राशिफल

Rashifal 15 December: मां लक्ष्मी की कृपा से 6 राशियों पर होगी धन वर्षा, सिद्ध होंगे सभी कार्य

हम आपको गुरुवार 15 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। वित्तीय लेन-देन करते समय अपने विचारों को विचारपूर्वक समझना बुद्धिमानी होगी। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगी, जिससे भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी और पूजा-पाठ में मन लगेगा। आपका वैचारिक क्रोध वाणी में भी झलक सकता है और आपके मुख से अवांछित शब्द निकल सकते हैं। ऑफिस में ज्यादा मेहनत का फायदा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी कुछ बातें आज सार्वजनिक हो सकती हैं। आपका पैसा न चाहते हुए भी कहीं फंस सकता है। व्यापार में कोई भी काम पूरा नहीं होगा, जिसके कारण पूरे दिन तनाव बना रहेगा। ऑफिशियल कार्य में सूझबूझ की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। आज किसी नये व्यक्ति से दोस्ती के योग बन रहे हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहेंगे। मित्रों का सहयोग समस्याओं का समाधान करवाएगा। अपनी सभी नकारात्मक सोच को कंट्रोल में रखें। लोगों के बीच विश्वास कायम करने में सफल होंगे। बहुत से लोग आज आपकी बातों से आकर्षित होंगे। उनका वह आकर्षण आपके आत्मबल को बढ़़ाएगा। आज आपकी अपने अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत होगी। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज बुद्धि से आप किसी भी उलझन को सुलझा लेंगे। किसी एक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यर्थ बातों में उलझे रहने की वजह से आप जरूरी बात पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के पास किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घर-परिवार की उलझन दूर होगी। प्रेम संबंध मधुर बनेंगे। कार्यों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। आपको पूरी एकाग्रता के साथ परिस्थिति को सुधारने के लिए प्रयास करने होंगे। एकाग्रता को भंग न होने दें, ना ही खुद को मानसिक रूप से कमजोर पड़ने दें। आर्थिक लाभ के अच्छे संयोग बन रहे हैं। आज आप किसी भी अजनबी पर विश्वास न करें। पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

राजकीय कार्य आसानी से निपट जाएंगे। मेहमानों का आगमन होगा। आपको केवल अपनी प्रगति पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। दूसरों की प्रगति किस प्रकार से हो रही है, उनके साथ तुलना ना करें। आपकी उत्सुकता भी चरम पर हो सकती है। आज आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का स्‍नेह मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके मन में थोड़ा अनिश्चितता का भाव रहेगा, लेकिन आप उसकी पूर्ति आक्रामकता से न करें। अचानक से कोई बड़ा खर्च हो सकता है, लेकिन चिंता की बात नहीं है। पैसों से संबंधित जो योजना आपने बनाई है, उस पर टिके रहना आपके लिए संभव हो सकता है। जीवन साथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं इससे आप का मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस करने वालों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। मन में उत्साह और शरीर में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

मौद्रिक लाभ के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। आपको अपनी इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता दोनों बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। आपके आसपास के लोग आपको पीछे खींचने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन व्यावसायिक तनाव मिलेगा। अनैतिक रूप से धन कमाने के प्रयास लाभ तो देंगे, लेकिन बाद में समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपकी योजनाओं में बड़ा बदलाव भी होने की संभावना है‌‌।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कामकाज से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। अपने आप को गैरकानूनी चीजों से दूर रखना बुद्धिमान हो सकता है। आपको आज संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपके पास कई अवसर होंगे और वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार होगा। पिता के कार्य में आप का सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्य स्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है। मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। संतान की तरफ से अच्छी खबर या संकेत आपको मिल सकते हैं। खेलकूद गतिविधियां आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेंगी। अपने सीनियर्स का सम्मान करें और ऐसी कोई भी बात न कहें जिनसे उन्हें ठेस पहुंचे। व्यापार में लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। नौकरी पेशा हैं तो सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके व्यवहार के कारण नए दोस्त बनेंगे। आज आपका ध्यान अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप मिलजुलकर सुलझाएं,नहीं तो वह लंबी चल सकती है। ऑफिस के काम में आपको बॉस से वाहवाही मिलेगी। आज के दिन आपकी कल्पनाशीलता बढ़ सकती है जिससे कला के क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस राशि के लोगों की एकाग्रता में वृद्धि हो सकती है। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करें। आप अपने पैसे को सही कामों में खर्च करें, नहीं तो बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। मीठा और तहजीब से बोलकर आप अपने काम पूरे करवा सकते हैं। कानून संबंधी कार्यों में राहत मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।

आपने Rashifal 15 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button