राशिफल

Rashifal 18 December: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, मनचाही सफलता मिलेगी

हम आपको रविवार 18 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी आपको लंबे समय से तलाश थी। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए स्वयं के स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। अपनी सेहत से खुश रहेंगे। तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

खानपान पर ध्यान दें वरना स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पैसों और अन्य मामलों में फायदे वाला दिन है। दांपत्य जीवन सुखद और मधुर रहेगा। घर का वातावरण भी व्यवस्थित बना रहेगा। आप जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आइडिया आपके दिमाग में आयेंगे। आज आपके दिमाग में बहुत सारे विचार घूमते रहेंगे। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे। करियर में कई बड़े उतार-चढ़ाव आएंगे। कुछ लोग जलन के कारण आपके कार्य में विघ्न डालने के लिए सक्रिय भी रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है। आज का दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक रहेगा। हालांकि कुछ परेशान करने वाली परिस्थितियों से भी निपटना पड़ सकता है। सोचे हुए काम समय से पूरा करने में कामयाब होंगे । आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाने की योजना को अच्छी प्रकार से सोचना हितकर होगा। खानपान में हेल्दी चीजें शामिल करें। काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य आज संपन्न हो सकता है, इसलिए प्रयासरत रहे। दिन की शुरुआत सुखद होगी। परिवार के लोगों को नजरअंदाज न करें, उन्हें समय दें। संतान के साथ समय व्यतीत करने से प्रसन्नता का एहसास होगा। आप धार्मिक प्रार्थनाओं में खुद को लीन महसूस करेंगे। व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। आज निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी बड़े नुकसान का सामना करा सकती है। आज कार्यस्थल से मिलने वाले टारगेट को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। व्यापार में प्रगति होगी। प्रेमी से मिलने के लिए आज काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेंगे। युवा वर्ग सूझबूझ और व्यवहार कुशलता द्वारा अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर अमल करना शुरू कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के लोग मददगार रहेंगे। नया सौदा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं वह आगे बढ़ सकते हैं। दुकान में स्टॉक भरने के लिए दिन अच्छा है। आज सेहत में गिरावट हो सकती है। भौतिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने मामले को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आज व्यवसाय के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। परिजनों के साथ घर के संबंध में चर्चा करेंगे।

surya on makar sankranti

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज बच्चों के लिए अच्छा दिन है। उनकी विधि में सुधार होगा। जीवनसाथी की मदद से किसी नई परियोजना की शुरुआत करेंगे। संपत्ति संबंधित विवाद का अंत होगा और स्थितियां आपके पक्ष में आएंगी। कर्मक्षेत्र में मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थितियां कुछ अच्छे परिणाम दिलाने में तत्पर रहेगी। कामकाज या समय के उपयोग के लिहाज से मन में उदासीनता रहेगी, जो एक-दो दिन तक बनी रह सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक पूजा-पाठ में रुचि लेंगे। आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे। भाइयों और मित्रों की मदद से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे और नई पारी की शुरुआत के लिए अवसर भी मिलेंगे। छात्रों को मनचाही शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। विदेश यात्रा के योग बने हुये हैं। स्वभाव में गुस्से की बढ़ोतरी रहेगी। फेशनल रिलेशन मजबूत होंगे‌‌। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कोई बहुत पसंदीदा व्यक्ति आपसे मिलने आपके घर आ सकता है। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आपको पसंद आएगा और लोगों की नजरों में भी आएगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप दिनभर विचारों में उलझे रह सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज का दिन मन को धार्मिक व आध्यात्मिक बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। कुछ खास मामलों में आप सच्चाई से दूर रहेंगे। तकनीकी शिक्षा में संतान को अधिक सफलता मिल सकती है। आज आपको जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिलेगा। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। आज आप अपनी, अपनी कीमती वस्तुओं की सुरक्षा की अनदेखी न करें। आप सोशल मीडिया पर नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको किसी विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बड़े भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी के बारे में गलत सोच भी न रखें। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। आय बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने घर का नवीनीकरण कर सकते हैं। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जो आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित होगी। विरोधियों को परास्त कर सकेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन गायत्री मंत्र का जाप करें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आयेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। यदि पैतृक संपत्ति से आपने कुछ उम्मीद लगा रखी है तो आज वह पूरी हो सकती है। किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। आज आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

आपने Rashifal 18 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button