राशिफल

Rashifal 12 December: आज इन 3 राशियों को मिलेंगी ढ़ेर सारी खुशियां, महादेव दे रहे हैं आशीर्वाद

हम आपको सोमवार 12 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है।अपने व्यापार या नौकरी में बहुत वांछित परिणाम मिल सकते हैं। राजनैतिक संगठन से जुड़ने के योग बन रहे हैं, प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में आज सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही सुकून रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज नए निवेश करने का सही समय है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। काम की जगह चल रहे षड़यंत्र की वजह से आपका थोड़ा नुकसान होने की आशंका बन रही है। बेकार के विवादों से दूर रहना ही आपके लिए ठीक होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आने वाले समय में आपको अपने हर कार्य में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव आज समाप्त हो जायेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। अपने काम, पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ सेहत पर भी ध्यान देना आवश्यक होगा। आप कोई भी काम बहुत सहजता और कुशलता से पूरा कर लेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज वैवाहिक संबंध में आपकी रूचि कम हो सकती है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे। व्यापार से संबंधित बातों में अपनी मनमर्जी बिल्कुल न चलाएं। अपने हर एक निर्णय का परिणाम क्या होगा, इस बात को ठीक से परखने की आवश्यकता है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। अपने काम से संबंधित प्रगति देखकर सुकून मिलेगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार न होने की वजह से थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध टूटने का डर रह सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज धन संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के प्रति सजग रहना होगा। किसी पारिवारिक सदस्य की अकस्मात बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति आपको परेशानी में डाल सकती है। परिवार में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पर जल्दी तुरंत विश्वास कर लेना आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। ऐसे स्वभाव में बदलाव की आवश्यकता है। कारोबार की स्थितियां प्रतिकूल हो सकती है। आज आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। क्षेत्र का प्रतिसाद मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। मानसिक तौर पर खुद को मजबूत रखना होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। ईश्वर आपकी परीक्षा ले रहा है, उस परीक्षा में पास होने के लिए अपने को निखारने की आवश्यकता है। आप प्रभावशाली एवं प्रसिद्ध रहेंगे। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ शुभ रहेगा। परिवार के साथ कहीं अच्छी जगह समय बिता सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कोई नया काम हाथ में लेने के पहले पुराना काम निपटाने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी और नए रास्ते भी खुलेंगे। आंखों से संबंधित रोगों से अलर्ट रहें। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। अगर आपने खुद पर नियंत्रण नहीं रखा तो नुकसान हो सकता है। आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। जो जातक प्रेम प्रसंग में है उनके लिए आने वाला समय बहुत ही उत्तम रहेगा। कानून से संबंधित या किसी सरकारी काम करा रहे है या प्लान चल रहा हो तो उनके नियमों का उल्लंघन करने से बचें। अपने किसी भी रिश्ते को भाग्य के भरोसे ना छोड़ें। उसमें सुधार लाने के लिए आपको खुद प्रयास करना होगा। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अचानक आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे है। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, उनसे संभलकर रहें। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। पिता की सलाह कुछ जादू बिखेर सकती है। विदेशी संचार आपको लाभान्वित कर सकते हैं। कुछ लोगों के गलत बयान से आज आपका मूड थोडा ख़राब होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। ज्यादा उत्साह में काम करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा लेकिन स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। विदेश से व्यापार करने वालों के लिए सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। लोगों के मन में आपके लिए कोई गलतफहमी भी हो सकती है। आज आप अपना पराक्रम बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां दूर होंगी और आप के जो भी कार्य रुके हुए हैं वह सफलतापूर्वक पूरे होंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे मानसिक दवाब महसूस करेंगे। अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन सावधानी से सोचने के बाद ही नई संपत्ति में निवेश करें। कार्यों में आज मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी।

आपने Rashifal 12 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>