राशिफल

Rashifal 21 December: आज किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं 3 राशियो के जातक, जीवन में होगी हलचल

हम आपको बुधवार 21 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज काम में दबाव पड़ सकता है इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए। कुछ नई योजनाएं कार्यान्वित की जा सकती हैं। अपने व्यक्तिगत दायरे से बाहर निकलकर अन्य लोगों के विचारों को समझने की कोशिश करें। जिन बातों का बंधन महसूस हो रहा है, उन्हीं बातों की वजह से आप अभी तक सुरक्षित हैं, इस बात का एहसास होगा। आपके जीवन में नए समय का आगमन होगा। संतान से कोई बहुत प्रसन्नतादायक समाचार मिलेगा। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कोई बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी अनुभवी से भी सलाह ले लें। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। काम से संबंधित बाधाओं की वजह से आप अपने लक्ष्य से थोड़ा विचलित हो सकते हैं। बेचैनी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। जितना हो सके लोगों के साथ कम संवाद बनाए रखें। आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। हो सकता है आपके कार्य आपके सोचे हुए ढंग से पूरे न हो सकें। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा। परिवार में खुशहाली बनी रहने से आपको मानसिक समाधान मिल सकता है। काम मन के अनुसार होने लगेंगे। आपके अंदर सफलता की ऊंचाइयों को छूने का जुनून है और यह समय उसके लिए बिल्कुल उचित है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पुराने काम पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी वित्तीय प्रोफाइल को मजबूत करने में सक्षम होंगे। आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। आज मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके लिए चीज़ें और परिस्थितियाँ ठीक रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो जायेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते है। आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। पिता के कार्य में आप का सहयोग सराहनीय रहेगा। आप अचानक अपने जीवन में बड़ा बदलाव करने के लिए प्रेरित होंगे। लेखानादि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। साथ ही पड़ोसियों के बीच आपके किसी पुराने कार्य को लेकर तारीफ होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। जिनसे आप खुश भी रहेंगे। आज आपके घर किसी परिजन का अचानक से आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन भी खर्च होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों पर बातचीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव दूर भागेगा। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित भी हो सकते है। बेरोजगारों को आज रोजगार मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको नौकरीपेशा में निजी क्षेत्र के माध्यम से बड़ा पद मिलने की संभावना है। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी पैसों की स्थिति, घरेलू सुख-सुविधाओं आदि में सुधार का प्रयास करें। मिली-जुली प्रतिक्रियाएं लक्ष्य को प्रभावित कर सकती हैं। अगर आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यवसाय में लाभ के लिए खुद को अनुकूल परिस्थितियों में पाएंगे। दफ्तर में बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपको किसी से धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। माता के स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको दोस्तों के साथ लंबा सफर तय करना पड़ सकता है। आपका आज का दिन बहुत ही प्रसन्नता, सुख और संतोष से बीतेगा। रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाएं, जिसके लिए खानपान में इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें। आप नए क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करेंगे। आर्थिक रूप से संतोषजनक दिन व्यतीत करेंगे। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम होंगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी की भी बातों में आकर कोई भी कार्य न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग कर्ज लेने से बचे अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। सलाह है कि वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आज पक्ष में रहेंगे। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे। सोच-विचार कर कार्यों में बदलाव करें, आज के दिन की गई प्लानिंग काम को अच्छी गति देने वाली होगी। ऑफिस में काम को लेकर सतर्क रहें। सामाजिक स्तर पर आप पंसदीदा लोगों से मिलकर तनाव रहित महसूस करेंगे और मांगलिक कार्यों का आनंद लेंगे। आज सुबह-शाम घर पर घी का दीपक जलाएं, मन को शांति मिलेगी। परिवारवालों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी को उधार पैसा न दें। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। बॉस और वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे काम करने की गति में तीव्रता आएगी। मेहनत करने में पीछे न हटें। जो भी काम दिया जाए उसे खुशी मन से करें। व्यावसायिक और आर्थिक संदर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी से विवाद को टालने की कोशिश करें। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने मार्केट भी जायेंगे। आपको किसी नये आय के स्रोत से धन लाभ होगा।

आपने Rashifal 21 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button