राशिफल

Rashifal 1 December: आज इन चार राशि के जातकों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, बिजनेस में आएगा तेज उछाल

हम आपको गुरुवार 1 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 1 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज भूमि प्राप्ति अथवा आकस्मिक धन लाभ का प्रबल योग है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन की शुरुआत साधारण होगी लेकिन आप कई दिनों से नियमपूर्वक जो योग कर रहे हैं, उसका असर स्पष्ट दिखाई देगा। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। जो सकारात्मक होता नजर आए, उसे आप फिलहाल किसी और को न बताएं। बिजनेस मे बढ़ोत्तरी के लिये आज आपके दिमाग में जो भी उपाय आयेगा वो कारगर साबित होगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई परेशानी नहीं होगी और आप बाहर घुमने का आनंद ले सकते हैं। पुराने किये हुये कार्यो का आज अच्छा परिणाम मिलने वाला है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल और सफलता सूचक है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बिजनेस में की गई कोई डील फायदा पहुंचा सकती है। आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास साबित होगा। सही दिशा में मेहनत करेंगे जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे। अपने प्यार भरे नेचर की वजह से आप लोगों की काफी डिमांड में रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सावधानी रखना आपको बहुत बड़ी मुसीबत से बचा सकता हैं। अपच और भूख ना लगने जैसी परेशानी महसूस होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज घर में मनचाहा माहौल मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ़ खींचेगा। अगर आज कोई नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो आज का दिन आपके लिये शुभ है। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आयेगा। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा हो सकती है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके अच्छे बुरे पहलू पर विचार अवश्य कर लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कुछ वित्तीय बाधाओं को महसूस किया जा सकता है। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा देने का मन बनायेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज नए निवेश को टालना बेहतर होगा। नवीन कार्य के अवसर मिलेंगे। बच्चों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

काम से संबंधित मनचाहा अवसर आपको मिलेगा, लेकिन फिलहाल उसकी चिंता छोड़कर अपने स्किल्स को बेहतर बनाने पर ध्यान देना होगा। किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपके काम में उससे कोई रुकावट न आएं। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। यदि आप किसी मिशन पर हैं तो उसे कर पाने में सफल होंगे। कानून से संबंधित चीजों को लेकर सचेत रहना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज नई योजनाएं आपके सामने आ सकती हैं। अच्छे लोगों के साथ रहने से फायदा होगा। आपका खुद के ऊपर विश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। आपके द्वारा किए गए किसी काम को सफल होता देखकर नई चुनौतियों का सामना करने का हौसला बना रहेगा। आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों पर आपको कोई योजना बनानी पड़ सकती है। समस्याओं को देखकर घबराने की आवश्यकता नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। लव रिलेशनशिप से संबंधित नकारात्मक विचारों पर ध्यान देना जरूरी होगा। तभी रिलेशनशिप में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना संभव हो सकता है। जिस खबर का आपको इंतजार था, वह मिल सकती है। परिवार की ओर से पूरा समर्थन मिलेगा। आज के दिन अनावश्यक रूप से चुप रहना ठीक नहीं है, जिनसे कई दिनों से बात नहीं हो पा रही थी, उन्हें संपर्क करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज गैरजरूरी खर्चे आपका सिरदर्द बढ़ाएंगे। लोग अपने बड़े-बड़े कामों के लिए आप पर आसानी से विश्वास कर सकेंगे। काम से संबंधित बातें सरलता से होती हुई नजर आएगी, फिर भी आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। किसी उलझी हुई स्थिति में बाकी लोगों से बातचीत करने से आपको उसका समाधान मिल सकता है। व्यापार को कैसे बढ़ाया जाएं इसको लेकर मन में नये-नये आइडिया आएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक बिजनस में विस्तार के लिए भाई का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी। आध्यात्मक के प्रति झुकाव रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके विरोधी अपनी सीमाओं को लांघ कर नुकसान पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे, परंतु आपको शांत भाव से उनको रोकने का प्रयास करना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और खुद के लिए कम कर पा रहें हैं। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। व्यापार में बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। पारिवारिक धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी और बड़े लोगों के संपर्क से लाभ होगा। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। लग्जरी सामान की बिक्री करने वालों को लाभ होने के पूरे आसार दिखाई दे रहें है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको खुद पर थोड़ा कंट्रोल करना होगा। आप कोई बड़ी बात भी भूल सकते हैं। गाय की सेवा करें। अन्न खिलाएं। जीवनसाथी के सहयोग से लक्ष्यों की पूर्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से पारिवारिक बिजनस में विस्तार होगा और शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। दफ्तर में अधिकारी वर्ग काम दबाव आपके ऊपर बना सकते हैं। आपको अपने भाई-बहनों का समर्थन मिलेगा। मन में नकारात्मक विचार न लाएं।

आपने Rashifal 1 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 1 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 1 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>