राशिफल

Rashifal 27 November: वृषभ, मकर समेत आज ये 4 राशि वाले रहें सावधान, जीवन में होंगे बड़े बदलाव

हम आपको रविवार 27 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 27 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कामकाज ज्यादा रहेगा, लेकिन उसका फायदा आपको नहीं मिल पाएगा। आप अपने परिवार के साथ मनोरंजन के लिए घर पर कोई गेम खेलने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आपको अपने आचरण और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। समय मिलाजुला रहेगा। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोई शुभ कार्य भी परिवार में आयोजित किया जा सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मित्रों के साथ आप खुशहाल रहेंगे। व्यवसायिक लोगो फायदे के साथ नुकसान भी हो सकता है। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे हो जायेंगे, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। भाई-बहनों से कुछ तनाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिजनों से सहायता तथा समर्थन प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नौकरी में अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण बनाये रखें। व्यापार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात होगी। दोस्तों या भाइयों की मदद से भी कोई जरूरी अधूरा काम पूरा हो सकता है। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको सुबह-सुबह कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे और लोग आपकी कला की खुब प्रशंसा करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। व्यापार के क्षेत्र में अपार तरक्की मिलेगी। आपके घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेंगे और उन पर विचार करेंगें। सामूहिक गतिविधियों में भाग लेंगें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घर का माहौल आनंद से भरपूर होगा तथा जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और लघु यात्रा के संकेत हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए शत्रुओं से भी मेलजोल बढ़ाना होगा। करियर में कठिन परिस्थितियाँ उत्पन्न होती दिखाई दे रही हैं, इसलिए निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। आर्थिक रूप से यह एक अच्छी अवधि है। लंबी अवधि के निवेश के रूप में संपत्ति के मामले फायदेमंद होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज के दिन उत्साहित रहेंगे, वहीं दूसरी ओर कार्यों में भी केंद्रित होते नजर आएंगे। दान-धर्म के कार्यों से पीछे न हटें, क्षमतानुसार गरीबों की मदद करते रहें। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वित्त और संपत्ति से संबंधित मामलों में दोस्तों से अच्छी सलाह मिलेगी। वैवाहिक मामलों में सुख और आनंद प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। जितना हो सके गरीब और असहाय लोगों की मदद करेंगे आप तेज गति से अपने जीवन में प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बैठकर अपने दिल की बात कहें जिससे आपका मन हल्का होगा साथ ही उनका सानिध्य भी प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार में भागीदारों के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जीवनसाथी का पूर्ण साहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। आज बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से मौसमी बीमारियों के प्रति अलर्ट रहना चाहिए। क्रोध में आकर जीवनसाथी को दुख व ठेस न पहुँचाए। किसी की चिकनी-चुपड़ी बातें आपको छल सकती हैं। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अगर आपका धन कहीं पर लंबे समय से फंसा हुआ है तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। भाई-बहन के सामने असमंजस की स्थिति बनेगी और चर्चाओं से मतभेद दूर रहेंगे। लव लाइफ में नई ताजगी का अहसास होगा। आज आप परिवार और व्यापार में संतुलन स्थपित करने का प्रयास करेंगे। कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। आकस्मिक व्यय के लिए तैयार रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रख सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा। पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग आपको लाभ देगा। नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। किसी धार्मिक स्थान के दर्शन का अवसर प्राप्त हो सकता है। अपने विरोधियों की गतिविधियों को हल्के में ना लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। विवाह योग्य जातकों के कुछ अच्छे प्रस्ताव सामने आएंगे। फालतू खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है। दूर कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन काम की व्यस्तता और जिम्मेवारियों की वजह से घर परिवार पर बहुत ध्यान नहीं दे पाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। क्रोध व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें अन्यथा बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। ऑफिस और परिवार की दबी-छुपी गतिविधियों में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा लेंगे।

आपने Rashifal 27 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 27 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 27 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button