समाचार

ड्राइवर का बेटा बना हिमाचल का मुख्यमंत्री, सुखविंदर ने राहुल-प्रियंका के सामने ली CM पद की शपथ

हिमाचल प्रदेश को नई सरकार और नया मुख्यमंत्री मिल गया है। एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की वापसी हो गई है। हाल ही में संपन्न हुए हिमाचल प्रदश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया और बहुमत के जादुई आंकड़े से पार्टी आगे निकल गई। कांग्रेस की इस जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी को सत्ता गंवानी पड़ी है।

himachal pradesh

8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम सामने आए थे। इनमें कांग्रेस को स्पष्ट बहुत मिला था। कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए किसी से सांठगांठ नहीं करनी पड़ी। उसने अकेले अपने दम पर सरकार बना ली। हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। पहले CM बनने की रेस में प्रतिभा सिंह भी शामिल थी लेकिन बाद में मुहर सुखविंदर सिंह पर लगी।

himachal pradesh

रविवार दोपहर को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की बागडोर अपने हाथों में ले ली। शिमला में हुए शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं बड़ी संख्या में समर्थक भी इस समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह शिमला में रिज मैदान में हुआ। इससे पहले सुक्खू ने अपनी मां का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

राहुल-प्रियंका पहुंचे, बघेल-खड़गे भी आए नजर

himachal pradesh

सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ पहुंचे। प्रियंका कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महसचिबव भी है। वहीं शपथ ग्रहण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य कई बड़े और राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहे।

CM बनने से पहले कहा- हिमाचल का परिणाम देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा

मुख्यमंत्री बनने से पहले सुखविंदर सिंह ने एक साक्षात्कार में अपने दिल की बात कहते हुए कहा था कि हिमाचल का परिणाम देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। वहीं उन्होंने बताया कि वे कांग्रेस के एक साधारण कार्यकर्ता थे। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता हिमाचल रोडवेज में ड्राइवर थे। उन्होंने शिमला में दूध बेचकर NSUI से अपना करियर शुरू किया था। छात्र नेता से लेकर अब मुख्यमंत्री तक का सफर सुक्खू के लिए शानदार और यादगार बन गया।

मुकेश अग्निहोत्री बने उप मुख्यमंत्री

जहां सुक्खू को हिमचाल प्रदेश का सीएम बनाया गया तो वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल के उपमुख्यंत्री के रूप में शपथ ली है।

Back to top button