राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: लव लाइफ से लेकर करियर तक ऐसा बीतेगा यह सप्ताह, पढ़ें अपना राशिफल

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 9 जनवरी से 15 जनवरी तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपके सितारे बुलंद हैं। सामाजिक रूप से भी आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। शेयर एवम फाइनेंस से आपको लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा। ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा जहां नए लोग आपको जानेंगे और आपके कार्यों से प्रभावित होंगे।

प्यार के विषय में : आपका अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नवीन आय स्रोतों में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : आप के झुंझलाने की प्रवृत्ति आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। छिटपुट चोट भी लग सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस हफ्ते आपके विरोधी प्रतिद्वंदी मुखर होने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। हालांकि विरोधी और प्रतिद्वंदी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। व्यवसाय में हानि हो सकती है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय अपना ध्यान रखें। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

प्यार के विषय में : अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी पर मुग्ध रहेंगे।

करियर के विषय में : एग्जाम से रिलेटेड कोई अशुभ समाचार मिल सकता है ।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। चोट भी लग सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय करने पड़ सकते हैं। इसलिए आपको सोच समझकर कदम उठाने होंगे। साथ ही ध्यान रखें कि आप अपने कटु शब्दों से किसी का मूड़ खराब ना कर दें। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। रोजमर्रा के कार्यो से दूरी बना कर रखेंगे और आपका मन इसमें नहीं लगेगा। नेगेटिव ना सोचे पॉजिटिव सोचना बहुत ही अच्छा रहेगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से विवाद करना रिश्तों में दूरियां बढ़ाएगा।

करियर के विषय में : पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। नौकरी में काम ज्यादा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आपका संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के कार्यों का सुखद परिणाम मिलेगा। वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतेें।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

करियर के विषय में : नए संपर्क बनाने की जरूरत है। वे करियर की तरक़्क़ी में बहुत मददगार रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : चिढ़चिढ़ाहट और कमजोरी महसूस करेंगे। मन में तनाव रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस हफ्ते किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा।परिजनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। अपने ऊपर से काम का बोझ किसी से शेयर कर आप थोड़ा हल्का महसूस कर पाएंगे। आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा।

प्यार के विषय में : आपका पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। प्लेसमेंट प्रयास सफल होगा।

हेल्थ के विषय में : खान-पान पर ध्यान रखें। पेट संबंधी समस्या सामने आ सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस हफ्ते आप खुद को साबित करके दिखाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ कहासुनी या टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपके द्वारा किए गए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आप खुले दिल से अपनी गलतियों को स्वीकार करें। किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्द दूर होगी।

प्यार के विषय में : आपके प्रिय का मूड कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। इसलिए अपने तेज-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपकी आमदनी के स्रोत में अवरोध उत्पन्न हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप अपनी कड़ी मेहनत के बूते अपने साथियों से एक सीढ़ी आगे निकलने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वाले अपनों के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको आमदनी का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं का अंत हो सकता है। घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, इसके लिए सिर्फ प्रयासों में कमी लाने से बचना होगा। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी होगी।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी पर अपनी इच्छा थोपने की कोशिश से बचें। अपने साथी के प्रति उदार व्यवहार रखें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को रोजगार या उच्च शिक्षा से जुड़े अध्ययन में बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : अधिक वसा वाले भोजन से दूर रहें। पेट का ध्यान रखें। अपच की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। व्यापारियों को यह ध्यान रखना होगा कि ग्राहको से विवाद न हो। आप अपनी नौकरी या व्यवसाय को बदलने के बारे में सोच सकते हैं। युवा वर्ग लक्ष्य तक पहुंचने के लिए काम को पूरी मेहनत और लगन के साथ करते रहें। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : आपके तन और मन में रोमांस और कामुकता हावी रहेगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आप एक सीढ़ी आगे बढ़ेंगे और आपको अपने परिणामों से प्रसन्नता होगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। सिरदर्द हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वाले इस सप्ताह आत्मविश्वास से पूर्ण नजर आएंगे, इससे मन में सकारात्मकता भी बढ़ेगी। ऑफिस में आपके द्वारा किए गए कार्यों की वाहवाही होगी और साथ ही उच्चाधिकारी भी प्रशंसा करेंगे। नौकरी में पदोन्नति संभव है। दोस्तों के साथ ज्यादा वक्त बिताने की वजह से जीवन साथी संग मनमुटाव हो सकता है। आप अपने कठोर शब्दों से अपने जीवनसाथी को चोट भी पहुँचा सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर की कुछ बातों को माफ करना आपके लिए मुश्किल होगा।

करियर के विषय में : मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अत्यंत उपयुक्त और लाभदाई रहेगा।

हेल्थ के विषय में : मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है जिसकी वजह से बेचैनी होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपको सावधानी के साथ हर कदम उठाने की जरूरत है क्योंकि आपके अधीनस्थों या व्यापारिक भागीदारों को परेशान होने की संभावना है। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेगा और नौकरी की तलाश भी पूरी होगी। परिवार के साथ शॉपिंग का मजा लेंगे। रोजमर्रा के जीवन में बदलाव लाने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी।

प्यार के विषय में : लाइफ पार्टनर के साथ आपका रिश्ता विश्वास व प्यार को बढ़ाने वाला रहने के आसार हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको कोई नया विषय या नई बात सीखने का मौका मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : आप शरीर से कमजोऱी और थकान अनुभव कर सकते हैं। अपनी ऊर्जा अकारण खर्च न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं दिमाग में आएंगी और अपने अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। जितना सरल व्यवहार आप रखेंगे उतना ही बेहतर आपके कार्य संपूर्ण होंगे। कुछ बातों में आपको बिना प्रयत्न किए ही प्रगति नजर आएगी। जिसकी वजह से आनंदित वातावरण बना रहेगा। किसी भी तरह के दिखावे से बचें और लेन-देन में सावधानी बरतें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

करियर के विषय में : करियर से संबंधित निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : कफ और छाती के विकार तकलीफ दे सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

रचनात्मक कार्य करने के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा किसी को भी अपने मुंह से ऐसी बात आपको नहीं कहनी है जो उन्हें बुरी लगती हाे, आघात पहुंचाती हाे। पुराने कार्यों को पूरा करने के लिए समय मिलेगा, जिससे काफी दिनों बाद शांति मिलेगी। स्थाई संपत्ति का विकास होगा। यात्रा से संबंधित बनाई योजना आप का उत्साह बढ़ा सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम या दाम्पत्य संबंधों में सुधार आएगा और अगर कोई तनाव का बिन्दु था, तो वह दूर हो जाएगा।

करियर के विषय में : नौकरी के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। पेट खराब हो सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 9 जनवरी से 15 जनवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 9 जनवरी से 15 जनवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 9 जनवरी से 15 जनवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button