राशिफल

Rashifal 4 January: आज चमकेंगे इन 6 राशि वालों के सितारे, भाग्यवश आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे

हम आपको बुधवार 4 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 January 2023

ganesh

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अनावश्यक बातों में न उलझें। आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा। व्यवसाय में आपको यश मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। दोपहर के बाद भी किसी नए काम की शुरुआत कर पाएंगे। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। आज के दिन शुभ कार्यों में खर्च की अधिकता होगी। अपने क्रोध को अनियंत्रित ना होने दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन प्रेम में कलह ना करें। रोमांटिक संबंधों में नई गति आ सकती है। बिजनेस में फायदा और नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। पूंजी निवेश से पहले आपको सोच- समझकर कदम उठाने की जरूरत है। परिजनों किसी बात पर विवाद हो सकता है। आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अचानक कहीं यात्रा करना चाहते हैं तो खतरनाक क्षेत्रों से बचें। आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक रूप से निवेश करें। अपने बच्चों के लिए योजनाएँ बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। पारिवारिक परिवेश में आज आपको अपने शांत रहने की आवश्यकता है। परिस्थितियों से निपटने के लिए कूटनीति का उपयोग करें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित स्थान पर रखें, जो आपको भविष्य में वापस मिल सके।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपनी ही दुनिया में खोए रह सकते हैं। मन की बात अपने मन में ही रखने की कोशिश करें। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है। आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी, आप उनका डटकर सामना करेंगे और सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर संबंधी विकल्प आपको कुछ परेशानी में डाल सकते हैं। वाद-विवाद में किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाकर रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

मानसिक व्यग्रता दूर करने के लिए आप आध्यात्मिकता की शरण ले सकते हैं। वाहन सुख मिल सकता है। संपर्कों के माध्यम से इस समय आपको प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। नौकरी में आपके अधिकारी आपको नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहें। विरोधी और दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। आपको अपने भाइयों-मित्रों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर के सभी सदस्य की बातों को ध्यान से सुनकर सही निर्णय लें। सहकर्मियों के साथ कम्युनिकेशन बनाए। ऑफिस में चल रहे काम की प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी रखें। व्यापारी ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक कार्य कर सकते हैं। मर्जी का काम करने का मौका आपको कम ही मिल पाएगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आपको अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वालों को लंबे समय से चल रही परेशानियों से आज छुटकारा मिल सकता है। लोगों से बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्य में आ रही गिरावट दूर होगी। छोटे व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा, ऐसे में मेहनत करें। हेल्थ में आज त्वचा से संबंधित रोगों के प्रति सजग रहना है। मनोकामना आपकी पूर्ण होगी। कष्टों का अंत होगा। कुछ बड़े बदलाव आनंददायक साबित होंगे। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज नए कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले हल होंगे। आज शारीरिक भारीपन सा महसूस होगा, जिसके कारण आलस्य लगेगा। घर में सुख-सुविधाओं के प्रति रुझान कम रखें, अन्यथा खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के बड़े से सलाह लेने के बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिए। आपका एक गलत निर्णय केवल आपकी कठिनाई को बढ़ाएगा। भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। मन में सकारात्मक विचारों को ही आने की परमिशन देनी होगी, अन्यथा मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। ऑफिस में कार्यों को नियमबद्ध होकर करना लाभकारी सिद्ध होगा। आपको अपने कर्तव्यों के प्रति सावधान रहना होगा। उनमें किसी भी प्रकार की कमी आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगी। आप अपने किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज के दिन संतान के स्वास्थ्य में लापरवाही ना बरतें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहें, खांसी और ठण्ड से परेशान हो सकते हैं। आत्मविश्वास और उत्साह के साथ कार्यक्षेत्र में नए कार्य करेंगे, जिससे नए आयाम स्थापित होंगे। दिन के पहल हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने लटके रहेंगे। जहां तक हो सके इनमें महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें किसी और की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपना किमती समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्यय करेंगे और इसमें जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको अपनी हार से कुछ सबक़ सीखने की ज़रूरत है, क्योंकि अपने दिल की बात ज़ाहिर करने से नुक़सान भी हो सकता है। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन श्रोत बनेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आकस्मिक धन लाभ का‌ योग है और संतान का लाभ होगा। किसी के लिए आपको गलतफहमी भी हो सकती है। अपनी इज्जत बचाने या प्रभाव जमाने के लिए आप बड़ा झूठ बोल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोक-झोंक होगी लेकिन प्रेम बना रहेगा। कुटुंब में आपकी नई पहचान बनेगी और माता पक्ष से आपको विशेष सहयोग मिलेगा। धन आगमन के योग बनेंगे। ऐसे मामलों में ना पड़े जिन से आपका कुछ लेना-देना नहीं है।

आपने Rashifal 4 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button