राशिफल

Rashifal 20 December: आज हनुमान जी की कृपा से मिट जाएंगे इन 7 राशियों के सब कष्ट, पढ़ें राशिफल

हम आपको मंगलवार 20 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने हितों के प्रति सचेत बने रहें। जिन बातों में बदलाव नजर आ रहा है, उससे संबंधित काम को जारी रखें। कई जिम्मेदारियां एक साथ लेने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। किसी भी मंदिर की दीवार पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं। जो काम आपके पक्ष में हैं, उन पर ध्यान देने की कोशिश करें। आपकी इच्छा पूर्ति जल्द ही होने वाली है। संतान को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यवसायी वर्ग के लोग अपने काम के विस्तार से पहले पूर्ण छानबीन कर लें उसके बाद ही कदम आगे बढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन में असमंजस जैसी स्थितियां बन सकती हैं, जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें। सकारात्मक और नकारात्मक बातों में संतुलन बनाए रखें। आपको काम करते रहने की जरूरत है। बार-बार मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। दूसरे आपसे मदद मांगेंगे, लेकिन अगर आपका कोई जरुरी काम चल रहा है, तो इनकार करने में बिलकुल संकोच न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जाएगा। ऑफिस कार्यों की अधिकता होने के कारण दूसरों के साथ तालमेल की कमी रहने वाली है। लोहे के व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। अगर आपका अपने किसी प्रियजन के साथ विवाद चल रहा है, तो आज आप उसे हल कर सकते हैं। आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। धन का आगमन होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके लिए यह दिन बहुत ही शुभ रहने वाला हैं जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रोग के प्रति सचेत रहना होगा, जो लोग नशे का सेवन करते हैं उनको गंभीर रोग होने की आशंका है।‌ परिवार के दबाव में आकर अनचाहे रिश्ते के लिए हामी भरनी पड़ सकती है। आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। स्थान परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपकी बौद्धिकतापूर्ण बातों से सभी लोग बहुत प्रभावित होंगे। आज सामाजिक कार्यों में समय व श्रम दोनों ही देना पड़ सकता है। जो लोग डिज़ाइनिंग और पेंटिंग के क्षेत्र से संबंधित जॉब करते हैं, उनके उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। आपकी सेविंग में से पैसा खर्चा होने के योग हैं। आज आप अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। फ्लैट खरीदने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रेम के मामले में भावुकता परेशान कर सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। यदि आज आप किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो आज वह भी आप आसानी से कर पाएंगे। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। धर्म से सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने नाराज जीवनसाथी को मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। यदि आप व्यवसाय में साझेदारी में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आगे बढ़ने से पहले अच्छी तरह विचार विमर्श कर लें। परिवार के साथ यात्रा हो सकती है। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए पैसों से जुड़े मामलों के लिए अच्छा रहेगा। कानूनी मामलों में धन खर्च हो सकता है। यदि आज आप संतान को किसी नये बिजनेस को कराने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको किसी को पार्टनर बनाने से बचना हो चाहिए, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। दूर स्थान पर रहने वालों से बातचीत के योग हैं। अपने काम से संबंधित बातों का विस्तार करने के लिए योग्य लोगों से आप जुड़ पाएंगे। जितनी मेहनत करेंगे, उतने ही बढ़िया नतीजे मिलेंगे।

Hanuman Ashtami

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज व्यापार में होने पर अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। यदि आप अपने व्यवसाय में अपने किसी सहयोगी से मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी, जिसके कारण आपका कार्य आसानी से पूरा होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं इससे आपके बीच की दूरियां खत्म होंगी। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से काम बिगड़ सकते हैं‌‌।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप किसी सामूहिक काम में शामिल न हों, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा लेकिन उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपनी वाक्पटुता व कला कौशल से शत्रु के षड़यंत्र को विफल करने का प्रयास करेंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। खेलों की तरफ आपका ध्यान बढ़ेगा और खेलों में सफलता भी मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आर्थिक लाभ होगा लेकिन कुछ फालतू खर्चे भी हो सकते हैं। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रह सकती है। कुंटुंब में आपकी नई पहचान बनेगी और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। सायंकाल का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए अपने परिवार का साथ मिलेगा। भावनात्मक उलझनें बढ़ने की वजह से हर एक परिस्थिति कठिन होती हुई नजर आएगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको दफ्तर में अपने वरिष्ठों के साथ संवाद और संचार में विनम्र बने रहना होगा। विदेश यात्रा के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है। छात्रों को नए ज्ञान की प्राप्ति होगी और वह उनका अनुभव भी करेंगे। रोजगार के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता से रिश्तों में सुधार आएगा और जरूरी चीजों पर विचार-विमर्श भी करेंगे। शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। गुप्त शत्रुओं द्वारा आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है।

आपने Rashifal 20 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button