राशिफल

Rashifal 19 January: धन की देवी लक्ष्मी जी 4 राशियो पर करेगी कृपा, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

हम आपको गुरुवार 19 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 19 January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित अभी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। इस समय धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। अपने आर्थिक हालात से निपटने के लिए आपको किसी आर्थिक सलाहकार की जरूरत पड़ेगी। परिवार में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कायदे कानून बनाएंगे जो कि बेहतर रहेंगे। नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आपकी मेहनत और लगन के परिणाम शीघ्र ही मिल सकते हैं। दिन की शुरुआत अनुकूल रहेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे एवं निर्णय लेने में असमर्थता महसूस होगी। कामकाज में जिम्‍मेदारियां बढ़ेंगी। इस समय निर्धारित यात्राओं को टालना ही उचित है। किसी काम में हो रही देरी से घबराहट हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। आपके कार्य पूर्ण तो होंगें, किन्तु उनमे कुछ देरी हो सकती है। संपत्ति खरीदने का मन बनाने से पहले पैसे संबंधी नियम को समझना जरूरी होगा। आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय संबंधी राजकीय मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है।

Ganesh ji and laxmi maa

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपनी समस्याओं को लेकर हर तरह के लोगों से सलाह मांगने की कोशिश करेंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से आने वाले सुस्त रिटर्न से आप निरुत्साहित महसूस कर सकते हैं। कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। ऑफिस में अधिकारियों के साथ किसी चर्चा या विवाद में न पड़ें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए अच्छा है, हालांकि कुछ मामलों में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी। व्यापार में आर्थिक प्रगति के लिए मेहनत करना पड़ेगा। युवाओं को नए रोजगार मिलने की संभावना है। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। आपके अंदर कुछ उतावलापन और उग्रता जन्म लेगी। आपको इस पर नियंत्रण रखना चाहिए। रिश्तों में लम्बे समय से चली आ रही खटास अब मिठास में परिवर्तित होती नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

विधार्थियो के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। उपहारों एवं मिले मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा। घरेलू कार्यों में व्यवस्तता बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। पत्नी से किसी बात पर मन मुटाव हो सकता है। भूमि भवन क्रय करने की योजना बन सकती है। भाइयों में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आप सामंजस्य बनाकर रखें अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। भाग्य प्रबल होने से आपके सारे कार्य संपन्न होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको आगे बढ़ने के कुछ नए रास्ते मिल सकते हैं। कुछ जातकों के जीवन में प्रेम आज दस्तक दे सकता है। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। किसी नए काम की प्रेरणा व ऊर्जा प्राप्त होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। तनाव थकान से सेहत में गिरावट हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। कुछ ऐसा घट सकता है जो आपके हित में न हो। किसी बात को लेकर पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप रुके हुए कामों को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं। मेहमानों के आने से खर्च की अधिकता रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। सेहत का विशेष ख्याल रखें। जीवन साथी से बहस में ना पड़े। संतान का किसी कार्य से सहयोग मिलेगा। अगर आपके कामकाज में कोई समस्या आ रही है, तो उनमें उलझने में जल्दबाजी न करें। पारिवारिक विवादों के चलते सुखों में कमी रहेगी, विवाद को समाप्त करने में प्रयासों को जारी रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके परिवार के लिए और आपके पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शानदार साबित होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े संपर्कों की मदद से कुछ फायदा मिल सकता है। अगर आप छोटा-मोटा व्यापार करते हैं तो दिन के दूसरे हिस्से में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दिमाग सक्रिय रहेगा। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। ऑफिशियल कार्यों को पूर्ण करने में अधिक मेहनत करनी होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज गुस्से में कोई कार्य न करें। अंतरात्मा की आवाज को सुनें। सोच-समझकर कोई भी कार्य करने की जरुरत है। जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपने छोटा-मोटा कर्ज लिया है तो आज लेनदार आप पर दबाव बना सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा। मन से नकारात्मक भावनाएं दूर रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।

laxmi

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिजनों और संतानों के साथ मनमुटाव होने की घटना बन सकती है। ईश्वर पर आस्था प्रगाढ़ रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपके प्रमोशन की खुशखबरी आपको मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पाचन संबंधी रोग परेशान कर सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद को टालने की कोशिश करें। विपरीत लिंगीय शख्स से नजदीकी बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी करने वाला होगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और आपका कोई काम काफी दिनों से पेंडिंग है तो आज उसे पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन लाभप्रद रहेगा। कोई भी निवेश करने से पहले किसी जानकार व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आजीविका के क्षेत्र में सफलता हाथ लगने की संभावना है।

आपने Rashifal 19 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button