राशिफल

Rashifal 24 December: आज इन 6 राशियों पर होगा शनिदेव का प्रकोप, कुसंगति से हो सकती है हानी

हम आपको शनिवार 24 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 December 2022

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। असफलता से अनजाना भय रह सकता है। किसी से वाद विवाद कोर्ट तक पहुंच सकता है। जल्‍दबाजी में किए गए कार्य नुकसान दे सकते हैं। व्‍यापार में अप्रत्‍याशित लाभ प्राप्‍त हो सकता है। आज आपको अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के बारे में ध्यान रखना होगा, क्योंकि उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आर्थिक पक्ष में लिए गए निर्णय सफल होगें। आज आप बहुत बातूनी मूड में भी रहेंगे और अपनी बातों से अपने आसपास के लोगों को भी हंसाते-गुदगुदाते रहेंगे। कर्मक्षेत्र में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, जिससे काम को करने में भी मन लगेगा। कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने को सोच रहें हैं तो उसकी प्लानिंग आज से ही शुरू कर दें। जो काम और बातें अटक रही हैं, उनके लिए कोई बीच का रास्ता भी निकल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका भाग्य साथ देगा। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपने धन को भविष्य के लिए संचय करना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। आज आप यदि अपने परिवार के किसी सदस्य को शॉपिंग पर लेकर जाए, तो उसमें अपनी जेब का ख्याल रखकर ही धन व्यय करें। ऐसे बौद्धिक लोगों की संगति में बैठें, जिनसे आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता हो। जो लोग नई प्रॉपर्टी को खरीदना चाहते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। किसी सम्माननीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। युवाओं को नई नौकरी मिल सकती है। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। अपने भुगतान या आय को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अकेलापन से बचने के लिए व्यर्थ की भागदौड़ ना करें। खुद की सकारात्मक बातों पर ध्यान दें। खुद के विचार और व्यवहार को सुधारने की कोशिश करें। जिस क्षेत्र में आप काम करना चाहते हैं, उससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। आपको सकारात्मक तरीके से सोचना होगा। गुप्‍त बातें उजागर हो सकती हैं। पार्टनर की अनुमति के बिना उनके व्यक्तिगत जीवन का निर्णय लेना गलत होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको आज अपनी करियर में प्रगति करने का मौका मिलेगा। लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल होंगे। आज किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर को और बेहतर बनाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। इनकम और खर्चो के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है।

shani dev pravesh in swarashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। कार्यों में संलग्न होने से सुयश मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ की संभावना है। लवमेट के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आप किसी रचनात्मक कार्य में खुद को व्यस्त रखेंगे। आज आपको कोई नया और लाभदायी पार्ट टाइम कार्य मिल सकता है। बड़े लोगों और अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है‌‌।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए ज्ञान वृद्धि करने के लिहाज से बहुत अच्छा है। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। पड़ोसियों से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आज आपको चुप रहना ही बेहतर होगा। आज आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। व्यापारियों को अपने व्यापार संचालन और मुनाफे में वृद्धि दिखाई देगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप तरोताज़ा और ऊर्जावना महसूस करेंगे। बढ़े हुए व्यय के कारण साझेदारी कुछ समस्याएं पनप सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। खर्च पर नियंत्रण रहेगा। मेहनत अधिकर करनी पड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचने की जरूरत है। खानपान का ध्यान रखें। दफ्तर में फ़ालतू बहस करने से बचें। सुबह-सुबह कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आप थोड़े लापरवाह मूड में हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

संतान को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी। साथ ही आपको लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में भी आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साहित्य एवं कला के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे भी उठेंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप जो काम करने की सोचेंगे उसे पूरा कर लेंगे। नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच का प्रेम गहरा होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। व्यापार का विस्तार होगा। आज आपका विवाद भी हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन पर पड़ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको कुछ नयी चीजें सीखने को मिलेगी। खर्चों में हुई वृद्धि आपको थोड़ा परेशान कर सकती है लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कुछ अटके हुए कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। जीवनसाथी से आपको खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपको किसी महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचने में देर हो सकती है। करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी।

आपने Rashifal 24 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button