राशिफल

Rashifal 10 January: आज हनुमान जी संवारेंगे इन 5 राशियों का भाग्य, मिलेगी ढ़ेर सारी खुशियां

हम आपको मंगलवार 10 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन जीवन में नयी खुशी का संकेत लाएगा। आज के दिन आप सबके आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आप समाज में सराहे जाएंगे। आपको आय अर्जित करने में आशातीत सफलता मिलेगी। आपको समय-समय पर शुभचिंतकों की मदद मिलेगी और इससे आपको कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिलेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र से कुछ धन उधार ले सकते हैं। खुशहाल और परिपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। आज आपको अपने ही विचारों को बारीकी से परखने की कोशिश करनी चाहिए। अपने जीवन साथी के साथ एक खूबसूरत रिश्ते का आनंद उठा पाएंगे। आज कोई भी काम बिना विचार किए नहीं करें। आपकी बातचीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें। दुर्घटना में संभलना अनिवार्य है। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। मन में तनाव एवं अस्थिरता रहेगी। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें। अपने उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे। आर्थिक योजना बना सकेंगे। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी भी काम में आप जल्दबाजी न करें। कोई काम सोचे हुए ढंग से न हो, तो उसकी चिंता न करें। आज मेहनत और परिश्रम करने के उपरांत भी उचित प्रतिफल नहीं मिलेंगे। आर्थिक कशमकश भी रहेगी। जमीन जायदाद, कमीशन, कपड़ा आदि से जुड़े व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां बनी हुई है। मन भटक सकता है। आप लालच में पड़ कर खुद का भी नुकसान करवा सकते हैं। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज प्रेम सम्बन्ध यथावत रहेंगे। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाकर वित्तीय स्थिति को नियंत्रण में रखने में कामयाब रहेंगे। विवाहित जोड़े आज प्रणय-सुख का अनुभव करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। यह समय अपने आपको तनाव से मुक्त करने और मित्रों के साथ मौज-मस्‍ती करने के लिए उत्तम है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और स्नेह मिलेगा। धन संबंधी चिंता सताएगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपको आज पुराने रोगों से आराम मिलेगा। जोखिम उठाने की प्रवृति को लगाम दें। परिजनों से सहायता तथा समर्थन प्राप्त होगा। संपत्ति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा। नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों को प्राप्‍त होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहारकुशल रहेंगे। शत्रु आपकी साख बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्या का समाधान मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप भावनात्मक रूप से अलग-थलग महसूस कर सकते हैं। अस्थिरता बनी रहेगी। आप को किसी के साथ आध्यात्मिक संबंध का अनुभव हो सकता है। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए। कार्य संबंधी मामलों पर आप अपने दिमाग पर चिंताएं ले रहे हैं, लेकिन ये छिपे हुए मुद्दे हैं जो आपको परेशान करते रहेंगे। सेहत को लेकर आप बहुत ज्यादा चिंतित रहते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा। अच्छे लाभ मिलेंगे। यह समय अपनी योग्यताओं को बढ़ाने का रहेगा। दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें। खाने पीने की चीजों का विशष ध्यान रखें बाहरी चीज का इस्तेमाल न करें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की योजना बनायेंगे। जिसमें मनचाही जगह प्लेसमेंट मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। परिवार के छोटे बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिसे पूरा करना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको अपने परिवार की आवश्यकताओं पर ध्यान देना होगा। आजीविका के क्षेत्रों में उन्नति के आसार दिखाई दे रहे हैं। संस्था के प्रति मन में उच्चाटन का भाव रहेगा। आपको शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से से बचना चाहिए। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपको संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय मिलने की सम्भावना है। आप अपने जीवन को और अधिक सफल बना पाएंगे। फाइनेंशियल मामलों के लिए दिन अनुकूल नहीं है, अतः व्यापारी निवेश और उधार के लेन-देन से दूरी बनाकर चलें। नसों में खिंचाव व दर्द रहेगा। अपना अमूल्य समय दूसरों के लिये सोचने तथा उनके पीछे भागने में व्यतीत ना करें। कुत्ते को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। आज किहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मन में भटकाव होगा, जिससे कई बार डिसीजन मेकिंग में कंफ्यूजन रहेगी। कर्जा लेने से बचें। मौसम के अनुसार खानपान का ध्यान रखें। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें। आज प्रेम में कलह ना करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। मन में असमंजस रहेगा। आप किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें। मार्केट में विरोधियों से सतर्कता रखने से धोखा खाने से बच जाएंगे। सेहत को ध्यान में रखते हुए अत्यधिक तनाव लेना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है, इसलिए छोटी-छोटी बातों को सीरियसली न लें। योग करने व ध्यान लगाने में मन रमेगा। इससे शारीरिक व मानसिक सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। आपको प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा।

आपने Rashifal 10 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button