राशिफल

Rashifal 9 January: आज के दिन ये 4 राशियां हो सकती हैं तनाव का शिकार, जानिए अपनी राशि का हाल

हम आपको सोमवार 9 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। जिद और निष्ठा सही जगह पर दिखाएं। जिसके द्वारा आप को प्रगति प्राप्त हो सकती है। माता पिता के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको उधार को कम करना चाहिए और सट्टा निवेश से भी बचना चाहिए। साझेदार व्यापार में धोखा कर सकते हैं। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके लिए व्यवसायिक सफलता का संयोग बन रहा है। कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की सम्भावना है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नियमित योग करने से स्वास्थ्य फिट रहेगा। कोई प्रेम-प्रसंग भी शुरू हो सकता है। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। बड़े बुजुर्गों की बात पर गौर करें।

shiv ji ganesh

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप पहले के समान ऊर्जा स्तर से भर जाएंगे और अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सक्षम होंगे। आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया जिसका फल आपको अब मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपको आपके काम के लिए सराहा जाएगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार के मामलों में विनम्र रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं अपनी बुद्धि का प्रयोग करें जिससे कि आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकेंगे। भावनाओं से भरे होंगे। संवाद की कोई गुंजाइश नहीं छोड़े, कार्यों में नुकसान हो सकता है। हर समस्या को लेकर अपने दोस्तों या सहकर्मियों के साथ बात करें। प्रेम के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपने भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा कर सकते हैं। आज मौद्रिक और कई अन्य लाभ होने की संभावना है। अतीत में की गई एक परियोजना आपके लिए पुरस्कार ला सकती है। वेतनभोगी लोगों को काम करने के लिए एक प्रतिष्ठित पोस्टिंग या प्रोजेक्ट दिया जा सकता है। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आज किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगड़ा हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जीवनसाथी के द्वारा उनके मायके पर अधिक ध्यान देने से आपके मन में तनाव रहेगा। आपके हाथ निवेश का कोई अच्छा मौका लग सकता है। हालांकि अगर आप लंबे अरसे को नजर में रखते हुए निवेश करेंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। घर परिवार में शुभ कृत्य का आयोजन होगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य सफलता दिला सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कुछ वित्तीय समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में सावधानी बरतें। कुछ व्यवधान आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में आप सदस्यों के प्रति झगड़ालू और जिद्दी हो सकते हैं। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी। आज दोस्तों के साथ मिलकर भी आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको पुराने कर्ज को वापस करने में कई समस्याएं आ सकती हैं। आज आपके आसपास के हालात में बदलाव हो रहे हैं और इस कारण आपको कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं। अच्छी बात यह है कि आज मिली चुनौतियां आपके व्यक्तित्व को निखार देंगी। आज के दिन में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती है। आपका मन आपके निजी कार्यों को लेकर चिंतित रहेगा। कार्य योजनाओं के प्रति विचार-विमर्श होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही बिजनेस में नए प्रयोग करने से आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। संयमित दिनचर्या व जीवनशैली अपना कर आप अपने आपको बेहतर रखने की कोशिश करते रहें। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मन में अनजाना सा भय बना रहेगा। परिवार में भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आपको स्वास्थ्‍य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं। दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। आज आपको तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज का दिन यात्राओं के लिए अच्छा नहीं है। घर के बड़े-बुजुर्ग पारिवारिक परिस्थितियों को स्थिर करने में मददगार होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार-धंधे में गिरावट आ सकती है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को नए काम के मौके मिलेंगे, जिसे पूरा करने में कोई भी कसर न छोड़े। व्यापारियों को आज लाभ मिलेगा, इसमें संदेह है, ऐसे में संध्या तक लाभ को लेकर सक्रिय रहना होगा। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ मामूली परेशानी हो सकती है। आज सोच-समझकर बोलें। आप अपने कामों में तेजी का दौर बनाने में लगे रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपका शेयरिंग और केयरिंग व्यवहार जीवनसाथी का दिल जीत लेगा। कानूनी मामलों में आपको राहत मिलेगी। दिन उत्तरार्ध में उलझनों के बाद भी अपने कार्य को पूरा करेंगे, जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। छोटी-छोटी बातों को मुद्दा ना बनाएं। आज के दिन खेल से जुड़े लोगों का काफी फायदा होगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

आपने Rashifal 9 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button