राशिफल

वार्षिक राशिफल 2023: आपके लिए कैसा रहने वाला है नया साल? राशि के अनुसार जानिए इस साल का भविष्य

नववर्ष 2023 की शुरुआत हो रही है। नया साल सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और कुछ चुनौतियां भी लेकर आता है। कुछ लोग के मन में यह भी सवाल होगा की नया साल यानी कि 2023 हमारे लिए कैसा रहेगा? इस वर्ष हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन होंगे? तो आज न्युजट्रेंड के इस वार्षिक राशिफल में हम आपको पूरे साल का राशिफल बता रहे हैं। इस वार्षिक राशिफल में हम आपके जीवन में होने वाली एक वर्ष की घटनाओं की विस्तार से चर्चा करेंगे, तो जानने के लिए पढ़ें वार्षिक राशिफल 2023

वार्षिक राशिफल 2023 : Yearly Horoscope 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नए साल में परिवार के साथ संबंध अच्छे रहने वाले हैं। भाई-बहन और चाहने वालों की ओर से ख़ुशियां मिलने वाली है। इन लोगों के साथ आपका ताल-मेल भी बना रहेगा। यदि आप प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो यह वर्ष आपके प्रेम विवाह का अच्छा योग है, यदि आप अविवाहित है तो आपके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं तथा इस वर्ष आपका विवाह हो सकता है। छात्रों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा, सफलता अवश्य मिलेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यों मे परिश्रम सफल होगा। जिनको अभी तक नौकरी नहीं मिली है उन्हें आने वाले समय में कामयाबी मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वालों को इस साल जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना कर चलना होगा। निजी ज़िन्दगी में लगातार उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। बच्चों का व्यवहार आपको कुछ हद तक तनाव दे सकता है। आलस्य और ऐश-मौज छोड़ दें। पारिवारिक सुख सामान्य बना रहेगा। साल के शुरुआती कुछ महीने खास परिणाम देते नहीं दिख रहे लेकिन लक्ष्मीजी की कृपा साल के मध्यम में दिखने लगेगी। शुरुआत में खर्चों पर काबू रखें और बचत पर ध्यान दें। यह वर्ष इस राशि की महिलाओ के लिये अच्छी सफलता देने वाला है मांगलिक कार्यों के प्रबल योग बनेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले कारोबार से इस वर्ष आप अच्छे मुनाफ़े की उम्मीद कर सकते हैं। अवैध स्रोतों से भी दोगुना मुनाफ़ा होने वाला है। लघु व्यवसाय से भी आपको बेहतर मुनाफ़ा मिलेगा। प्रेम के हिसाब से यह वर्ष आपकी खोज पूरी करेगा। प्रेम सम्बंधो को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद करने से बचें। इस वर्ष आप जमीन या किसी व्यवसाय में भी धन लगा सकते हैं, आपको अच्छा फायदा होगा। पारिवारिक स्तर पर भी सब सुखमय होगा। घर में नए सदस्य के आने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वालों के लिए यह वर्ष बहुत उत्तम रहने वाला है। व्यवसाय में अच्‍छे परिणाम मिलेंगे तथा कारोबार फैलाने में मदद मिलेगी। जून के बाद वित्त संबंधी बाधाएं दूर होंगी। गर्मियों से दीपावली के मध्य भाग्योदय बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कार्यों की सराहना होगी। भूमि-भवन आदि कार्यों में तेजी आएगी। यात्राएं बढ़ेंगी। जुलाई से दिसंबर के समय में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। नई संपत्ति खरीदने या पाने के योग हैं। पैृतक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। नौकरी की तलाश पूरी होगी साथ ही प्रमोशन के भी योग हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस साल दूर देश-प्रदेश की जलीय हवाई यात्रा संभव है। कारोबारी यात्राएं, मनोरंजन के लिए धार्मिक यात्राएं सफल व पूर्ण होंगी। साल के मध्य में से बिजनेस व जॉब में उचित लाभ जरुर होगा। वर्ष के दूसरे त्रैमास में स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान होगा। भूमि भवन के मामलों में गति आएगी। यदि आप पिछले समय से अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे थे, तो इन दिनों बात आगे बढ़ेगी। आय के साधन विशेष लाभ देंगे। बिजनेस या किसी नए स्टार्टअप में किसी पार्टनर के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं तो समय अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस साल आपको पैसों के मामले में बहुत सोच समझ कर चलने की जरुरत पड़ेगी। शत्रु आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे परंतु सफल नहीं हो पाएंगे। हो सकता है कि कुछ लोग आपके खिलाफ षड़यंत्र रचें। साल के शुरुवाती महीनों में आपको बिजनेस व जॉब में कोई बडा लाभ तो नहीं होगा पर सबकुछ ठीक ठाक चलता रहेगा। इस साल पैसों के मामले में संभल कर रहना चाहिए। अगर कहीं पैसा निवेश करना है तो वर्ष की दूसरी छमाही तक इंतजार करें। इसके बाद अगर आप प्रॉपर्टी खरीदना या निवेश करना चाहते हैं तो आराम से करें

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस साल आपको पैसों की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है इसलिए धन का थोड़ा संचय करके चलें और जहाँ तक हो सके फिजूल खर्चे ना करें। राजयोग बनने की भी प्रबल संभावनाएं हैं। साल का अगला क्वाटर आपके काम तो पूरे करवाएगा लेकिन थोडे संघर्ष के साथ। ऐसे में अध्यात्म का सहारा लेते हुए आगे बढें आपको मदद मिलेगी। जनवरी से जून तक के समय में जहां स्थिति अनुकूल रहेगी वहीं जुलाई से दिसंबर के बीच अचानक समस्याएं बढ़ेगी। अर्थ प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस साल आपके प्रेम सम्बन्ध और मजबूत होंगे और आप बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस साल खुद को बहुत व्यस्त और खुश पाएंगे। साल का प्रथम महीना छोडकर तिमाही बेहद खुशियां लाने वाले और अटके काम पूरे करने वाले होंगे। जनवरी से मार्च में कार्य में अड़चनें आएंगी परंतु कुछ सुधार भी संभव है। अदालती मामले इस वर्ष अनुकूल नजर नहीं आ रहे हैं। अतः किसी बड़ी विजय की उम्मीद ना करें। स्वास्थ्य के मामले में ये साल मिला-जुला रहेगा, अगर आप अपनी दिनचर्या पर ध्यान देते हैं तो आपको बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस साल आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां हैं। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहने वाला है बस शर्त ये है की आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। वर्ष के अंत तक अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने व विवाह होने की संभावना है। इस वर्ष लाल रंग आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। इस वर्ष आपको अपनी योजनाओं का विस्तार करना चाहिए। वर्ष मध्य में स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। परंतु किसी गंभीर रोग से पीड़ित नहीं होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि के विद्यार्थियों को इस साल मनपसंद शैक्षणिक संस्था में एडमिशन मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। शिक्षा के लिए बाहर जाने के योग प्रबल हैं। अगस्त महीने के बाद आप के सितारे अच्छे होंगे फिर भी पूरे वर्ष सावधान रहेंगे तो बेहतर होगा। किसी पुरानी अचल संपत्ति को बेच कर नई संपत्ति इस वर्ष कर कर सकते हैं या मकान में सुधार कार्य करवा सकते हैं। पैत्रिक सम्पति पर चल रहे मुकदमे आपके विपरित पक्ष में हो सकते है। किसी के भी ऊपर आँख मुंदकर विश्वास ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अगर आप इस साल किसी नए कार्य को शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो कार्य शुरू कर लें अगर आप मन लगाकर कार्य करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। घरेलू जीवन की बात करें तो उसमे कुछ चिंता, तनाव की स्थिति बन सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। शिक्षा के लिहाज से यह वर्ष लाभदायक सिद्ध होगा। प्रतियोगी परिक्षाओं और विदेश में पढ़ने का सपना देखने वाले छात्रों को इस साल थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जनवरी से जून तक का समय संतान प्राप्ति के लिए उचित नहीं है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपको इस वर्ष भरपूर यश और सफलता मिलेगी। धन संपत्ति के मामले में भी ये साल आपके लिए उत्तम रहेगा। आपके दॄढ इच्छाशक्ति और साहसी गुण इस साल आपके बहुत काम आने वाले हैं। आप जो तय करेंगे वह इच्छाशक्ति के दम पर पूरा करने की कोशिश भी करेंगे। साल के शुरुआती महीनों में थोड़ी कोशिश करके अपने खर्चों पर काबू रखें। पारिवारिक स्तर पर अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, सभी चीजें सामान्य रहेंगी। जुलाई से दिसंबर के समय ऋण लेने के इच्छा प्रबल होगी। ऋण के प्राप्ति भी आप कर लेंगे।

Back to top button
?>