राशिफल

Rashifal 4 December: आज 5 राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, सूर्यदेव होंगे प्रसन्न

हम आपको रविवार 4 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले अपने अंदर कोई ऐसा उतावलापन न लायें जिसके चलते आप ही का नुकसान होता चला जाए। आपके लिए समय सकारात्मक नजर आएगा। जिन बातों में परिवर्तन नजर आ रहा है, उस वजह से कुछ मानसिक तकलीफ महसूस हो सकती है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। दूसरों के भरोसे न रहकर अपने सिद्धान्तों व अपनी शर्तों पर काम करें, सफलता अवश्य मिलेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार से प्राप्त हो रहे साथ की वजह से बड़ा काम पूरा हो सकता है। व्यापारी वर्ग को थोड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सही समय पर आपके बड़े कार्य आगे बढ़ने लगेंगे। बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

विदेश में कार्यरत लोगों को मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। लवमेट्स घूमने का प्लान बनायेंगे। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी जरूरतमंद को भोजन कराने से घर के सुख- सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज नौकरी में पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान व प्रमोशन सब आपको मिल सकता है। आज आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश-खबरी मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। यह समय भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। प्रभु की भक्ति और ध्यान से मन को शांति मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आज आप मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित होंगे। लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। आप बड़े स्तर पर धार्मिक कामों में योगदान दे सकते हैं। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। आप किसी वरिष्ठ पद पर पदोन्नत हो सकते हैं। जो लोग विदेश की नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अच्छी सूचना मिल सकती है। जिन लोगों ने नया बिजनेस सेट किया है, वह सरकारी दस्तावेज मानक अनुसार पूरा कर लें। पारिवारिक परिवेश में तनावपूर्ण स्थितियों के चलते पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता का पूर्ण आनंद नहीं ले पाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको अपने माता-पिता से पूर्ण प्यार और समर्थन मिलेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन सकते हैं। व्यापारियों के पुराने निवेश अब बेहतर परिणाम देने वाले हैं, भविष्य की प्लानिंग में भी इस बिन्दु को लेकर सतर्कता अच्छे रिटर्न देगी। कानूनी मामलों में भी रुकावट आएगी। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र खरीदने में आपकी रुचि रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण होगा। प्यार का इजहार करने में झिझक महसूस कर सकते हैं। कर्मक्षेत्र में अपने काम को गंभीरता से लेने की वजह से बड़े काम को कम समय में पूरा कर पाना संभव होगा। उच्चाधिकारी आपके काम से असंतुष्ट रहेंगे। कोई पुराना दिया गया ऋण प्राप्त होगा और आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। योजनानुसार काम करने से आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यवसाय के क्षेत्र में विघ्न आ सकता हैं। अधिकारी के साथ वाद-विवाद को टालें और उनके कहें अनुसार आज काम करें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ पारिवारिक विवादों में समाधान मिलेगा। घर हो या बाहर सभी को समान दृष्टि से देखें। छोटा हो या बड़ा सबका सम्मान करें। फालतू कामों में समय खराब होने से चिड़चिड़ाहट हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। परंतु प्रयास करने पर ऐसा अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न आप कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं। माता-पिता की कोई सलाह सामाजिक स्तर पर आपको सुखद अनुभव करवा सकती है। पैतृक संपत्ति में आज के दिन इजाफा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से आज के दिन मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से भी विवाद होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्ती के साथ होगी मगर बाद में आपका अनुभव काम में सहायक रहते हुए सफलता की नींव रखेगा। घर की साज-सज्जा पर इस राशि के कुछ जातकों का धन खर्च हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य को लेकर योजनाएं इस राशि के कुछ जातक बना सकते हैं। आपको प्रोत्साहन और सहानुभूति मिल सकती है। मन में आ रहे विचारों के कारण तकलीफ होगी। मनचाही नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

लोगों से संबंध बढ़ाने के लिहाज से दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को शिक्षा जीवन में सुखद अनुभव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। घरेलू मोर्चे से निपटने के लिए राजनयिक बनने की कोशिश करें। ससुराल में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज एक महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होगी। हर एक समस्या का एक से अधिक तरीके से हल निकाला जा सकता है, इसलिए आपको जो तरीका आसान लगता है, उस पर ध्यान बनाए रखना होगा।

आपने Rashifal 4 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button