राशिफल

Rashifal 27 December: आज हनुमान जी की असीम कृपा से इन 4 खुशनसीब राशियों के जीवन में आएगी बहार

हम आपको मंगलवार 27 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 27 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। व्यापार नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में आपको नई सफलताएं मिलेंगी। व्‍यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। अपने क्रोध व आवेश पर काबू रखें। संतान को समय दें। प्रेम संबंधों के उजागर होने से घर में क्‍लेश हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पैसा कमाने के लिए नए स्किल्स सीखेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे। बच्चों के साथ समय बीतेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

काम का बोझ आज न के बराबर रहेगा। आपको अपने काम की वजह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। आज के दिन पूरे सतर्कता के साथ नए कार्य हाथ में लेना चाहिए, अन्यथा सोचे गए कार्य नहीं बन पाएंगे। ऑफिशियल कार्य की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आने वाली है। प्रेम-प्रसंगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। शारीरिक रूप से मजबूत होंगे। दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करना भी अच्छे परिणाम लेकर आएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां समस्याएं कर सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपके साथी कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। यदि अपने किसी सहयोगी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा क्योकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। स्थितियों को सुधारने के बारे में विचार जरूर करें। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कई परिवर्तन हो सकते हैं। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से विवाद होने के संकेत मिलते हैं। छोटे भाई-बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। कोई खास व्यक्ति आपकी बात सुनेगा। काम की शुरुआत में जिस प्रकार से आप उत्साह दिखाते हैं, उसी उत्साह को अंत तक टिकाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। फिलहाल ज्यादा जिम्मेदारी लेने से बचें। यदि आप परिवार में सबसे छोटे हैं, तो आप अपने बड़े भाइयों और बहनों से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन तथा वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भाग्य पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगा। धन की स्थिति मजबूत बनेगी। कंजूसी का भाव भी रहेगा। पार्टनर का बढ़ता विश्वास और अहंकार आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है। फालतू कामों में आपका मन उलझा रहेगा। रुके हुए कामों में आपको भाई की सहायता मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज पैसे की कमी नहीं रहेगी। नई कार्य योजना में वांछित लाभ की संभावना है। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में आपको अच्छा धनलाभ होगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहें। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी किस्मत बदलने वाली है। क्रोधित अवस्था आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने में चुनौती आ सकती है। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। आप व्यापार में प्रगति करोगे। घर-परिवार की चिंता के साथ खर्च के मामले में आज चिंतित होंगे। अपनी योग्यता और प्रतिभा को समझें और इसका बेहतर इस्तेमाल करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिन का प्रारंभ स्फूर्ति और ताजगी के साथ होगा। पैसे के लेनदेन में करीबियों से गलतफहमी हो सकती है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम को खुशी भरा माहौल होगा। प्रेम संबंधो में सफलता मिलेगी। अपने आप को उन गतिविधियों में व्यस्त रखें जो आपके दिमाग को शांत रखने में आपकी मदद करें। थोड़ा अतिरिक्त पैसा बनाने के लिए अपने अभिनव विचारों का उपयोग करें। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कारोबार से संबंधित नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी वजह से आकास्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है। विवादों से बचें, वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। पार्टनरशिप के व्यापार में आपको थोड़ी चिंता रहेगी। आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिलेगा। संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन किसी प्रकार का निवेश ना करें। मायके से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों पर काम दबाव अधिक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके क्रोध में लिए गए निर्णय के वजह से आज आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। घर मे स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। परिजनों के बीच वाद विवाद हो सकता है। पैसों की बात करें तो आज खर्चे कुछ बढ़ते नज़र आ रहे हैं। आपकी आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। कुछ अनपेक्षित और अच्छी घटनाएं होने के योग बन रहे हैं। उन पर आपको बारीकी से ध्यान देना चाहिए।

आपने Rashifal 27 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 27 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 27 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>