राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 7 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, धन से भरेंगे भण्डार

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप विवादों से बचने का प्रयास करें। अपने प्रयास से परिस्थितियों को बिगडऩे ना दें। विदेशी कंपनीयों से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टरशिप में व्यापार करने वालों को सलाह है की पार्टनर के साथ मन मुटाव से बचें, नहीं तो व्यवसाय समस्या भी आ सकती है। मीडिया फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में गर्मजोशी और रोमांस का अनुभव करेंगे।

करियर के विषय में : सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को अपने कार्य में कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी। कुछ लोग नींद की कमी से परेशान रह सकते है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस हफ्ते आप अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम होंगे। किए गए परिणामों का फल मिलेगा। आपके बॉस आपके काम से इंप्रेस होंगे। किसी पुराने काम का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। काम से संबंधित बड़ा कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हो सकता है। इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। आप पूरे मनोयोग से घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे।

प्यार के विषय में : प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह सुख और शांति लेकर आएगा।

करियर के विषय में : नौकरी-धंधे से संबंधित सभी कार्य थोड़े से प्रयास से ही पूरे होंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको कमजोरी की समस्या से निजात मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा। नए कारोबार की शुरुआत का मन बनेगा‌‌। धन संबंधी मामलों में आपके पिता की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। काम से संबंधित बड़ा अवसर प्राप्त होगा, लेकिन पैसों की आवक बढ़ाने पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से संबंधित काम करने वालों को बड़ा फायदा प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। लव पार्टनर पर खर्चा बढ़ेगा।

करियर के विषय में : विदेश यात्रा पर जाने के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। इससे आप कुछ नया सीखते हुए विकास के कई स्रोत स्थापित कर सकेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में गर्भवती महिलाओं को अलर्ट रहने की सलाह है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। अपने कामों में पारंगत होने की कोशिश करें। सही कामों की वजह से सारी व्यवस्थाएं सही हो सकती हैं। भावुकता से किए गए या जल्दबाजी में किए गए फैसले गलत साबित होंगे। कड़ी मेहनत से आपको अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। जितना भावनात्मक रूप से आप खुद को कमजोर समझते हैं, वास्तविकता में आप इतने कमजोर नहीं है। खुद पर विश्वास रखें।

प्यार के विषय में : गुस्से के कारण लव रिलेशनशिप खराब हो सकती है।

करियर के विषय में : आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो सप्ताह का मध्य और अंतिम भाग बहुत ही अनुकूल साबित होगा।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत में काफी सुधार होंगे और आपको अपनी सेहत में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपको पैतृक कारोबार से लाभ मिलने की संभावना है। आपका कोई दोस्त आप से मदद मांग सकता है। पारिवारिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा। किसी परिचित की मदद से कारोबार में इस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए।

प्यार के विषय में : आपको अपने प्रेमी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी पर खर्च अधिक होगा।

करियर के विषय में : रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : आपके राशि के स्वामी की दृष्टि, आपको कोई भी बड़ा रोग नहीं होने देगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपको कार्यस्थल पर चीजों को थोड़ा व्यवस्थित करने की जरूरत है। व्यावासिक संदर्भ में शत्रु आपका कुछ बिगड़ नहीं पाएंगे। साहस में बढ़ोत्तरी होगी, ऐसे में आप मुश्किलों का सामना असानी से पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे तो वहीं कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सफलता हासिल कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से समय बेहतर है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। अपने मन की बात अपने प्रेमी से करें।

करियर के विषय में : उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।

हेल्थ के विषय में : आंखों में एलर्जी और पैरों में सूजन की समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह कुछ अलग और हटकर काम करने का मन हो सकता है। तनाव का दौर बरकरार रह सकता है। परंतु परिवार का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग किसी के छलावे में न आते हुए, कार्य पर फोकस बनाए रखें अन्यथा हानि हो सकती है। किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवारवालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। रिश्ते में मिठास के लिए पार्टनर से बातचीत करें।

करियर के विषय में : व्यापार में जुड़ने के बाद उन्नति की संभावनाएं प्रबल होती दिख रही है।

हेल्थ के विषय में : हेल्थ में बाहर व बासी भोजन से परहेज करें, लगातार पेट में समस्या चल रही हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप अपने मौलिक विचारों और तरीकों का इस्तेमाल करेंगे, तो ज्यादा सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से दूर ही रहेंगे तो बेहतर होगा, अन्यथा आपकी छवि लोगों की नजर में बिगड़ सकती है। मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह सुखद रह सकता है। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए।

प्यार के विषय में : घरेलू दबाव के कारण प्रेमी से रिश्ता खत्म हो सकता है।

करियर के विषय में : रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

हेल्थ के विषय में : मानसिक शांति को वरीयता दें, क्योंकि ग्रहों की स्थिति मानसिक रूप आपको तनाव दे सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी अनजान व्यक्ति से आपको धन लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। गरीबों को भोजन का दान करें। मन में निराशा की भावना को जन्म नहीं देना चाहिए। कॉन्फिडेंस सफलता की ओर ले जाएंगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों का सहकर्मी और बॉस के प्रति आदर भाव बढ़ेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ आपके जीवन में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।

करियर के विषय में : जो विद्यार्थी विदेशों में शिक्षा अर्जित करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनको मनोवांछित फल मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत की बात करें तो कमर में दर्द हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपके कुछ निजी मामले सुलझेंगे। आमदनी बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। संतान संबंधी मामले आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं‌। कोई भी वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। युवा वर्ग पिता के मार्गदर्शन पर चलें जिससे उनको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें।

प्यार के विषय में : प्रेमी से शुभ समाचार मिलेगा। घर पर परिवार के साथ साझा करेंगे।

करियर के विषय में : भाई बहनों की कोई अच्छी सलाह आपको करियर में उन्नति दिला सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : लीवर से संबंधित बीमारीयों को प्रति अलर्ट रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आपकी मुलाकात कुछ पुराने दोस्तों से होगी, जो आपसे ज्यादा अनुभवी होंगे। आप उनके अनुभवों से कुछ सीखकर फायदा उठा सकते है। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को आज अपने गुरु से कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

प्यार के विषय में : नया प्रेम संबंध बन सकता है, पुराना टूट सकता है। नए संबंधों से जीवन में मधुरता आएगी।

करियर के विषय में : नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा।

हेल्थ के विषय में : नौकरी में परिवर्तन का समय चल रहा है, स्थानान्तरण भी हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह ऑफिस में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है। खुद को तैयार रखें। आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ खटास आ सकती है। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए हैं तो वह अटक सकता है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठोर मेहनत करनी होगी, तो वहीं दूसरी ओर वर्तमान समय में कर्मचारियों को नाराज न होने दें।

प्यार के विषय में : सप्ताह रोमांटिक है, प्रेमी के साथ मौज-मस्ती करें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरी में हालात ठीक रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से पुराने रोगों के प्रति सावधान रहना होगा, तो वहीं दूसरी ओर दिनचर्या में योग को शामिल करें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 5 दिसंबर से 11 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 5 दिसंबर से 11 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 5 दिसंबर से 11 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button