राशिफल

Rashifal 9 December: आज इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

हम आपको शुक्रवार 9 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी दूसरे के मामले में न पड़े वरना मुसीबत मोल ले सकते हैं। बातों को बढ़ाने से विवाद हो सकता है। कामकाज में मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है। गरीबों में वस्त्र का वितरण करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका घर परिवार में काफी मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। पारिवारिक कलह खत्म होंगे। आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। फालतू भाग-दौड़ खत्म हो सकती है। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करने पड़ेंगे। नकारात्मक विचार को दूर करें। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे है इस दौरान कार्यक्षेत्र में कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आज आपको अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। धार्मिक काम के पीछे खर्च होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कड़ी मेहनत से आपको अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज सोचा हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस राशि के बिल्डर्स का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करें। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। कामकाज को लेकर मानसिक सुस्ती भी महसूस हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके दिमाग में कुछ बात को लेकर संदेह होगा। आज बेहतर होगा किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें। कारोबार में आज किसी भी तरह की नई योजना शुरू करने से पहले दो-चार लोगों से राय जरूर लें। चिड़चिड़ाहट और झुंझलाहट को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। आपके वाहन सुख में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। बच्चे अपने माता–पिता से कोई बात शेयर करेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज समय को खराब न करें। कानून से संबंधित मामले में निर्णय आपके पक्ष में होगा। व्यापार के लिए अनुभव इस समय बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। युवा करियर के प्रति फोकस बनाए रखें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर परिश्रम में कोई कमी न रखें। आप दुखी हो सकते हैं और अपने बच्चों के कारण चिंतित रह सकते हैं। आय के साधनों में व्यापक दृष्टिकोण बनेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। ऑफिस में कार्यों को पूरा करने के लिए आप किसी सहकर्मी से मदद लेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पैसों के मामले में कोई नई शुरुआत करने के लिए समय ठीक नहीं है। माता की सेवा करें व प्रेम से बोलें। पैसा लगाने से पहले वरिष्ठों से राय अवश्य लें, वैसे निवेश करने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है। अभिभावक भी बच्चों की संगत और उनके पढ़ाई के तरीके पर विशेष ध्यान दें। घर में माता के आशीर्वाद एवं स्नेह से मन में शांति मिलेगी। करियर के मामले में सब कुछ अच्छा रहेगा। काम का बोझ अधिक होने से बच्चों को टाइम कम दे पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज परिवार में सम्मान बढ़ेगा। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। अपने करीबी लोगो से कुछ मनमुटाव संभव है। धैर्य रखने से बिगड़े कार्य बन सकते हैं। किसी को भावनात्मक चोट न पहुंचे इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। शोध कार्यों में सफलता मिलनी तय है। सगे भाइयों से अत्यधिक विवाद उत्पन्न होने की स्थिति भी बन रही है। दांपत्य जीवन में माधुर्य का आनंद लेंगे। आज दूसरों के साथ मीठा बोलने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। भरोसेमंद व्यक्ति का साथ बनाएं। ऑफिस में लंबे समय से चल रहे प्रोजेक्ट को पूरा करने में टीम का सहयोग अनिवार्य रहेगा। दूसरों पर बेवजह का आक्रोश न दिखाएं। व्यक्तिगत रूप से आपकी प्रगति होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। नवविवाहित आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे, इससे रिश्तों में मजबूती आयेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देंगी। आपकी सहनशक्ति भी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति की संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज के दिन उधार वापस मिलने के योग हैं और आपका रुका पैसा वापस आ सकता है। आईटी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कर्मक्षेत्र में टीम वर्क के साथ काम करना एक अच्छा विकल्प होगा। कुछ मामलों में पैसा रुक सकता है। सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। छात्रों को परीक्षाओं में लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुछ काम आपकी मर्जी से नहीं हो पाएंगे तो आपका मूड खराब हो सकता है। कला और साहित्य में भी आपकी रुचि बढ़ेगी तो इससे आपकी मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह को मानने से व्‍यवसाय और नौकरी में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है, अतः अत्यधिक सावधानी बरतें। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। आज कुछ लोग आपकी तरक्की पर विरोध भी करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने जीवन साथी के प्रति विस्तारित गर्मजोशी महसूस करेंगे। आज आपके पैसे से संबंधित हर समस्या हल हो जाएगी। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अथक परिश्रम करने के बाद ही आपके कार्य पूर्ण होने की उम्‍मीद है। छोटी-मोटी परेशानियों के लिए खुद को तैयार रखें। आपका शादीशुदा जीवन अच्छे से गुजरेगा। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिलेगा, जिसमें आपको पुरानी कंपनी का अनुभव काम आयेगा।

आपने Rashifal 9 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button