राशिफल

Rashifal 8 January: इन 3 राशि वालो के लिए शानदार रहेगा आज का दिन, नया आर्थिक करार दिलाएगा फायदा

हम आपको रविवार 8 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 8 January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिवार के सदस्यों के साथ आपकी सहानुभूतिपूर्ण चर्चा हो सकती है। परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा। आज के दिन आपका व्यवसाय ठीक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च की अधिकता व अज्ञात भय के कारण मन परेशान रहेगा। युवा किसी के दबाव में फैसला न लें, अपनी निजी परिस्थिति को आंकते हुए ही भविष्य की योजना बनाएं। मन में तनाव बना रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी सुनाई देगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

ईमानदारी से आप जो काम करते है वो करें। धन लाभ एवम अनेक कार्य पूर्ण होने का समय चल रहा है। धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है। नया व्यापार का योग बन रहा है। सबके लिए उत्तम समय चल रहा है। समय का सदुपयोग करे। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आज अपना धैर्य ना खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। आप शायद दुखी हों और आपको शायद गुस्सा भी आए। याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। भगवान की भक्ति करने से मन को शांति मिलेगी। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों और पिता से जुड़े हर मामले में बहुत विनम्र बने रहें। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। मानसिक तौर पर खुश रहेंगे। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है, मसालेदार भोजन से परहेज रहें। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे है। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। परिवार के युवा व्यक्ति द्वारा प्रगति की खबर मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मन में थोड़ी बेचैनी बनी रहेगी एवं कार्यों में निर्णय लेने में थोड़ी कठिनाई महसूस होगी। आप जमकर मेहनत करें। आज आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक है तो जल्द ही आपके हाथ बढ़िया मौका लग सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आप अपनी कल्पना शक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपने निजी और कामकाजी जीवन में सफल रहेंगे। अपने काम और दृष्टिकोण के बारे में अनिश्चित महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपको अतिरिक्त तनाव हो सकता है। आपके पिता आपको एक बड़ी राशि कमाने में मदद करेंगे। आपके वरिष्ठ व सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगें। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। पुरानी टेंशन आज खत्म हो सकती है। दोस्तों से सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने शत्रुओं से सावधान रहने का प्रयास करें। संतान के ग्रह वर्तमान में अधिक प्रभावशाली है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। संतान का दिमाग तकनीकी कार्यों में अधिक सक्रिय रहेगा। बदलते मौसम में आपको अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। अगर आप अपना कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज आपके सितारे चमक रहे हैं इसलिए आज आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं या अपने पुराने कार्य का विस्तार भी आज आप कर सकते हैं। आज आपके मन में नए विचार आएंगे, आपका मन एक साथ कई कार्यों को करने के लिए प्रेरित करेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

संतान पक्ष से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। लापरवाही से किए गए कार्यों का कोई अप्रिय परिणाम भी मिल सकता है। कहीं बाहर घूमने का प्लान कैंसिल हो सकता है। आप अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। अपनी मेहनत से कठिन कार्यों को भी आप आसानी से पूरा कर लेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मानसिक चिंताएं आज आपको धार्मिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित नहीं करने देंगी। इस राशि के जातकों का आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में दृढ़ता आएगी। स्वभाव में गुस्सा स्पष्ट रुप से दृष्टिगोचर होगा। नौकरी में सफलता के आसार हैं। कई तरह के नए-नए विचार आपके मन में चलते रहेंगे। आय के साधन और मजबूत करने का प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जोश में आकर किसी खास बात की अनदेखी न करें। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आय से अधिक व्यय ग्रहीय स्थितियां करा सकती हैं। संतान के व्यवहार पर ध्यान दें, उनकी पढ़ाई में चल रही ग्रोथ पर भी नजर रखनी होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं। अग्नि दुर्घटना को लेकर अलर्ट रहें, अन्यथा समस्याएं घेर सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

दिन की शुरुआत में आप व्यस्त हो सकते हैं। सामाजिक कार्य करने से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी और मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भौतिक विकास का योग अच्छा है। आपके कुछ दुश्मन आपको आपके व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी दे सकते हैं। आपके वित्त के मामले में एक औसत दिन है। मन में नए कामों की उमंग रहेंगी। व्यापार में आज खास डील फाइनल हो जाएगी, जिससे भविष्य में लाभ होगा।

आपने Rashifal 8 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button