राशिफल

Rashifal 1 January: इन 5 राशियों के लिए उपहार से कम नहीं है नववर्ष का पहला दिन, पढ़ें राशिफल

सबसे पहले तो आपको नववर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं, यह साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए। हम आपको रविवार 1 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 1 January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज गृह कार्यों को विस्तार देंगे। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति हो सकती है। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। अपने भाई-बहनों की वजह से आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज मंदिर में घी का दीपक जलाएं, भाग्य का सहयोग मिलता रहेगा। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। परिवार जनों का आपस में स्नेह और प्यार बना रहेगा। आज का दिन राजनीति में विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हास परिहास और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। माता का आशीर्वाद प्राप्त करें, माता के आशीर्वाद से कल्याण प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज पेट संबंधी विकार हो सकता है। संतान के शिक्षा एवं आगामी भविष्य के लिए चिंतित रहेंगे। व्यापारियों को विवादास्पद स्थिति से बचना चाहिए। मार्केट में कंपटीशन बढ़ने के कारण मनमुटाव की स्थितियां भी बढ़ेगी। मनमर्जी करेंगे, तो तनाव जरूर बढ़ सकता सकता है। स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन भी हो सकता है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्य आपको खुशियां देंगे और किसी यात्रा पर जाने से बेहतर अनुभव आपको मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का आगमन भी होगा। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। आज धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक सकता है, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। परिवार को जोड़कर रखने के लिए अपने प्रयासों में किसी भी प्रकार की कमी न होने दें। आपके द्वारा किए गए छोटे प्रयास भी सफल होंगे। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज विचारों में तेजी से बदलाव होगा। नए-नए विचार मन में आ सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां मिलेंगी। काम में दबाव के कारण आप परेशानियां में आ सकते हैं। ग्रहीय स्थितियां परिवार में कलह में सुधार कराने वाली चल रही है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिलने के आसार हैं। पारिवारिक सदस्यों के मध्य तालमेल बना रहेगा और आप खुश रहेंगे। किसी धार्मिक कार्य में धन खर्च होने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो जल्द ही आपकी शादी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य परिवार की मदद से सम्पन्न होंगे। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय रहेगा और मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। मन की भड़ास निकालने से आपका ही नुकसान हो सकता है। दोस्तों से अनबन होने के योग हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वाले अपने जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए ध्यान का सहारा लें। दिन ढलते-ढलते स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कते होंगी। आज के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा। आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पारिवारिक सदस्यों के मध्य पारस्परिक संबंध मधुर रहेंगें। स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज सावधान रहने की जरुरत होगी क्योंकि आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज से छात्र पढाई में ध्यान केन्द्रित करेंगे। ये दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख प्राप्त होगा। काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें जो, आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका कोई करीबी आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है। बार-बार लगातार किया गया प्रयास आपके लिए आनंददायक रहेगा। आपकी किस्मत चमक उठेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। साझेदारों के साथ लाभ की बात होगी। कुछ बड़े कार्य को निपटाना में सफल रह सकते हैं। अचानक घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। उनकी आवभगत में आपका काफी पैसा खर्च होने के आसार है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक सुख समर्थन आपको प्राप्त होगा। बिना सोच-विचार कोई भी कार्य करने से बचना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप घर की साज-सजावट में परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। विवाह के बेहतर प्रसंग बन सकते हैं। अगर आप इसी तरह मन लगाकर कार्य करते रहे तो, आपको सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अंग्रेजी नववर्ष का पहला दिन आपके लिए शुभ है। कार्यस्थल पर जांच रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि आपके सहयोगी आपके धैर्य और समझ का परीक्षण कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातको को को आज कोई भी बड़ी डील जल्दबाजी में न करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई बड़ा व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप अपने करीबियों और कुछ अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

नए साल के पहले दिन आपके धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नए उद्दयम से आमदनी आनी शुरु हो सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य तय समय पर पूरा हो जाएगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। आज होने वाली ज्यादातर बातचीत और सौदेबाजी में आपको सावधान रहना होगा। कोई दोस्त ज्यादा ही स्वार्थी हो सकता है, सावधान रहें।

आपने Rashifal 1 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 1 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 1 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button