राशिफल

Rashifal 29 November: आज 3 राशियों के लिए बन रहे हैं धन लाभ के योग, रोजी-रोजगार में होगी तरक्की

हम आपको मंगलवार 29 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 29 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप परिवार के किसी बुजुर्ग के साथ आज वक्त बिता सकते हैं। आपका पुराना प्यार आपको मिल सकता है। सफलता में आ रही दिक्कते दूर होंगी। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कार्यों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें, इससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। भागेदारी में गलतफहमी के चलते वाद-विवाद हो सकता है। आज समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आयेगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आय यथावत रहेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आपके द्वारा अधिकतर निर्णय लोगों की और अपनी भावनाओं को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज लेन-देन के कार्यों में विशेष सावधानी रखें। आपको कुछ सार्थक चीज़ें नज़र आएंगी। आप मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनायेंगे। आपको रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। भविष्य में फायदा देने वाले निवेश के बारे में योजना बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी दयालु प्रवृत्ति आपको सम्मान दिलाएगी। आपके पेशेवर क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो जाएंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आप में ईमानदारी का गुण सदैव रहता है यह आप के सम्मान को बढ़ाएगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज वैवाहिक लोगों के जीवन में रोमांस बना रहेगा। बजट के अनुसार ही पैसे का निवेश और बड़ी ख़रीदारी करें। ऑफिशियल कार्यों की बात करें तो किसी नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार से संबंधित लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। लंबी अवधि में भारी लाभ अर्जित करने के लिए आप नए उद्यम में निवेश कर सकते हैं। इस तरह के निवेश के लिए समय परिपक्व है। पार्टनर पर नियंत्रण रखने की कोशिश न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के लिए सुनहरा समय आएगा और कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। छोटे भाई की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, यदि उसका स्वभाव कुछ समय से बिगड़ा हुआ दिखा रहा है तो भी अंकुश लगाएं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन के साथ ही अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्य को ठीक से निभायें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती, जिसकी वजह से मन मस्तिष्क आनन्दमय रहेगा। ऑफिस में जो भी आपके सहकर्मी हैं उनके साथ अहंकार का टकराव करने से बचें। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। आपकी सेहत ठीक रहेगी जबकि माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। वाणी पर संयम रखें। जो लोग कारोबार कर रहें हैं उनको दिन के अंत में व्यापारिक मामलों को लेकर सचेत रहना चाहिए क्योंकि आज आर्थिक हानि हो सकती है। हेल्थ में दिनचर्या बिगड़ने से थकावट महसूस होगी। बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। आज आप आलस से घिरे होंगे। कुछ जरूर काम आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं।

ganesh ji

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे। समय की मांग है कि आप अपने स्वास्थ को लेकर सजग रहें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को धन लाभ के योग बने हुए हैं और व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं। आपकी योजना सही मार्ग पर चलती नजर आएगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको गलतफहमी हो सकती है। आज आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। दैनिक व्यवसायियों के लिए आय के नए स्रोत्र बनेंगे। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और उत्तरदायित्व बढ़ेगा। कुछ रिश्तों में कड़वाहट होने की संभावना है। आय के स्रोतों में वृद्धि के योग हैं। भरपूर प्रयास करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। कुछ लोगों से आपको बहुत उपयोगी सलाह मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति संबंधित विवाद किसी बड़े अधिकारी की मध्यस्तता से सुलझ जाएगा। सायंकाल का समय दान-पुण्य के कार्य में व्यतीत होगा और किसी शुभ समाचार के आने से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज बकाया मामले निपट सकते हैं। राज की बातें भी किसी से शेयर न करें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। रोजगार के क्षेत्र में क्षमताओं में सुधार आएगा और नए अवसर की प्राप्ति होगी। ससुराल से संबंधों में सुधार आएगा और उनके सहयोग से जमीन-जायदाद की समस्या खत्म होगी। समय थोड़ा विपरीत भी हो सकता है। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे। परिवार के साथ बिताया समय आपको आनंद देगा।

आपने Rashifal 29 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 29 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 29 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button