राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: आने वाले सप्ताह में इन चार राशियों की बदलेगी किस्मत, हर इच्छा होगी पूरी

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस हफ्ते सरकारी कर्मचारियों के ट्रासंफर की संभावना बन रही है। जीवन में आ रहे बदलाव की वजह से आपको नाराजगी और बेचैनी महसूस हो सकती है। आपको अपनी समस्याओं को सुलझाने का रास्ता मिल सकता है। रोजगार के जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। अज्ञात के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। संचारी बनें और खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के संग खुश व आनंदित रहेंगे।

करियर के विषय में : कारोबार में दूसरों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। उधार लेन-देन से बचें।

हेल्थ के विषय में : आंखों और कानों में समस्या हो सकती है। व्यायाम और योग करते रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि के व्यापारियों को सरकार के नियमों का पालन करना चाहिए। गैरकानूनी रूप से किया गया कार्य भविष्य में परेशानी में डाल सकता है। जो भी बातें आपके द्वारा तय की गई हैं या फिर लक्ष्य रखा गया है, उसके बारे में फिलहाल किसी भी व्यक्ति के साथ चर्चा न करें। आपकी व्यवसायिक जिंदगी और निजी जिंदगी में इतना संतुलन रखने की आवश्यकता है कि ये दोनों एक दूसरे के लिए सहयोगात्मक हों।

प्यार के विषय में : आपको अपने प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। रोमांस का अवसर भी मिलेगा।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बहुत-सी चीज़ें आपके फेवर में रहेगी।

हेल्थ के विषय में : उदर संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। पेट में जलन, दर्द से आदि से सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में सावधानी रखें अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर प्राप्त होंगे। आपके लिए समय जिस प्रकार से नई चुनौतियां लाता है, उसी प्रकार से नए अवसर भी दे सकता है। अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। बड़े भाई के साथ रिश्ते मजबूत होंगे तथा जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

करियर के विषय में : काम के बोझ और तनाव के कारण शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह व्यापार में लिए गए जोखिम आपको सकारात्मक परिणाम देंगे। कोई कार्य सिद्धि हो सकती है। बहुप्रतीक्षित सफलता मिल सकती है। अपनी मेहनत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय गलत होने की आशंका बन रही है। आपको अपनी निर्णय क्षमता को बेहतर बनाने पर काम करना होगा। रोजगार के क्षेत्र में आ रही रुकावट दूर होगी और सामाजिक स्तर में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण आनंदमय होगा।

प्यार के विषय में : आपका पार्टनर किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है।

करियर के विषय में : आप अपने लक्ष्य पर टिके रहेंगे। नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। पैरों में दर्द हो सकता है। हल्का बुखार हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

मित्रों के सहयोग किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी। मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित अप्रिय समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके वर्चस्व तथा पराक्रम में वृद्धि होगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वित्तीय योजनाओं संबंधी कार्यों पर अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें।

प्यार के विषय में : आपको अपने जीवनसाथी के मूड का ध्यान रखना होगा। उसे अकेलापन महसूस न होने दें।

करियर के विषय में : आप अपने करियर को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिहाज से सुबह योग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

ऑफिस में सभी के साथ संपर्क बनाएं रखना होगा अन्यथा मिसकम्युनिकेशन हो सकता है। व्यापारियों में प्रतिस्पर्धा रहेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए प्लान बनाएं। पैसों से संबंधित नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में आनंद व्याप्त रहेगा। किसी रमणीय पर्यटन स्थल की यात्रा से आपके आनंद में बढ़ोतरी होगी। विलंब से ही सही, लेकिन कामों में सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा या आपको कोई विचार सूझेगा।

हेल्थ के विषय में : पेट के दर्द जैसी समस्याएं होने की आशंका है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपको संतान पक्ष से आशा जनक समाचार मिल सकता है लेकिन कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए अभी कोई नया कार्य शुरू करने की बजाय वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, इससे आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। तन-मन से स्वस्थता का अनुभव होगा।

प्यार के विषय में : प्रेम या दाम्पत्य संबंध ज्यादा ही महत्वपूर्ण बने रहेंगे और आपके कामकाज में भी बाधा बन सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में नए पद की प्राप्ति होगी और प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी।

हेल्थ के विषय में : जिन लोगों को पहले से ही ह्रदय से संबंधित कोई समस्या चल रही है उनकी समस्या बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक रूप से यह एक शुभ सप्ताह है। योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित किया जा सकता है और यह आपको लाभदायक परिणाम दे पाएंगी। सामाजिक तथा राजनीति से संबंधित लोगों को लाभ होगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे। आपकी कार्य शैली की सराहना की जाएगी। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों को मान-सम्मान मिलेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में पिछले कुछ समय से चली आ रही कड़वाहट खत्म होगी।

करियर के विषय में : प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहें। कमर दर्द की शिकायत रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह ऑफिस या घर में उत्तरदायित्व का बोझ बढ़ेगा। विद्यार्थी उन विषयों पर ध्यान दें जिनमें कठिनाई आती है, कठिन विषयों पर पुनः फोकस करें। साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे और आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी। नए संबंध स्थापित करने या काम के संबंध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

प्यार के विषय में : पार्टनर की तरफ से भरपूर प्यार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्की का योग है, नई ऊर्जा का संचार होगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। गले में एलर्जी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। इस हफ्ते आपकी आमदनी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद संभव है। कोशिश करें कि ऐसी स्थितियां उत्पन्न न हों और यदि फिर भी हो तो उसे मन को शांत रखते हुए सुलझाने की आवश्यकता है। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद होगा।

प्यार के विषय में : अपनी भावनाएं जताने की कोशिश करेंगे तो प्रेमी आपके मन की बात समझ सकता है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को अध्ययन में अच्छी सफलता मिलेगी। एकांत में पढ़ाई करना ज्यादा कारगर रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अचानक से तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न हो सकतें हैं जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। इस सप्ताह आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपनी अपेक्षा के अनुसार बड़ी खरीदारी होने के बाद पैसों संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। जीवन में सुख-सुविधा पाने के लिए पैसा अधिक खर्च हो सकता है। आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगें।

प्यार के विषय में : आपकी अपने प्रेमी से अनबन हो सकती है, जो आसानी से नहीं सुलझेगी।

करियर के विषय में : आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी में काम ज्यादा रहेगा, लेकिन पदोन्नति हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : हृदय रोगियों को सचेत रहें। मौसम में ठंडक आपको समस्या दे सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह व्यवसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है। जो बातें आपके लिए रुकावट बन रही थीं, उनमें बदलाव लाने के लिए आप कोशिश करें। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए सप्ताह मिश्रित परिणामदायक हो सकता है। अपनी तुलना अन्य लोगों के साथ करने से बचें। तुलना करने की वजह से किसी व्यक्ति के लिए जलन महसूस हो सकती है। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

प्यार के विषय में : दूसरों का गुस्सा पार्टनर पर न निकालें। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

करियर के विषय में : राजनीतिक क्षेत्रों में किए गए प्रयास सफल होंगे। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : हल्का बुखार हो सकता है। कमजोरी महसूस करेंगे।

आपने साप्ताहिक राशिफल 12 दिसंबर से 18 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 12 दिसंबर से 18 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 12 दिसंबर से 18 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button