूर्ण और सुखद सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान देना जरूरी है। व्यवसायिक स्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा।

आपने Rashifal 3 February 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 February 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 February 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button