बॉलीवुड

एक्स वाइफ के बॉयफ्रेंड को ऋतिक ने विश किया बर्थडे, सुजैन के रोमांटिक वीडियो पर आया ख़ास कमेंट

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के जन्मदिन के ख़ास मौके पर उन्हें शानदार अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। ख़ास बात यह है कि सुजैन की पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया है। आइए आपको बताते है कि ऋतिक ने इस पर कैसी प्रतिक्रया दी है।

sussanne khan

अर्सलान गोनी के जन्मदिन के मौके पर सुजैन खान बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने इस मौके पर अर्सलान के लिए प्यार भरा नोट सोशल मीडिया पर साझा किया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट से सुजैन खाना ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनकी और अर्सलान की ढेर सारी तस्वीरें नजर आ रही हैं।

sussanne khan

वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ”हैप्पी हैप्पिएस्ट बर्थड मेरे प्यार…आप मेरे लिए सबसे ज्यादा अविश्वसनीय इंसान हैं। मैं जो भी करती हूं, आप उसमें मुझे सबसे बेहतर इंसान बनाना चाहते हैं। आप मेरे प्यार की परिभाषा हैं। यहां से समय के अंत तक.। और आगे भी… हम इस जीवन को बनाने वाले हैं”। सुजैन की इस पोस्ट पर अर्सलान का भी कमेंट आया। उन्होंने लिखा कि, ”थैंक्यू माई डार्लिंग लव”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

सुजैन द्वारा साझा किए गए इस रोमांटिक वीडियो को हजारों की संख्या में लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही सेलेब्स ने भी कमेंट किए है। सुजैन के पूर्व पति ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि, ”जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अर्सलान गोनी”। वहीं अभिनेत्री नीलम कोठारी ने लिखा कि, ”जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अर्सलान गोनी”। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, अभिनेता संजय कपूर, प्रीति जिंटा, सोनल चौहान, महीप कपूर और ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी कमेंट किए है।

sussanne khan

sussanne khan

साल 2000 में हुई थी ऋतिक-सुजैन की शादी, 2014 में ले लिया तलाक

सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने साल 2000 में धूमधाम से शादी की थी। शादी के आबाद दोनों दो बेटों के माता-पिता बने। कपल के बेटों का नाम ह्रिधान रोशन और ह्रेहान रोशन है। हालांकि आपको बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने साल 2014 में तलाक लेकर रिश्ते खत्म कर लिए थे। हालांकि दोनों अक्सर अपने बेटों की खातिर मिलते रहते हैं।

hrithik roshan and sussanne khan marriage

बता दें कि इन दिनों सुजैन अर्सलान गोनी संग रिश्ते में है। समय के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होते जा रहा है। लोगों को ए.बी.ए. दोनों की शादी का इंतजार है।

saba azad

वहीं ऋतिक का नाम कुछ समय से सबा आजाद से जुड़ रहा है। बता दें कि सबा अभिनेत्री हैं। अक्सर सबा और ऋतिक को एक साथ देखा जाता है।

Back to top button