राशिफल

Rashifal 22 January: आज इन 3 राशि वालों के लिए है लाभ पाने का दिन, सूर्यदेव करेंगे कृपा

हम आपको रविवार 22 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। नए संबंधों से फायदा हो सकता है। आज के दिन समस्याओं का समाधान ढूँढने में आप कामयाब रहेंगे। सामाजिक विषयों को लेकर थोड़ा विचारवान रहना होगा। करियर से जुड़े लोगों को कार्य में फोकस बनाए रखना होगा। थकान व आलस्‍य का अनुभव करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। स्वास्थ्य के विषय में आपको सजग रहना पड़ेगा। बीमारी के कारण खर्च में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कुछ चीज़े आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। कार्य को लेकर आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा, लेकिन गलतियां कम से कम हो इस बात पर भी पैनी निगाह रखें। दिमाग अधिक सक्रिय होने से भविष्य की योजनाओं का पूर्ण विश्लेषण कर सकेंगे। मौज-मस्ती या घूमने के पीछे खर्च हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। हर एक काम को पूरा करने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिस्थिति थोड़ी कठिन और जटिल बन सकती है, लेकिन कोई भी व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचाने की क्षमता नहीं रखता, इसलिए बिना डरे काम करते रहें। विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। यदि आप अपनी कार्य परिस्थिति में सुधार करते हैं तो आप कई चीजों को नियंत्रण में ला सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप उपस्थित साधनों में संतुष्ट रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रयासों से अधिक सतर्कता रखनी जरूरी है। आपका डेडीकेशन परिस्थिति को बदल सकता है। साथ में जो परिस्थिति नकारात्मक बन रही है, उसे भी अपने पक्ष में कर पाना आपके लिए संभव होगा। मन में जिस भी बात को लेकर चिंता या तनाव है, उस पर आप धैर्य रखें, आपको लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। आप शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज नए व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। भावनाओं में उतार-चढ़ाव रहने से सोच-विचार में समय खर्च हो सकता है। मानसिक थकान हो सकती है। किसी भी निर्णय तक नहीं पहुंचने से पहले वरिष्ठ लोगों से परामर्श जरूर करें। किसी तरह की कागजी कार्यवाही में आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। विभिन्न स्रोतों से आपको लाभ होगा। व्यापारिक हानी संभव है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपनी गलती का बचाव करने की कोशिश में गलत तर्क देते जाएंगे। ऐसे में आपके विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपने संतान की इच्छाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। आज आपकी कोई मनपसंद इच्छा की पूर्ति होगी, जिसके कारण आप और आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने सभी दायित्वों को सरलता और सफलता से पूरा करेंगे। दिन काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिसके कारण उनकी कार्यों की सराहना होगी। घर पर एक धार्मिक आयोजन आयोजित किया जा सकता है। सरकारी दस्तावेजों को पूरा रखना चाहिए। युवा वर्ग करियर को लेकर एक्टिव नजर आएंगे। स्वास्थ्य के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करें। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। विवाह योग्य जातकों को अभी कुछ समय और समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, तब इनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। माता-पिता के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। किसी से बहस न करें नहीं तो विवाद हो सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप थका हुआ महसूस करेंगे और दिनचर्या में संतुलन की आवश्यकता है। भाई-बहन और मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज आपको कोई मनचाही इच्छा की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। दिन की शुरुवात में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएंगी। प्रतिद्वंद्वियों पर आज आप हावी रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। नई योजनाओं बनाएंगे एवं उनका क्रियान्वयन करेंगे। अपने स्वभाव और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, वरना आज आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन आपको धन लाभ होने की संभावना है। आज कार्य के संदर्भ में कुछ सुखद अनुभव हो सकता है। किसी अच्छी जगह घूमने- फिरने की योजना बना सकते हैं। आत्मविश्वास एवं स्फूर्ति से भरपूर होने से आज अपने कार्य में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। आप और आपके परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेने की संभावना है, जिसमें कोई बड़ी चिंता नहीं है। नौकरी से संबंधित शुभ सूचना प्राप्त होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल रहेगा। दिन के उतर्राध में कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। अपने ऊपर से काम का बोझ किसी से शेयर कर थोड़ा हल्का महसूस करेंगे। भाग्य आज आपके साथ है। आपको सबसे ज्यादा ध्यान अपने ज्यादा से ज्यादा कार्यों को समय पर पूरा करने पर देना होगा। जो लोग व्यापार में बदलाव करने की सोच रहे हैं, वह योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन क्रियांवित आज के बाद करना होगा।

आपने Rashifal 22 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 22 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button