राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: साल के पहले सप्ताह में बजरंगबली की कृपा से 8 राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 2 जनवरी से 8 जनवरी 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बनेगी। और जल्दी ही क्रियान्वित भी हो जाएंगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक क्रियाकलाप या आयोजन में व्यस्तता रहेगी। परिजनों तथा दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। यदि आप किसी इंटरव्यू आदि मैं शामिल हो रहे हैं तो सफलता अवश्य भावी है। इसलिए भरपूर आत्मविश्वास बनाए रखें। वेतनभोगी लोगों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए सितारे शुभ रहेंगे। प्रेम के इजहार के लिए अच्छा सप्ताह है।

करियर के विषय में : आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपको स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेना चाहिए। इससे आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह निवेश संबंधी गतिविधियों में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। आप किसी षड्यंत्र अथवा विरोधाभास की स्थिति में फंस सकते हैं। विचारों में स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल होगा। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। मित्रों के साथ छोटी यात्रा करेंगे। बिजनेस वतर्मान समय का असर पड़ेगा।

प्यार के विषय में : विवाहित कपल्स के बीच अच्छा सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह प्रमाेशन के साथ दूसरी नाैकरी के लिए ऑफर आएंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत ठीक-ठाक रहेगी। पूरी नींद लें। खान-पान में सावधानी रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपके घर में प्रसन्नता का माहौल रहने वाला है। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। कोई व्यापारिक यात्रा संभव है, क्योंकि लाभकारी रहेगी राजकीय कार्य अब गति पकड़ेंगे। अपनी कार्यकुशलता तथा कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमेंगे। इसमें परिवार व दोस्तों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में तनाव महसूस कर सकते हैं इससे बचने के लिए प्रिय के साथ समय बिताएं और मन की बातें करें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को अपेक्षा से थोड़ा कम परिणाम मिलेंगे, लेकिन गंभीर विषयों के अध्ययन में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप में बहुत ऊर्जा रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अनुभवी लोगों की राय से लाभ होगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण पा लेंगे। घर और काम के बीच तालमेल बनाकर रखने में दिक्कत होगी। व्यर्थ में बहुत ज्यादा समय व्यतीत हो जाएगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। महिलाओं से लाभ होगा। मन की उदासी में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा।

प्यार के विषय में : अपने अहम को रिश्ते में न पनपने दें अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं।

करियर के विषय में : कोई पार्ट टाइम काम मिल सकता है। नौकरी या व्यवसाय से जुड़ा इंटरव्यू सफल रहेगा।

हेल्थ के विषय में : अपनी बीमारी को लेकर लापरवाह ना रहें। डॉक्टर से सलाह लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। जीवनशैली में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जिसे अपनाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस सप्ताह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में वृद्धि के लिये निवेश कर सकते हैं। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी शत्रुता निभाने में असफल साबित होंगे। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आप अभी नहीं जाएंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ाएंगे।

करियर के विषय में : नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनपसंद नौकरी मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : माइग्रेन हो सकता है। पेट में एसिडिटी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे। पति-पत्नी का आपसी तालमेल भी उचित बना रहेगा। पुरूष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम जीवन में सुधार की संभावना है।

करियर के विषय में : व्यापार में सावधान रहना होगा। लापरवाही से नुकसान हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : अपने खान-पान पर ध्यान रखें। पेट संबंधी समस्या सामने आ सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार में शुभ कार्य होने का योग है।अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी। आगामी लक्ष्यों को लेकर थोड़े संशय में आ सकते हैं। जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। शिक्षा में आ रही परेशानियों का निवारण होगा। जॉब में बदलाव को लेकर जल्दबाज़ी न करें। प्रभावशाली लोगों के सम्पर्क में आयेंगे। यह सप्ताह मन को धार्मिक व आध्यात्मिक बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है।

प्यार के विषय में : आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति अधिक गर्मजोशी महसूस करेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सप्ताह के मध्य में तनाव के कारण आप सिरदर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह पुराने लोन के कारण थोड़े चिन्तित होने की सम्भावना बन रही है। किसी कारण घर में झगड़ा हो सकता है। शान्त और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें। कार्यस्थल पर काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में बड़ा बदलाव हो सकता है। पुराने प्रेम संबंध समाप्त हो सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस और नौकरी में कठिन परिस्थितियां बन सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह वृश्चिक राशि वाले सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आय में वृद्धि के आसार हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कुछ लोगों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। लेकिन ये सुनहरा अवसर आप गंवा देंगे। धन मामलों में सावधानी बरतनी होगी। महिला मित्र से सावधान रहें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा‌। मेहनत की तुलना में प्रतिफल सामान्य रहेगा। बजट पर अंकुश रखेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में गहरी आत्मीयता और भावुकता रहेगी।

करियर के विषय में : आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

हेल्थ के विषय में : आपको सिरदर्द और पीठ में दर्द की शिकायत रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। रिश्तों में जल्दबाजी न दिखाएं। चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे। इस सप्ताह छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। घरेलू कार्यों में समय व्यतीत होगा। व्यापार में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपकी रोमांटिक लाइफ कमाल की रहेगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको अपनी मेहनत की सफलता समय आने पर मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य नकारात्मक चिंतन से प्रभावित हो सकता है। प्रसन्नता बनाए रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आर्थिक लाभ वाला सप्ताह रहेगा। कुंभ राशि वालों को संभलकर रहना होगा। ऑफिस में विवाद होने की आशंका है। मौद्रिक चिंताओं के लिए यह एक अच्छा सप्ताह होगा। आपको कई स्रोतों से धन प्राप्त होगा। यात्राओं के परिणामस्वरूप आप चिढ़ सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापारियों को किसी तरह का नुकसान होने का डर बना रह सकता है।

प्यार के विषय में : आपके व्यवहार से आपके प्रेमी के मन में आपका सम्मान बढ़ेगा।

करियर के विषय में : करियर से संबंधित बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य का ध्यान दिजिएगा। स्वास्थ्य आप को सताएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। किसी प्रियजन से खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है। साझेदारी के लिहाज से समय बहुत ही उत्तम है। इस समय कार्य स्थल पर परिस्थितियां अनुकूल रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी में तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं। आपको व्यवसाय के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कई आधिकारिक यात्राएं करनी होंगी। बड़ी रकम कमा सकते हैं। इस सप्ताह आपकी कार्य-संबंधी समस्याएं हल हो जाएंगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा। लवर या जीवनसाथी पर गुस्सा न करें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। आप अपनी एकाग्रता बनाए रखें।

हेल्थ के विषय में : सेहत में सुधार होगा। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो निजात मिलेगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 2 जनवरी से 8 जनवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 2 जनवरी से 8 जनवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 2 जनवरी से 8 जनवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button