राशिफल

Rashifal 30 November: इन 8 राश‍ियों के ल‍िए सौभाग्‍यदायक है दिन, विशेष कार्यों से मिलेगी सफलता

हम आपको बुधवार 30 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 30 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज मेहनत ज्यादा हो सकती है। आज के दिन आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपका व्यापार काफी अच्छा रहेगा। आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आज के दिन अपने स्वास्थ से लापरवाही ना करें। यदि आप कहीं पैसों का निवेश करना चाहते हैं तो कुछ समय इंतजार करना सही रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। दांपत्य जीवन में एक दुसरे को समझने का समय है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात होगी और सुख की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय में फूंक-फूंककर कदम रखें। प्रतिस्पर्धी आगे निकलने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत के प्रति सतर्कता बरतें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का योग बनेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। शत्रु पस्त होंगे। कामकाज ज्यादा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। बड़े भाई बहनों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। जोश के साथ होश से काम करेंगे तो फायदा बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संयम बरतें। मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा फोकस कर पाएंगे। आपकी सकारात्मकता देख बॉस आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का सुयोग्य प्रस्ताव मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ होगी। व्यावसायिक रूप से आप प्रगति करेंगे। भावनात्मक फैसलों के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है, क्योंकि इस दौरान आप जो भी फैसला लेंगे उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आप अपने मूड और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। कारोबार आपका सामान्य चलेगा। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। परिवार में हल्की अनबन हो सकती है। भावनात्मक फैसलों के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ योजनाओं को लागू करेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। संतान के सम्बंध में समस्या आ सकती है। कुछ बातें गुप्त रखनी पड़ सकती हैं। कुछ मामलों में आप परेशान हो सकते हैं।

ganesh

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। इसके अलावा आप स्वयं भी काफी संतुष्ट रहेंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छी आमदनी होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया व्यवसाय प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आप बिना सलाह लिए आज कोई भी बड़ा फैसला न लें तो बेहतर होगा। अनैतिक संबंधो के कारण आपकी छवि धूमिल हो सकती है। कामकाज के मोर्च पर चीज़ें काफ़ी कठिन नज़र आ रही हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अविवाहितों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। विवाहित लोगों के जीवन में आनंद और प्रेम बढ़ेगा। सावधान रहकर अपने कार्य पर पूरा फोकस रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार स्थल पर अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। कर्जा चुकाने पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। परिवार को समय दें। न्यायालयीन मामलों में सफलता की संभावना बन रही है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी छवि में निखार आएगा। ऑफिशियल पूर्व नियोजित कार्य आज सफल होने में संदेह रहने वाला है ऐसे में कार्यों को कल के लिए टालना ही बेहतर होगा। मेडिकल क्षेत्र से संबंधित जो लोगों कारोबार करते है उन्हें निस्संदेह दूसरों से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

भागीदारी में आप में से कुछ नवीन व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे व अपने पिताजी द्वारा दिए गए कार्य को आगे लिए टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नही तो आपके पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों में मतभेद बढ़ सकते हैं। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। कारोबार में मुनाफा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप कोई नई बात सीख सकते हैं। ऑफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करें। अपनी क्षमता के अनुसार काम करें। कठिन कार्य को पूरा करना चाहते हैं तो उसमें अपेक्षा के अनुसार सफलता नजर आएगी। धीरे-धीरे प्रयास करके आप अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते हुए भी नजर आ रहे हैं। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य समय पर हो सकते हैं। लव रिलेशनशिप में सुधार नजर आएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। ठेकेदारी का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अपने सीनियर्स से बात करते समय अपनी भाषा का ख्याल रखें। आप सकरात्मक सोच के साथ अपने कार्यों को पूरा कर लेंगे। आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप अच्छा बोलकर अपना काम निकलवा सकते हैं।

आपने Rashifal 30 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 30 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 30 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>