राशिफल

Rashifal 16 December: इन 7 राशियों के लिए बड़े आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है दिन, पढ़ें राशिफल

हम आपको शुक्रवार 16 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज शाम तक किसी समारोह में शामिल होंगे। व्यक्तिगत संबंधों में खुशी और आनंद प्राप्ति होगी। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपनी बात लोगों से मनवाने के कारण विवाद हो सकता है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। महिलाओ को घर के कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी होगी। किसी गलती के कारण आपको भी फटकार सुनना पड़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज प्रेम जीवन में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ चलते काम आज रुक सकते हैं। आप अपने संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ अशुभ दोनों पक्षों में उचित तालमेल बनाकर रखेंगे। जिससे आपको अपनी कार्य क्षमता में बेहतर परिणाम मिलेंगे। पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। पारिवारिक जीवन श्रेष्ठ बीतेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले अपने से जुड़े हर पहलू पर विचार करें। दिन अच्छा हो सकता है। ससुराल पक्ष में कोई आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है। अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी का भी हस्तक्षेप ना होने दें। कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। परिस्थितियों को गुस्से की बजाय शांति से सुलझाए तो बेहतर रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपको कार्यस्थल पर चीज़ों को थोड़ा व्यवस्थित करने की ज़रूरत है। इससे सब अपने-आप ही ठीक हो जाएगा। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। परिवार के साथ सुकून और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, बीमार हो सकते हैं। दृढ़ता और लगन से सफलता हासिल करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कामकाज में आप ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे‌‌। प्रेम संबंधों के लिए दिनठीक-ठीक रहेगा‌‌। मन इधर-उधर की बातों में उलझेगा। जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। अंदर छिपी स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा, इस मौके को हाथ से जाने न दें। घरेलू कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। कुछ लोग आपके इरादों को गलत भी समझ सकते हैं‌‌। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल पहले से बेहतर रहेगी। जिससे आप लोगों को अपनी बात आसानी से समझा पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज धन हानि होने की आशंका है, इसलिए व्यापार में लेन-देन में सचेत रहें। किसी को बड़ा उधार न दें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट होगी। अपने सेहत पर थोड़ा सा ध्यान दीजिए और रोजाना योगा शुरू किजिए। आपका यात्रा कार्यक्रम आज अचानक टल सकता है। रिश्तेदारों से आपके संबंधों में सुधार होगा। कोशिश करेंगे तो अपनों के करीब आना आसान हो जायेगा। आपको क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठों से हासिल समर्थन आप लोगों के कार्यों को समाप्त करने में मदद करेगा। स्वास्थ्य समस्या बढ़ने की आशंका है, ऐसे में इसको लेकर सचेत रहें। संतान के साथ पूरा दिन बिताएंगे। उसकी हंसी आपके मन को सुकून का एहसास कराएगी। धर्म के प्रति श्रद्धा रहेगी। आज आप किसी विवाद में न पड़ें। पुराना काम समेटने पर ज्यादा ध्यान दें। यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं, तो आप एक विजेता के रूप में उभरेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए बहुत अच्छे लाभ दिलाने वाला है। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। गंभीर समस्या को लेकर चिंता मुक्त रहें। आपको कुछ बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा। जिस काम के पूरा होने का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे आज वह पूरा हो जाएगा। जिन प्रयासों को आपने व्यर्थ माना था, आज उनका फल भी आपको मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कई गतिविधियों में शामिल होंगे जो आपको लाभ पहुंचेगी। ऑफिस में बड़े अधिकारी कोई कठिन काम सौंप सकते हैं। जिसको करने में मेहनत के साथ-साथ अधिक दिमाग का भी उपयोग करना होगा। जिम्मेदारियां ठीक से निभाने की कोशिश करें। आप के जितने भी रुके हुए काम थे वह आज पूरे होने वाले हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के योग रहेंगे। आज आपको थोड़ा सक्रिय होना होगा। सामाजिक स्तर पर वाद-विवाद करने से आज के दिन बचना चाहिए। माता के पक्ष के लोगों से आज के दिन इस राशि के कुछ जातकों की मुलाकात हो सकती है। आपको स्वयं की प्रेरणा से, स्वयं आगे बढ़ना होगा। आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। किसी बड़े समूह में शामिल होने का भी मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। आपको अपने प्रयासों को मिले-जुले परिणाम मिल सकेंगे। ऑफिस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकते हैं। राजनीतिक विषयों में इस राशि के लोगों की रुचि रहेगी और सामाजिक स्तर पर इस विषय में बातचीत भी कर सकते हैं। बिजनेस का कोई भी बड़ा फैसला न करें। मैकैनिकल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज वित्तीय मोर्चे पर दिन वांछित परिणाम देगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत विकसित हो सकता है। पैतृक संपत्ति से आज के दिन लाभ मिलने की संभावना है। संचित धन को खर्च करने से पहले आपको आज के दिन विचार करना चाहिए नहीं तो भविष्य में परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। शादी में आ रही रुकावट दूर हो जाएंगी। महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू करने का मन बनायेंगी। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे।

आपने Rashifal 16 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button