राशिफल

Rashifal 1 February: आज से शुरू होंगे तीन राशियों के अच्छे दिन, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली

हम आपको बुधवार 1 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 1 February 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपरिचित लोगों से सावधान रहें। लवमेट के परिवार वालों के साथ अपने संबंधों पर ध्यान देंगे। ससुराल पक्ष के कारण लाइफ पार्टनर से बहस हो सकती है। प्रेम-संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके जीवनसाथी का मनोदशा काफी अच्छा होगा। सेहत की बात करें तो शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं पुराने रोगों में सुधार होगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो तो उसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। कामकाज में आपका मन हो सकता है न लगे। आज किसी बड़ी बिजनेस मीटिंग के लिये आयोजित कार्यक्रम में जायेंगे। प्राइवेट जॉब में आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे करीबियों से सतर्क रहें। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने फैसलों से संतुष्ट होंगे। प्रेमियों के लिए सुखद समय रहेगा। विपरीत परिस्थितियों पर काबू प्राप्त कर लेंगे। युवाओं को कड़े परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। पति-पत्नी में भावनात्मक संबंध पहले से अधिक मजबूत बनेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। किसी परिस्थिति को अनदेखा करने का प्रयास न करें। पहले से लिये गए फैसले आज आपको बेहतर फल देंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें। आप महत्वपूर्ण लोगों के साथ नए सम्बन्ध स्थापित करेंगे। सोच को सकारात्मक रखने की जरूरत है। दिन मिलाजुला रहने वाला है। ज्यादा मेहनत और मन मुताबित नतीजे नहीं जैसी स्थिति रह सकती है। धैर्य रखने की जरूरत है। आज अपने दुश्मनों से सावधान रहें क्योंकि वे सक्रिय रूप से आपके रिश्तों में झुकाव बनाने की कोशिश करेंगे। वरिष्ठजनों से काम की सलाह मिलेगी। पढ़ाई में रूचि रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। हाल ही में आई कुछ कठिनाइयों से राहत मिलेगी। आप व्यावसायिक मोर्चे पर अच्छा करेंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारी वास्तविक सलाह देकर आपकी सहायता करेंगे। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें, क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। आपको महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति के कारण आपको वित्तीय लाभ होने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

क्रोध व आवेश में लिए गए फैसले हमेशा निराशाजनक परिणाम लेकर आते हैं। पैसों की कमी के कारण आज आपकी चिंता भी बढ़ सकती हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर का समाचार मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर लेने से बचें अन्यथा बेकार की चीजों में आपका दिन बर्बाद हो सकता है। खुश रहें और सबके साथ अपनी खुशियां बांटे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी और सामाजिक छवि बढ़ेगी। किसी भी चीज से पहले अपने लक्ष्य को अहमियत दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी अपने के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। आज मान सम्मान से समझौता ना करें। अगर आपके कुछ सपने हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए आज आप कोई कदम अवश्य उठाएं। चाहे वह कितना ही छोटा हो। आस्था और विश्वास से काम पूरे होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप लंबे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। घर को सजाने संवारने के अलावा बच्चों की ज़रूरतों पर भी ध्यान दें। पारिवारिक तनावों को गम्भीरता से लें, लेकिन बेकार की चिंता सिर्फ़ मानसिक दबाव में ही इज़ाफ़ा करेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ नहीं है। ख़ुद को हमेशा अच्छा परिणाम पाने के लिए प्रोत्साहित करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरुरत है। कोई लापरवाही न करें। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर हो सकता है, तनाव और चिंता के कारण सेहत बिगड़ सकती है। किसी भी बदलाव को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। कुछ समय से चला आ रह काम संपन्न हो सकता है। भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। रिलेशनशिप के तनाव की वजह से आपको चिंता हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं लेकिन दिन के अंत तक स्थितियों में सुधार आएगा। फुटकर का व्यापार करने वाले लोगों को अपने व्यापार को बढ़ाने में सफलता मिल सकती है। जल्दबाजी में अमीर बनाने वाली योजना वाकई किसी के लिए काम कर सकती है। पार्टनर के लिए पैसा खर्चा करना पड़ सकता है। ऑफिस में परिश्रम एवं अपने सहयोगियों से तालमेल बना कर रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप खुले मन और ईमानदारी से काम करें। आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की आवश्यकता होगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में शुरूआत से तेजी बनाए रखें। कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है।

आपने Rashifal 1 February 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 1 February 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 1 February 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>