राशिफल

Rashifal 3 January: आज 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, जॉब व व्यवसाय में होगी सफलता की प्राप्ति

हम आपको मंगलवार 3 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अचानक आपको भारी धन लाभ होने की संभावना है। कारोबारी लोग अधिक पैसा कमाने के लिए नए व्यापार की खोज करेंगे। प्रोफेशनल मामले में सावधानी बरतने से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है। आपको माता-पिता का स्नेह मिलेगा। संतान सुख अच्छा मिलेगा। साथ ही कामकाज में धन लाभ होगा। अपने रिश्तेदारों के माध्यम से बडे कार्य संपादित होगें। खर्चा करने के मामलों में मन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले आज सकारात्मक विचारों को बनाएं रखें और आप नकारात्मक से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा। काम से संबंधित प्राप्त हुए अनुभव की वजह से काम का विस्तार कर पाना संभव हो सकता है। जितना ध्यान आप काम पर रखते हैं, उतना ही ध्यान मनोरंजन पर भी रखें। मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी सवाल में आ रही समस्या हल हो जायेगी। सामने आए अवसरों का लाभ उठा पाएंगे. अपना काम खुद करें और खुद को संयम में रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पड़ेगा। घर के वातावरण में बदलाव करने की कोशिश करें। जब तक आपके आसपास का वातावरण सकारात्मक नहीं बनेगा, तब तक मानसिक रूप से बढ़ रही बेचैनी कम नहीं होगी। जीवन-साथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज समाज कल्याण से संबंधित कार्य करने की योजना बनेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अपने कामकाज में संतुलन बनाने की कोशिश करें। दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करें। दिन में आने वाली हर एक बाधा का सामना धैर्य के साथ करें। जो भी बातें आपको अभी तक तकलीफ दे रही थीं, उनको दूर करने का प्रयास सफल रहेगा। स्थायी संपत्ति में रुकावट आने के योग हैं। आपको लाभ प्राप्त होगा। भाइयों से विवाद ना करें। लवमेट से शादी तय हो सकती है। दोस्तों के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बन सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आपके कार्यभार में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करें। व्यापार को अपडेट करने के लिए कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। बिगड़ती दिनचर्या को नियंत्रित करना होगा अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। कारोबार और नौकरी के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार एवं भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा। नई नौकरी के लिए जिन लोगों ने अप्लाई किया था उनको शुभ सूचना मिलेगा। व्यापारियों को लाभ होगा, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ेगा। किसी की मदद करने की कोशिश करेंगे, लेकिन खुद परेशान हो सकते हैं। रिश्तेदारों का अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। दोस्तों के साथ यात्रा, खान-पान और मनोरंजन में दिन खुशी से बीतेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। आय में वृद्धि होगी। वरिष्ठ वक्तियों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह पर नियंत्रण रखें, क्योंकि अत्यधिक प्रसन्नता परेशानी का सबब बन सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी और कारोबार में आपको अपने व्यवहार में सुधार करना पड़ सकता है। अतिरिक्त पैसा रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। पारिवारिक गतिविधियों में आप व्यस्त दिखाई देंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यस्त दिनचर्या से समय मिले तो घर में बड़े-बुजुर्गों की सेवा का मौका न छोड़ें। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। आज थोड़ी सी मेहनत से कुछ बड़े फायदे का योग बन सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मनोरंजन के क्षेत्र में आज का दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। यदि कोई ज्ञानी व्यक्ति संपर्क में आए तो ऐसे मौके को भुनाने की आवश्यकता है। ऑफिस में उच्च पद मिलने की संभावना नजर आ रही है। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। लोगों की ओर से बेहतर समर्थन प्राप्त होगा। मन आपका चंचल बना रह सकता है। छात्र अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी लेकिन यदि सोचेंगे तो सही जगह पर खर्च करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के सदस्य अपने स्वयं के जीवन में व्यस्त हो सकते हैं जिससे आप उपेक्षित महसूस करेंगे। भाई की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। सावधान रहें कि आप अनजाने में अपने साथी का दिल न दुखाएं। काम-काज के क्षेत्र में आशातीत लाभ का सुख हासिल होगा। इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। उन्नति की राह पर चल सकते हैं। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और परिवार में सुख समृद्धि आएगी। सामाजिक कार्य के प्रति ध्यान देना पड़ सकता है। वाहन चलाते वक्त आपको ध्यान देना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे जो कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए आपकी सहायता और मार्गदर्शन करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप लोगों की भावनाओं को समझेंगे। आपका वैवाहिक और दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपको बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल में पत्नी व बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। आपका व्यवसाय और मोल-भाव करने की क्षमता फ़ायदेमंद साबित होगी। शुभ कार्य के प्रति विचार कर सकते हैं। आपका मूड अच्छा रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। हो सकता है आप उनके साथ यात्रा भी करें।

आपने Rashifal 3 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button