राशिफल

Rashifal 6 December: आज 7 राशियों के जीवन में होगा धनागमन, सेहत के मामले में रहें सावधान

हम आपको मंगलवार 6 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 6 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप पैसों के प्रवाह को लेकर चिंतित रहेंगे। सांसारिक सुखों में वृद्धि की संभावना रहेगी। व्यवसायी, विशेषकर जिनका छोटा व्यवसाय है, आज उन्हें अपने कर्मचारियों को लेकर कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने साथी की सहानुभुति पाने में कामियाब होंगे। परिवार में हर्ष आनंद बढ़ेगा। अपनों को सुखद सरप्राइज कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने साहस के बल पर संपत्ति और सफलता को प्राप्त करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। सेहत के मामले में आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, लेकिन कुछ देर आराम करने से सब ठीक हो जायेगा। बेहतर होगा आज ऑफिस में किसी काम को करने में जल्दबाजी न दिखाएं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें प्रमोशन के साथ कोई और अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले विद्यार्थियों को परीक्षा या प्रतियोगिता में, नियमित अध्ययन में अच्छी सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका कोई दोस्त आपसे मिलने अपने परिवार के साथ आपके घर आएगा। कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी भी नये कार्य को करने से पहले अपने बड़ो-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। छात्रों को आज कोई नई चीज सीखने को मिलेगी। दूसरे लोगों की सलाह फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा। शादीशुदा जिंदगी में अच्छा तालमेल रहने की संभावना है। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दूसरों की नकल और बुराई करने से बचना होगा। रोज की अपेक्षा आज कारोबारियों को बड़ा फायदा होने के योग है। व्यवसाय में आ रही रूकावटे आज दूर होंगी। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आज किसी राजनेता से मुलाकात हो सकती है। इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहें। वर्तमान समय में कई कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आपको अपने शब्दों के चयन के प्रति अति सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपना हर कार्य सोच-समझकर करें। आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारी व बॉस कार्य के प्रति ईमानदारी और निष्ठा की सराहना करेंगे। व्यापार को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्लानिंग करने का सही समय है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में एक छोटी सी चूक से हानि हो सकती है। आपको विदेशी संपर्कों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यर्थ की दौड़-धूप से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पुराना काम समेटने और नए काम में आगे बढ़ने के लिए समय सही हो सकता है। युवाओं का अहंकार विवाद का कारण बन सकता है, यदि ऐसी स्थितियां बनती हैं तो शांत रहना चाहिए। सेहत में छोटी-मोटी बीमारी को लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। व्यापार में भी सफलता प्राप्त होगी। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके जीवन में नया रोमांस और ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। आज के दिन रोजगार में पदोन्नति के द्वार खुलेंगे, साथ ही नई नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को संपर्कों से लाभ होगा। वहीं नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्ति की सम्भव है। व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। व्यवसायी अपने व्यावसायिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। आप घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामाजिक कार्यों में आप अपना योगदान देंगे। आज सामाजिक स्तर पर आप संयमित होकर बातचीत करेंगे इसलिए लोग आपके प्रति आकर्षित हो सकते हैं। किसी पारिवारिक सदस्य का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का मुख्य कारण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। आलस्य में अपना समय नष्ट ना करें। धार्मिक प्रसंग में उपस्थित रह सकेंगे। यदि आप सरकारी अधिकारी हैं तो आपके तबादले का योग बन रहा है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। उनके साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी होगा। पारिवारिक जीवन में आपको सुख और शांति प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा शिक्षा क्षेत्र में मनचाहे फल प्राप्त हो सकते हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने का अवसर मिलेगा। आपकी मेहनत भी रंग लाएगी। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ा कुछ नया सामान खरीदने की भी संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

संगीत और कला के प्रति आप रुझान बढ़ सकता है। मन में अरुचि उत्पन्न होगी। दूर की यात्रा करने से बचें, हानि हो सकती है। पिता के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था तो आज के दिन दूर हो सकता है। पैतृक कारोबार से आपको लाभ मिलने की संभावना है। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करेंगे तो सफलता मिलने की पूरी गारंटी है। रिश्तेदारों से मिलने के लिए यह अच्छा समय है। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। अपना समय सकारात्मक चीजों में बिताएं। सफलता अवश्य मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक कार्य आपको करना पड़ सकता है। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपको मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस के मामलों मे आप साथ के लोगों से थोड़े पिछड़ भी सकते हैं। सकारात्मक बने रहें।

आपने Rashifal 6 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button