राशिफल

Rashifal 28 November: आज इन 7 राशि वालो को मिलेंगी ढेर सारी खुशियां, कार्यक्षेत्र में जमेगी धाक

हम आपको सोमवार 28 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। कारोबारियों पर अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नई चीज सीखने और समझने के मौके मिलेंगे। नया अनुभव भी मिल सकता है। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

विद्यार्थीयों को अपने आप को अच्छा साबित करने का यह अच्छा दिन हैं। घर में कुछ खास मेहमानों का आना हो सकता है। उनकी आवभगत में आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ बाहर टहलने जाएंगे। सिनेमा, फैशन आदि जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए भी कुछ प्रतिष्ठित सौदे हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है। जमीन- जायदाद के कागजात को संभाल कर रखें। अपने आस-पास हो रही एक्टिविटी पर नजर रखने की आवश्यकता है। कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप धन अर्जित कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र वर्ग को तरक्की मिलेगी। आपका आज का दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। खरीदारी कर सकते हैं। कुसंगति से हानि होगी। माता-पिता के बीच अनबन थी तो आज मध्यस्थता करके आप उनके बीच सामंजस्य बैठाने की कोशिश कर सकते हैं। शत्रु पक्ष से इस राशि के लोगों को सावधान रहना होगा।लेन-देन के कार्य में सावधानी रखें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी ना होने दें। कुछ जातकों को स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए अपना ख्याल रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

व्यवसाय में बाधा खड़ी होगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वादविवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। प्रेमियों को प्रेम-संबंधों में आई गलतफहमी का सामना सामान्य से अधिक साहस और कुशलता के साथ करना होगा। आज आप शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना हैं। सफलता आपके कदम चूमेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं। व्यवसाय में साझेदारी काफी लाभदायक रहेगी। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। व्यापार और दुकान से सम्बन्धित चिंता रहेगी। दिन की शुरुआत नई उम्मीद के साथ होगी। रियल एस्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। शेयर आदि में निवेश ना करें। मन में नकारात्मक विचार ना आने दें। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके दांपत्य जीवन में खुशी होगी एवं आप लोगों को स्वयं के जीवन साथी का समर्थन हासिल होगा। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के प्रकाश में स्वीकार करते हुए परिभाषित करेंगे। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना फ़ायदेमंद रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज पारिवारिक सुख में वृद्धि हो सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आधिकारिक वर्ग से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपकी मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। फालतू खर्चा और नुकसान होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज दूसरों को खुशियां देकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। कोई उधार दिया हुआ अथवा रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना है। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज पूरी तरह सुनी जाएगी। आपको थोड़ा कष्ट उठाना पड़ सकता है। आप अपनी दिनचर्या संबंधी गतिविधियों से हटकर किसी विशेष बात को गहराई से जानने का प्रयास करेंगे।जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी शैली और काम करने का ढंग लोगों को प्रभावित करेगा। आज के दिन मन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हुए खुद को एक्टिव रखें, क्योंकि बेवजह की चिंता परेशान कर सकती है। ऑफिस की राजनीति से स्वयं को दूर रखना बहुत जरूरी है, अन्यथा आपका प्रमोशन होते होते रुक सकता है। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी से भी विवाद न करें। भौतिक सुख मिल सकते हैं। अपनी बात साफ तरीके से रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप की योग्यता से लोग आप से जुडना पसंद करेंगे। मित्रों व स्वजनों से मुलाकात हो सकती है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों के लिए उत्तम में रहने वाला है, क्योंकि जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं या किसी नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, उनका यह सपना पूरा होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। पैसों के मामलों में फालतू जोखिम न लें।

आपने Rashifal 28 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button