राशिफल

Rashifal 20 January: आज इन 5 राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान, हो सकता है बड़ा नुकसान

हम आपको शुक्रवार 20 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी प्रकार का कोई बड़ा फैसला न लें, सुचारु रूप से चलने वाले कार्यों में रुकावट आएगी। कानूनी मामले में बचकर रहना होगा बेवजह की यात्रा नियमों का उल्लंघन करना आपको बड़ी मुश्किलों में डालने वाला होगा। संतान से संबंधित मामलों से दुःख हो सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। कोई छोटी यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। अध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। आप अपनी ओर से बोलचाल में नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए काफी घटनाप्रधान रह सकता है। आय में अनियमितता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। किसी वकील के पास जाने और कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनाव संभव है, लेकिन शाम तक चीजें सुलझ जाएंगी। दूसरों के विवादों में फंसने से बचें। सामाजिक गतिविधियों में आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। जीवन में तेजी से प्रगति करने के लिए आपको अपने परिवार और दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज फालतू कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो सकती है। भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। जोखिम भरे संपत्ति में निवेश करने से बचना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि देखे तो आज गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें। गुप्त शत्रु के द्वारा आपको धन संबंधी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। मन में चली आ रही अनिश्चितता की भावना आज समाप्त होगी। आप अपने पिता के साथ एक नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी से कई दिनों से चल रहा मनमुटाव आज खत्म होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे भरोसा बनाये रखने की जरूरत है। व्यावसायिक साझेदार के साथ विवाद सुलझने की संभावना है। छात्रों की स्थिति बेहतर होगी, किसी सहपाठी की मदद से आप जटिल विषयों को समझने में भी सक्षम होंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी तथा भाई-बहनों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा, लेकिन कोई गलत निर्णय संभव नहीं होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

परिवार में आपके भाई बहनों का सहयोगात्मक भूमिका रहेगी। आज की गयी प्लानिंग सफल होगी जो भविष्य में लाभ के रूप में सामने आएगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस ओर थोड़ा सचेत रहें। पैसों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। कोई गुप्त शत्रु आपकी छबि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। खर्च अधिक होने के कारण पैसे की तंगी महसूस कर सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण करना होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन का सुख मिलने वाला है। पुत्र से लाभ होगा। जरूरी लेन-देन को लेकर सावधान रहें। आध्यात्मिक खोज आपको अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने में मदद कर सकती है। राजनीति और प्यार के क्षेत्र में भी सफलता हासिल होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने वाले हैं। पिता के सेहत की चिंता रहेगी। किस्मत आपके साथ है और आपको आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के नये मौके मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपनी उम्मीदों और महत्वाकांक्षाओं को लेकर यथार्थवादी रहें। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च कर सकतें हैं। दैनिक आय की अपेक्षा खर्च अधिक बढ़ेगा। व्यापार के निर्धारित कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में उन्नति का अवसर मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आज आप थोड़ा चिढ़चिढ़ापन महसूस कर सकते हैं। निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें। व्यापार में आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। भाग्य वृद्धि का संकेत है। छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नयी जिम्मेदारी का भार आपके कंधों पर डाला जा सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आप अपने वरिष्ठों से बात करते समय अपने शब्दों पर बारीकी से जांच करें। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उसका स्वास्थ्य अचानक चिंता का विषय सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज़ हो सकते हैं। आपको सिर संबंधी रोग पैदा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिलने की प्रबल संभावना है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने के आसार हैं। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। आज सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह आपके वित्त के लिए एक औसत दिन होगा। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी, आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन में अनजाना सा भय बना रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर परेशानी हो सकती है।

आपने Rashifal 20 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button