राशिफल

मासिक राशिफल दिसंबर: इस महीने 3 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, छह राशियों के जीवन में आएगी बहार

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की दिसंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको दिसंबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। दिसंबर के महीने में 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। इस माह सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries

यदि अपने मन की किसी बात को साझा किया, तो वह आपकी उस बात का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए आपको ध्यान देना होगा। छात्र भविष्य की रणनीति बनाने के लिए सफल होंगे, उनको सभी प्रकार का सहयोग मिलेगा। भाई-बहन के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम की जगह चल रहे विवादों को सुलझाते समय अपने अहंकार को काबू में रखना जरूरी है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए महीना अच्छा है।

करियर के विषय में : व्यापार करने वाले जातकों के लिए महीना अच्छा रहेगा। कुछ बड़े ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से फिट रहेंगे। अपने आपको और अच्छा रखने के लिये व्यायाम जारी रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। हो सकता है आपकी समस्या का हल आपको मिल जाए। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके अपने व्यापार के शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं।

करियर के विषय में : आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। किसी कोई उधार न दें, कहीं निवेश कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आप मानसिक अशांति से गुजरेंगे। थकान और आलस्य भी रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

Gemini

इस महीने ससुराल पक्ष से लाभ होगा और आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवार में यदि किसी का स्वास्थ्य कई दिनों से बिगड़ा हुआ है तो अब उसे अनदेखा करना आप पर भारी पड़ सकता है। किसी भी व्यक्ति या मित्र की सहायता करते समय अपनी क्षमता का अंदाजा जरूर लगाएं और उसी प्रकार से मदद करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और संपत्ति में इजाफा होगा।

प्यार के विषय में : एकतरफा प्यार में आपको कुछ परेशानी होगी।

करियर के विषय में : आपके कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। आप कोई जोखिम भरा व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer

इस महीने आपको शासन में सता का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। परिवार के लिए आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी नहीं हुई है, इसलिए व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना संभव होगा। अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रियजनों के साथ संबंध मधुर होंगे। कारोबार से आपको बड़ा फायदा होने को योग बने हुए है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है।

करियर के विषय में : बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ा रुका हुआ पैसा मिल सकता है‌‌।

हेल्थ के विषय में : आप पेट से संबंधित बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

इस माह आपके काम को अचानक से गति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण अटके हुए काम भी आसानी से होने लगेंगे। जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अपनों पर शंका करना ठीक नहीं होगा। ऐसा करने से उनका भरोसा खो देंगे और रिश्तों में खटास भी आ जाएगी। वहीं खुद को भ्रमित करने से बचना होगा साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।

प्यार के विषय में : इस माह आपके दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी।

करियर के विषय में : इस महीने विद्यार्थियों को मेहनत ज्यादा करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छिटपुट कमजोरी महसूस करेंगे। पैरों में दर्द हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

कन्या राशि वाले इस महीने सभी के साथ तालमेल बनाकर चले आपका क्रोध किसी को मानसिक तौर पर चोट पहुंचा सकता है। ऑफिस में विवाद होने पर बात को बहुत तूल न दें, वरना बात बिगड़ सकती है। ऑफिशियल कार्यों को करने के साथ-साथ आराम को भी महत्व देना चाहिए। फैशन व कपड़ों से संबंधित व्यापार करने वालों को लाभ हाथ लगेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण प्रेम जीवन में प्रेम और प्रगाढ़ होगा।

करियर के विषय में : इस महीने बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी।

हेल्थ के विषय में : तला हुआ खाना खाने से बचें यह आप को बीमार कर सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

यह महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप जिस काम को शुरू करेंगे वो आसानी से पूरा हो जायेगा। राजनीतिक लोगों का सहयोग मिलेगा और अधूरे कार्य उनके सहयोग से पूरे होंगे। ऑफिस में कार्यों को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिक से अधिक समय खुद के लिए इस्तेमाल करना होगा। वाणी पर संयम रखें। आपके कार्य से विरोधी परास्त होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के उजागर होने से बदनामी हो सकती है।

करियर के विषय में : व्यवसाय या नौकरी में रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, लेकिन पेट से संबंधित बीमारियों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

व्यापार स्थल में कुछ कठोर निर्णय लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। आप वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होगी कड़ी मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में जो चाहे हासिल कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में कोई बदलाव हो सकता है। आपको प्रेमी को मनाने के लिए काफी समय और धन खर्च करना होगा।

करियर के विषय में : किसी जोखिम भरे निवेश से लाभ होगा। नौकरी में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आंखों में दिक्कत हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius

रोजगार के क्षेत्र में योग्यता बढ़ने से सफलता मिलेगी और आमदनी बढ़ने के योग बनेंगे। अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप किसी नई संपत्ति को खरीदेंगे, तो वह आपके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगी। घर परिवार के ही रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आप व्यस्त रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह महीना उत्तम है, नए सौदों की प्राप्ति होगी।

प्यार के विषय में : अपनी भावनाएं पार्टनर पर न थोपें। संबंध बिगड़ सकते हैं।

करियर के विषय में : नए कारोबार की रूपरेखा बन सकती है। बिजनेस में बड़े फायदे हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। गुप्त रोग से संबंधित शिकायत हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn

इस महीने नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपसे कोई बड़ी लापरवाही होने के आसार है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार संभव है। जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आप वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मीडिया व बैंकिंग जॉब सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के मूड का ध्यान रखना होगा। हालांकि कोई गंभीर बात नहीं होगी।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का आपके काम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius

इस महीने पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। आपमें ईर्ष्या का भाव जागृत होगा। परिश्रम का पूर्ण प्रतिफल नहीं मिल पाएगा। ग्रहों की चाल कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रही है। जरा सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। कामकाज का ज्यादा दबाव लेने से बचें। पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग बना रहेगा।

प्यार के विषय में : अगर आप अपने मामलों में व्यस्त बने रहते हैं, तो आपका प्रेमी बोरियत महसूस करता रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।

हेल्थ के विषय में : आप पेट और आंखों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces

इस महीने परिजनों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपको लंबी यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में माह मिलाजुला रहने वाला है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। आप अपने व्यवसाय की कुछ डील को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी के इच्छुक जातकों को प्रगति के स्वर्णिम अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत की बात करें तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करने की जरूरत है।

आपने मासिक राशिफल दिसंबर 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल दिसंबर 2022’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button