राशिफल

मासिक राशिफल जनवरी: नए साल का पहला महीना बनेगा 6 राशि वालों के भाग्योदय का गवाह, होगी बंपर कमाई

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह वर्ष 2023 का यह प्रथम महीना है और इससे 2023 की शुरुआत हो रही है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि साल का पहला महीना जनवरी हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको जनवरी महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries

इस महीने आपके मार्ग में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन अपने दृढ़ संकल्प से आप ऐसे अवरोधों से पार पा लेंगे। अपनी कमियों को सुधारने पर ध्यान दें और इसका बड़ा फायदा आपको मिल सकता है। ईर्ष्या के कारण आपके वरिष्ठ आपके लिए बेवजह की परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको बस इतना करना है कि ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए शांत और ठंडे दिमाग से रहें। कार्यक्षेत्र में यदि आपका कोई विरोधी है या फिर शत्रु है तो इस महीने आप उससे निपटने में कामयाब रहेंगे। किसी भी तरह का यदि आपको भय या चिंता है तो वह भी खत्‍म हो जाएंगी।

प्यार के विषय में : प्यार में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। चाहकर भी उसे सुधार नहीं पाएंगे, संभल कर रहें।

करियर के विषय में : नए जॉब ऑफर की प्राप्ति के योग रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता की प्राप्ति के योग रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें। आँखों तथा मुख के रोग आपको परेशान कर सकते है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

इस महीने आपका ऊर्जा स्तर सर्वकालिक उच्च स्तर पर हो सकता है और आप अपने जीवन के सभी पहलुओं में निरंतर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपको अपने कौशल को बढ़ाने और अपने लक्ष्यों की ओर पहले की तुलना में अधिक तेजी से आगे बढ़ने का समय मिल सकता है। सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ सकती है। आपके पेशेवर और घरेलू दोनों मोर्चों पर कुछ उतार-चढ़ाव दर्ज हो सकते हैं। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि चीजें जल्द ही सामान्य हो जाएंगी।

प्यार के विषय में : अपने रिश्ते के बारे में घर वालों को बता सकते हैं, बात शादी तक पहुंचने के जबरदस्त योग बने हुए हैं।

करियर के विषय में : व्यापार तथा नौकरी में आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा तथा साथ ही साथ लाभ प्राप्त हो सकते है।

हेल्थ के विषय में : रीढ़ की हड्डी की समस्या से पीड़ित लोग कोई भी भारी सामान ना उठाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

Gemini

घर में परिजनों के साथ तथा ऑफिस के लोगों के साथ मतभेद होने से आप खिन्नता का अनुभव करेंगे। अपने पराक्रम के बल पर सभी कार्यो में सफलता की प्राप्ति करेंगे। समाज मै आपकी छवि और अच्छी होगी। सुख -सुविधाओं में वढोत्तरी के अच्छे योग बन सकते है। आपके सामने विकास और व्यक्तिगत विकास के नए अवसर आ सकते हैं। उन्हें लेने में संकोच न करें क्योंकि वे लंबे समय में आपकी मदद कर सकते हैं। छात्र वर्ग के समय अच्छा बना रहेगा।

प्यार के विषय में : रूहानी एहसास का मजा लेंगे। लव लाइफ में प्यार ही प्यार देखने को मिलेगा।

करियर के विषय में : यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो इस सप्‍ताह अच्‍छा अवसर प्राप्‍त होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहतमंद बनें रहने के लिए दिन में कुछ समय व्यायाम करने के लिए अवश्य निकालें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer

आपका भाग्‍य इस महीने आपके साथ है। जो कार्य आप करना चाहते हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको स्वभाव की उग्रता पर अंकुश में रखना चाहिए। गलत विचार रखने से बदनामी हो सकती है। अधिक खर्च होने से आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा आप खुद को दयालु बनते हुए पाएंगे, अपनी हदों को लांघकर लोगों की मदद करेंगे। कोई छोटी और सुखद यात्रा भी संभव है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षित लाभ मिलेगा।

प्यार के विषय में : कुवारों को इस महीने अपना खोया प्यार मिलने के योग हैं, महीना खुशियों से भरा रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्‍थल पर नई जिम्‍मेदारियां मिलेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : सेहतमंद रहने के लिए अपने खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

इस महीने आपके द्वारा नए काम और नई योजना पर काम की संभावना है। लंबी यात्रा हो सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति हो सकेगी। आपकी संतान की भी प्रगति हो सकेगी। महीने का अंतिम सप्ताह आपके लिए चुनौतीभरा साबित हो सकता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको क्रोध करने से बचना है। एक बुरी घटना आपको अपनी गलतियों से सीखने की अनुमति देगी, यह सुनिश्चित करते हुए कि वे दोबारा नहीं दोहराई जाएंगी।

प्यार के विषय में : एक्स की वजह से आज दोनों में दरार आ सकती है। रिश्ते में प्यार और विश्वास को बनाए रखें।

करियर के विषय में : नौकरी करने वाले जातकों को अपना पूरा ध्यान नौकरी पर लगाना चाहिए।

हेल्थ के विषय में : आपके कंधों और पीठ में दर्द रह सकता है। योग को दिनचर्या में शामिल करें, आराम मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

इस महीने विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही विदेश में रहने वाले मित्रों और सगे-सम्बंधियों से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे। आप इस महीने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ अच्छा समय बिताने पर विचार कर सकते हैं, जिससे उनके साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। व्यापार धंधे में भी आर्थिक लाभ हो सकेगा। घर की मरम्मत या ऐशो-आराम की चीजों पर उम्मीद से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। भाइयों या पिता के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

प्यार के विषय में : रिश्तें में फ्रेशनेस आएगी। सिंगल्स की सूनी जिंदगी में बहारें आएंगी।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। धन का खर्च बना रह सकता है।

हेल्थ के विषय में : पेट में जलन एवं कब्ज की परेशानी हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

इस माह ऑफिस के काम से प्रवास होने की संभावना है। अत्यधिक काम में व्यस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी अनजान जगह की यात्रा करने से आपको मानसिक शांति और सुकून मिल सकता है। छात्रों को अपने शैक्षणिक मोर्चे पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। कुंटुंब के मामलों में रुचि लेकर परिजनों के साथ विचार विमर्श करते रहेंगे। अपने खर्चों पर लगाम कसें और अनावश्‍यक विवादों में न पड़ें। कारोबारियों को व्‍यापार में अप्रत्‍याशित सफलता प्राप्‍त होगी।

प्यार के विषय में : लव लाइफ इस माह हसीन दिख रही है। साथी कोई बड़ सरप्राईज देकर आपको खुश करेंगे।

करियर के विषय में : व्यापारिक वर्ग के जातको के लिए महीना उत्तम लाभ देने वाला रहेगा।

हेल्थ के विषय में : गलत समय पर किया खान पान सेहत खराब कर सकता है। सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

इस महीने आपको अपने समय का प्रबंधन करना होगा। साथ ही आपको अपनी दिनचर्या को सकारात्मक बनाने का प्रयास करना होगा। किसी के साथ भावनात्मक संबंध से बंध सकते हैं और उस संबंध में कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर, आपके ख़र्चे अधिक हो सकते हैं, लेकिन आपकी आय का अतिरिक्त स्रोत इसे संतुलित करने की संभावना है। व्यापारियों को लाभ का दौर देखने को मिल सकता है। कोई भी वित्तीय प्रतिबद्धता करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में कोई समस्या आ सकती है, किसी तीसरे से इसको अवगत न कराएं वरना मुसीबत हो सकती है।

करियर के विषय में : जिन जातकों के पास जॉब नहीं है, उन्‍हें नौकरी मिल जाएगी।

हेल्थ के विषय में : फिट और स्वस्थ रहने के लिए अपने दैनिक जीवन में योग और व्यायाम को शामिल करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius

इस महीने आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार की मदद से किसी खास काम में फायदा होने के योग बनेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपको लोन लेना है या आपने पहले कभी लोन लिया है तो ऐसे मामलों में विवाद हो सकता है। इस महीने की शुरुआत बेशक थोड़ी डगमगाती हुई होगी, मगर आखिरी दो सप्ताह आपके लिए बहुत अच्‍छे रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सहकर्मियों से पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होता रहेगा।

प्यार के विषय में : सिंगल लोगों का किसी अजनबी पर दिल आ सकता है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दबाव रह सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दवा पर धन खर्च हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn

इस माह आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। घरेलू मोर्चे पर पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर घर में तनाव रह सकता है। सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सावधानी से स्थितियों को संभालें। आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन अगर आपने जल्दबाजी में निर्णय लिए तो आपको नुकसान होगा। यह सलाह दी जाती है कि आपको चिंता और पछतावे के बारे में सोचने में कम समय देना चाहिए। इसके बजाय, सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करें।

प्यार के विषय में : रिश्ते में प्यार और रोमांस बना रहेगा, साथी अकेले में दिल की बात सांझा करेंगे।

करियर के विषय में : मकर राशि वालों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : आंखों में जलन की समस्‍या रह सकती हैं, इसे अनदेखा न करें और चिकित्‍सक से परामर्श लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius

इस महीने आप में से कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों को उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जिन पर वह आंख बंद करके भरोसा करते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्य में मन लगाने की जरूरत है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचार के बाद ही लिया जाना चाहिए। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। परिवार के साथ किसी मांगलिक उत्‍सव में हिस्‍सा लेने का भी मौका मिलेगा। संघर्ष और टकराव आपके शांतिपूर्ण घरेलू वातावरण को बर्बाद कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : खुद को अपने पार्टनर के बेहद करीब पाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बरकरार रहेगी।

करियर के विषय में : प्रमोशन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको इस महीने सुनने को मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपको कमर में दर्द रह सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces

इस महीने की शुरुआत अच्‍छी होगी, मगर आपका मन थोड़ा विचलित रहेगा। आपको इस माह अपने भविष्‍य को लेकर चिंताएं सता सकती हैं। सबके होते हुए भी आप अकेलापन महसूस करेंगे। आपके परिवारजन आपसे नाराज हो सकते हैं। इसलिए उनसे बात करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखे। कोई कानूनी कार्य लंबे समय के लिए रुक सकता है। आपको ताज़ा और ऊर्जावान महसूस करने के लिए खुद को सकारात्मक लोगों से घिरा रखने की सलाह दी जाती है। यह महीना लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत करने वाला साबित होगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के मामले में समय बहुत अच्छा रहेगा, दबे अरमान पूरे होंगे।

करियर के विषय में : जो सरकारी नौकरी में हैं उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। वेतन वृद्धि होने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा लेकिन मुख रोग और नेत्र रोग की परेशानी हो सकती है।

आपने मासिक राशिफल जनवरी 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल जनवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल जनवरी 2023’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button