राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: साल के आखिरी सप्ताह में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के फैशन डिजाइनरों को अपने क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए। वित्तीय प्रबंधन और सकारात्मक सोच में आपकी महारत के कारण आप अपने वित्तीय लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। मन ईश्वर के प्रति कृतज्ञ होगा एवं सुख-शांति का अनुभव करेंगे।

प्यार के विषय में : जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिये विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।

करियर के विषय में : मैनेजमेंट छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

हेल्थ के विषय में : चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करें अन्यथा लीवर फैटी जैसी समस्या का शिकार हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वालों को अपनी रचनात्मकता और कार्यक्षमता के प्रयोग से कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। इनका उपयोग आप आर्थिक लाभ पाने के लिए भी कर सकते हैं। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए सप्ताह फेबरेबल रहने वाला है। किस्मत आपका साथ देगी। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। पैसों से जुड़े कुछ काम रुक सकते हैं। आप दूसरों की समस्याओं से थोड़े भावुक हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ संबंध सुधरते हुए नजर आएंगे।

करियर के विषय में : रोजी रोजगार में इस सप्ताह आप तरक्की करेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से पैरों में सूजन की आशंका है, इसलिए सर्दी से बचकर रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को उधार लेने और देने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएं क्योंकि उनके पास आपके लिए कोई अच्छी खबर हो सकती है। सप्ताह के आरंभ में कार्य की अधिकता रहेगी किंतु कार्य को टालने की प्रवृत्ति विकसित हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनाएंगे एवं सहायता भी प्राप्त होगी।

प्यार के विषय में : लवमेट्स के रिश्तों में इस हफ्ते मजबूती आयेगी।

करियर के विषय में : यदि कोई बिजनेस करने को सोच रहे हैं तो ऑनलाइन व्यापार करने की योजना बनाना अधिक फायदेमंद रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सर्दी जुकाम को लेकर अलर्ट रहें क्योंकि मौसम का बदलाव आपकी सेहत में इफेक्ट कर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को सफलता मिल सकती है। अप्रत्याशित सफलता एवं प्रशंसा मिलेगी। धन की आवक भी उत्तम रहेगी। अटके हुए बड़े कार्य संपन्न होंगे एवं भाग्य का सहारा मिलेगा। आप किसी की सहायता कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्पष्ट करने के लिए कुछ भ्रम होगा। हालाँकि, आप अपने कौशल के आधार पर उन्हें सुलझा लेंगे। आप आराम की वस्तुओं को खरीदने पर पैसा खर्च कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम संबंध के लिए एक अच्छा सप्ताह होगा।

करियर के विषय में : जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, उनको स्वास्थ्य में राहत मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : यूरिक एसिड की समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी और आपको अपनी मेहनत के परिणाम भी बहुत ही उत्तम हासिल होंगे। कार्यरत स्त्रियां विशेष रूप से कामयाबी हासिल करेंगी। भूमि-घर-वाहन आदि के दस्तावेजी कार्य के दौरान विशेष ध्यान रखें। मन के अनुसार काम करने का अवसर प्राप्त होगा एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। संतान से भी सुख एवं सहयोग मिलेगा। कर्जों से मुक्ति मिलेगी और सहयोग प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर की वजह से बड़े फैसले आसानी से ले पाना संभव होगा।

करियर के विषय में : नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत में लापरवाही न करें क्योंकि ग्रहीय स्थितियां समस्या को गंभीर करती दिखाई दे रही हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

रियल एस्टेट से जुड़े निवेश से आपको अच्छा मुनाफा होगा। अपने परिवार की बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत करें। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। ऐसे स्थानों पर जाने का मन करेगा जो चमक-धमक से पूर्ण हों। अतिथियों का आपके घर में आगमन हो सकता है, विवादित मामलों से दूर रहने का प्रयास करें। युवाओं को अध्ययन संबंधी गतिविधियों में उचित परिणाम हासिल होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में मिठास भरने के लिए लम्बी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है।

करियर के विषय में : ऑफिस में प्रतिस्पर्धा में सफलता हाथ लग सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य से जुड़ा लाभ मिलेगा और आप ऊर्जावान भी रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वाले अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। भाग्य आपके अनुकूल रहेगा और कार्य की अधिकता बनी रहेगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी प्रतिष्ठा में निखार आएगा। विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आपके जीवन स्तर में सुधार होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर द्वारा मिल रहे सुझाव पर विचार जरूर करें।

करियर के विषय में : व्यवसाय में प्रगति के मार्ग बनेंगे तथा छात्र किसी नए कार्य योजना को विस्तार देंगे।

हेल्थ के विषय में : आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। इस दौरान तनाव को खुद पर हावी ना होने दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अनैतिक कामों से दूर रहें। परिजनों के साथ संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। साइंस स्टूडेंट्स के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यापार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। राजनीत से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर की ओर से आपको सुख-शांति मिल सकती है।

करियर के विषय में : राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है।

हेल्थ के विषय में : आपने अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही की तो आप बीमार पड़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। इस राशि के वकीलों का अत्यावश्यक मामला पक्ष में रहेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना लाभप्रद रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर अपने जीवन में अधिक व्यस्त रहने की वजह से आपके लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे।

करियर के विषय में : जो ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए।

हेल्थ के विषय में : आप खुद को ज्यादा दुरुस्त रखने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हे। आपके ग्रह इस बात का संकेत दे रहे हैं कि आप किसी पुराने सपने को साकार करने जा रहे हैं। इन परिणामों को साकार करने में आपका आत्मविश्वास और साहस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। नौकरी कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आयेगी।

करियर के विषय में : काम से संबंधित मार्केटिंग में बाधा आ सकती है, उसे दूर कर पाएंगे।

हेल्थ के विषय में : किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो उससे निजात मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिज़ी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको किसी भी तरह का तनाव लेने से बचना चाहिए। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। मार्केटिंग के काम से जुड़े लोग को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे।

प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी आपको प्यार का अहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।

करियर के विषय में : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। कई रुके कार्य बनेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपको पेट संबंधित परेशानियां भी हो सकती हैं। खान-पान में बहुत ध्यान रखना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह अपने पुराने मित्रों से वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे। किसी भी नई जमीन से जुड़े लेन-देन की पूरी जांच कर लें। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए सप्ताह अच्छा है। जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा, काबू रखें। छात्रों को अतिरिक्त प्रयास में लगना होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : आपकी रोमांटिक जिंदगी इस सप्ताह सुहावनी रहेगी।

करियर के विषय में : युवाओं को पढ़ाई के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। विदेश जाने की तैयारी करने वालों को मौका मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान दें क्योंकि किसी पुराने रोग के परेशान करने की संभावना है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2023’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button