बॉलीवुड

अक्षय कुमार के शिवाजी लुक का मजाक उड़ाने पर बुरे फंसे प्रकाश राज, फैंस बोले- असल में भी विलेन है

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए साल 2022 बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। साल 2022 में अक्षय की अब तक पांच फ़िल्में आई है। पांच में से चार फ़िल्में सिनेमाघरों में और एक फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। सिनेमाघरों में रिलीज हुई सभी फ़िल्में फ्लॉप हो गई। जबकि ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘कठपुतली’ हिट रही थी।

एक के बाद एक फ्लॉप फ़िल्में देने के बाद अक्षय कुमार ने नया दांव खेल दिया है। अब वे मराठी सिनेमा में धमाल मचाने के लिए तैयार है। हाल ही में उन्होंने एक मराठी फिल्म का ऐलान किया था जिसमें वे छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म से उनका शिवाजी महाराज वाला लुक सामने आ चुका है। इस पर उन्हें कई लोगों ने सराहा है तो कई लोगों ने उनका लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं किया।

हाल ही में अक्षय ने अपनी मराठी फिल्म से अपना लुक जारी किया था। उन्होंने एक वीडियो साझा किया था उसमें वे छत्रपति शिवाजी महाराज की वेशभूषा में चलते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि अधिकतर लोगों को अक्षय का शिवाजी महाराज बनना पसंद नहीं आया। उनके लुक का लोगों ने मजाक उड़ाया जबकि इस पर जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज ने भी बड़ी बात कही दी। उन्होंने भी अक्षय का मजाक उड़ाया लेकिन बदले में अक्षय के फैंस ने प्रकाश की जमकर क्लास लगा दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


प्रकाश राज एक जाने-माने अभिनेता हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा में उन्होंने बड़ा नाम कमाया है। वहीं वे हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुके हैं। जहाना कई लोग अक्षय के शिवाजी महाराज वाले लुक का मजाक उड़ा रहे हैं तो वहीं प्रकाश ने भी ऐसा किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अक्षय की फिल्म के टीजर का एक स्क्रीन शॉट साझा किया है। जबकि साथ में अभिनेता ने अक्षय कुमार और प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी से जुड़ा एक मीम भी साझा किया।

प्रकाश राज की यह हरकत लोगों को पसंद नहीं आई और लोगों ने प्रकाश की जमकर क्लास लगा डाली। एक यूजर ने लिखा है कि, ”आप लोग बॉलीवुड को गिराने में क्यों लगे हुए हो, ठीक है कि साउथ की फिल्में अच्छा कर रही हैं। पर इसका मतलब ये है कि बॉलीवुड की फिल्मों में आपको सिर्फ कमियां ही दिखाई देंगी”। वहीं एक यूजर ने प्रकाश को असल जिंदगी में भी विलेन कह दिया।

akshay kumar

खुद का फैशन ब्रांड लॉन्च कर रहे हैं अक्षय

अक्षय कुमार अब खुद का फैशन ब्रांड लॉन्च करने जा रहे हैं। इसका नाम उन्होंने फ़ोर्स 9 रखा है। हाल ही में एक वीडियो साझा करके उन्होंने इसका ऐलान किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Back to top button